ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Shraddha Kapoor car collection with price in hindi

एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियों का काफिला है श्रद्धा कपूर के पास, जिनकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भले ही बेहद सिंपल लाइफ जीती हैं लेकिन उनके शौक काफी ज्यादा हाईफाई हैं। जी हां, श्रद्धा कपूर के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनके दाम सुनकर आपका हैरान होना एकदम लाजमी है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म तू झठी मैं मक्कार में दिखाई दी थीं। अब वो अपनी हॉरर-ड्रामा फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में दिखाई देंगे।

श्रद्धा कपूर का कार कलेक्शन | Shraddha Kapoor car collection with price in hindi

श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में खूब कमाई की है, जिसके चलते वो निर्देशकों की पहली पसंद में से एक बन गई हैं। श्रद्धा कपूर के पास कई महंगी और स्टाइलिश चीजें हैं। जिनमें से एक है श्रद्धा कपूर का कार कलेक्शन। ऑटोटेक पोर्टल की मानें तो भले ही श्रद्धा कपूर के कार कलेक्शन में कार की गिनती कम है लेकिन सभी काफी महंगी और सभी लीगल व खुद की कमाई से खरीदी हुई हैं। तो आइए जानते हैं कि श्रद्धा कपूर के पास कौन-कौन सी कार हैं और उनकी कीमत क्या है?

लेम्बॉर्गिनी कार (Lamborghini)

श्रद्धा कपूर ने दशहरा 2023 में खुद के लिए  एक दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट में शामिल कार Lamborghini खरीदी है। बता दें कि इस कार की कीमत 4.04 करोड़ रुपए है। उन्होंने रोसो एंटेरोस लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका ली है। यह गाड़ी केवल 3.2 सेकेंड में ही 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ती है।

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार (BMW 7 )

श्रद्धा BMW 7 सीरीज खरीद चुकी हैं जिसकी कीमत उस समय 2.46 करोड़ रुपए थी। वैसे ज्यादातर बॉलीवुड सुपरस्टार्स के पास ये कार है। श्रद्धा कपूर के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल है। इंजन 600 बीएचपी और 850 एनएम टॉर्क पैदा करता है।

ADVERTISEMENT

ऑडी कार (Audi Q7)

7 सीटर लक्जरी एसयूवी ऑडी Q7 की कीमत लगभग 84.70 – 92.30 लाख रुपये है। श्रद्धा कपूर की ऑडी Q7 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा जर्मन कारों में से एक है। 

मर्सिडीज़-बेन्ज़ (Mercedes Benz GLE)

पहले एक्ट्रेस के पास Mercedes Benz GLE कार भी थी जिसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपए थी। श्रद्धा को अक्सर मुबंई और उसके आसपास मर्सिडीज बेंज GLE चलाते हुए देखा जाता है। 

श्रद्धा कपूर ने समय के साथ इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाई है। 2013 में आशिकी 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर की पॉपुलैरिटी बढ़ी और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो अपने करियर में तेजी से आगे बढ़ती रहीं और आज श्रद्धा कपूर के नाम कई सफल फिल्में हैं और कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट भी आने वाले हैं। 

25 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT