ADVERTISEMENT
home / सेलिब्रिटी गॉसिप
Miss Universe 2023

Jane Dipika Garrett: जानिए कौन है ये प्लस साइज मॉडल, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है

हाल ही में हुए सबसे बड़ ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) को साल 2023 की मिस यूनिवर्स चुना गया है। आज तक आपने देश-दुनिया में होने वाले तमाम ब्यूटी पैजेंट्स में स्लिम मॉडल्स को ही रैंप पर उतरते हुए देखा होगा। लेकिन इस की होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में कई स्टीरियोटाइप रूल्स को ब्रेक करते हुए ट्रांसजेंडर कंटेस्टेंट्स से लेकर प्लस साइज मॉडल तक ने Miss Universe of 2023 में हिस्सा लिया। उन्हीं में से एक कंटेस्टेंट ने देश-दुनिया में जमकर सुर्खियां बटोरीं, उनका नाम जेन दीपिका गैरेट है।

Jane Dipika Garrett मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 में भाग लेने वाली पहली प्लस साइज मॉडल बनीं। जेन की अब तक की जर्नी बेहद मोटिवेटेड रही है। एक समय सुसाइड की कोशिश करने जा रही जेन ने आज मिस यूनिवर्स स्टेज पर लाइव आकर सभी को नोटिस करने पर मजबूर कर दिया। आइए जानते हैं उनके बारे में…

कौन हैं जेन दीपिका गेरेट? jane dipika garrett Miss Universe 2023

दरअसल, जेन दीपिका गेरेट एक प्लस साइज माॉडल हैं। उन्होंने हाल ही में चल रहे मिस यूनिवर्स 2023 में हिस्सा लिया है, जिसकी वजह से वो दुनिया भर में चर्चाओं में छाई हुई हैं। जेन दीपिका मिस यूनिवर्स 2023 में अपने देश नेपाल को रिप्रेजेंट कर रही थी। वो मिस नेपाल भी रह चुकी हैं। आपको बता दें मिस यूनिवर्स में वो हिस्सा लेने वाली पहली प्लस साइज मॉडल हैं। दीपिका बॉडी पॉजिटिविटी और महिलाओं की हॉर्मोनल और मेंटल हेल्थ को लेकर नेपाल में जागरूकता भी फैलाती हैं।

दीपिका ने की थी सुसाइड की कोशिश

आज भले ही दीपिका मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्लस साइज मॉडल के तौर पर पॉपुलर हो गई हों, लेकिन कुछ समय पहले वह अपने बढ़े हुए वजन के कारण आत्महत्या करने वाली थीं। दीपिका ने एक साल पहले अपने बढ़ते वजन के कारण आत्महत्या की कोशिश की थी। लेकिन दीपिका ने अपनी इसी बॉडी का इस्तेमाल कर दुनिया को अपनी तरफ नोटिस करने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल दीपिका पहले काफी दुबली-पतली हुआ करती थी अचानक वेटगेन की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ खराब होने लगी।

ADVERTISEMENT

दीपिका का वजन कैसे बढ़ा?

दीपिका ने प्रतियोगिता के दौरान अपने बढ़े हुए वजन पर खुलकर अपनी बात बताई। उन्होंने बताया कि उनका वजन बुरी आदतों की वजह से नहीं बल्कि कुछ हार्मोनल समस्याओं की वजह से बढ़ रहा है। इसलिए वह मानसिक स्वास्थ्य और पीसीओएस (PCOS) के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती हैं।

जेन दीपिका का रैंप वॉक

मिस यूनिवर्स के शुरुआती राउंड में दीपिका की पर्सनैलिटी देखकर हर किसी ने उनकी तारीफ की। उन्होंने रैंप वॉक करते हुए हेल्दी बॉडी और सकारात्मकता का संदेश दिया है। उनका रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए –

मिन यूनिवर्स 2023 में हिस्सा लेकर जेन दीपिका ने बॉडी साइज, बॉडी पॉजिटिविटी और अक्सेप्टबिलटी से जुड़े सभी स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया है। हम भी उनके इस साहसी कदम की सराहना करते हैं।

20 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT