ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
mannara chopra biography net worth in hindi

Bigg Boss 17 Contestants: जानिए कौन हैं मन्नारा चोपड़ा और कितनी है उनकी नेट वर्थ

हाई वोल्टेज ड्रामा, मनोरंजन, गॉसिप और रोमांस से भरपूर टीवी का लोकप्रिय रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 17)  सीजन 17 शुरू हो चुका है। इस शो में जब से प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा की एंट्री हुई है तब से वो काफी चर्चा में हैं। वैसे इस बिग बॉस कंटेस्टेंट का इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए आप ये तो समझ जाएंगे कि ये मन्नारा अपने कजिन सिस्टर्स की तरह ही लग्जरी लाइफ जीती है। मन्नारा सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चित हैं और 1.7 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। तो आइए जानते हैं मन्नारा चोपड़ा की टोटल नेटवर्थ और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, रिलेशनशिप, करियर, परिवार के बारे में।

मन्नारा चोपड़ा कौन है? | Who is Mannara Chopra

2014 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली मन्नारा चोपड़ा साउथ की एक मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। मन्नारा ने 2014 में प्रेम गेमा जनथा नई से तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘जिद’ में भी काम किया है। संदामारुथम (2015) और जक्कन्ना (2019) में काम किया है। हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ‘तिरगबदरा सामी’ में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और कई टीवी विज्ञापनों जैसे डाबर आंवला हेयर ऑयल आदि में दिखाई दीं। वैसे मन्नारा को असली पहचान एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सॉन्ग ऐप Ganna के टाइटल सॉन्ग ऐड ‘बस बजना चाहिए गाना’ से मिली।

फिल्म में डेब्यू करने से पहले, उन्होंने एक फैशन डिजाइनर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में भी काम किया था। इसके अलावा मन्नारा चोपड़ा हिप हॉप और बेली डांस फॉर्म में भी ट्रेंड डांसर है।

मन्नारा चोपड़ा का परिवार और उनका रिलेशनशिप | mannara chopra family and relationship

मन्नारा चोपड़ा का जन्म 25 मार्च 1991 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। उनका असली नाम बार्बी हांडा है।  उनके पिता रमन हांडा वकील हैं और उनकी मां कामिनी हांडा एक जूलरी डिजाइनर हैं। साथ ही उनकी एक छोटी बहन भी हैं जिनका नाम मिताली हांडा है और वो फैशन स्टाइलिश है। वहीं प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा, मन्नारा की चचेरी बहन हैं। जहां तक रोमांटिक स्टेटस की बात है तो मन्नारा अभी तक सिंगल हैं। उन्होंने कभी अपने अफेयर को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

ADVERTISEMENT

प्रियंका-परिणीति चोपड़ा के साथ मन्नारा का क्या है रिश्ता ? mannara chopra relationship with Priyanka and parineeti chopra

मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन हिंदी सिनेमा में भी वो नाम कमाना चाहती हैं। हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘जिद’ के साथ शुरुआत की थी, और यही उनकी इकलौती हिंदी फिल्म रही है। 

मन्नारा और साउथ डायरेक्टर की KISS कंट्रोवर्सी | Mannara Chopra Kissing controversy

हाल ही में मन्नारा का नाम तब सुर्खियों में आया जब वो अपनी फिल्म ‘थिरागबदरा सामी’ का प्रमोशन कर रही थी और इसी दौरान मशहूर साउथ फिल्म डायरेक्टर ए.एस. रवि कुमार चौधरी ने मन्नारा को सरेआम किस कर लिया। अपने साथ अचानक हुए इस तरह के व्यवहार के बाद मन्नारा कुछ देर के लिए काफी डर गईं। हालांकि बाद में उन्होने सोशल पोस्ट करके ये बताया था कि डायरेक्टर की इसमें कोई खराब मंशा नहीं थी। लेकिन उनके इस वायरल किस वीडियो पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।

मन्नारा चोपड़ा की नेटवर्थ, सैलरी और कमाई | Mannara Chopra Net Worth

वैसे मन्नारा चोपड़ा साउथ इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस हैं। वो अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 50-60 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वो अपने परिवार के साथ मुंबई, भारत में अपने घर में रहती है। मन्नारा के पास कुछ शानदार लग्जरी कारें भी हैं। मन्नारा चोपड़ा की नेट वर्थ साल 2023 में करीब 10 करोड़ रूपए से ज्यादा है। इनकी ज्यादातर कमाई एड कमर्शियल, फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग और ब्रांड इंडोर्समेंट से आती है। 

Source

ADVERTISEMENT
19 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT