ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
kangana ranaut nephew name

जानिए क्या रखा कंगना रनौत ने अपने भतीजे का नाम, महाभारत से है खास कनेक्शन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कंगना सुर्खियों में ना रहती हों। एक बार फिर कंगना ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। क्योंकि कंगना रनौत हाल ही में बुआ बनी हैं और उन्होंने अपने भतीजे का जो नाम रखा है उसकी वजह से लोग उन्हें एक बार जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कंगना अपनी मां आशा रनौत, बहन रंगोली और भाई अक्षत नजर आ रहे हैं, जो रनौत परिवार के चिराग को गोद में उठाकर काफी खुश हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने अपने भतीजे का चेहरा दिखाते हुए उसका नाम भी रिवील किया है। 

इंस्टाग्राम पर कंगना ने इन तस्वीरों के साथ एक लिखा, ‘आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है. इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सबके साथ बांटते हैं।

कंगना रनौत के भतीजे का नाम

जैसा की कंगना ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने भतीजे का नाम अश्वथामा (Aswathama) रखा है। जोकि महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक है। अब आप को लग रहा होगा कि आखिर इस नाम को लेकर कंट्रोवर्सी क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि लोगों ने कंगना से ये सवाल पूछा है- हमारे धर्म में अश्वत्थामा क्यों, हम ऐसे नाम नहीं रखते जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण से श्राप मिला हो। यूजर्स ने कमेंट कर पोस्ट में लिखा अश्वत्थामा का मतलब उग्र स्वभाव होता है। 

ADVERTISEMENT

कौन हैं अश्वत्थामा?

महाभारत काल का एक व्यक्ति जिसके बारे में यह माना जाता है कि वह आज भी जिंदा है। इस व्यक्ति का नाम है अश्वत्थामा। यह कौरव और पाण्डवों के गुरु द्रोणाचार्य का पुत्र था। इसने महाभारत में कौरवों की ओर से युद्ध किया था। लेकिन अपनी एक गलती के कारण भगवान कृष्ण ने एक श्राप दिया था कि दुनिया खत्म होने तक वो जीवित रहेगा और भटकेगा। हालांकि इसी वजह के चलते माता-पिता अपने बच्चे का नाम अश्वत्थामा रखने से कतराते हैं। 

वैसे कंगना रनौत ने अगर अपने भतीजे का नाम अश्वत्थामा रखा है तो जरूर कोई न कोई इसके पीछे उनकी अलग राय या वजह रही होगी। उम्मीद है कि वो जल्द ही सोशल मीडिया के जरिए इस नाम के पीछे छिपी अपनी मंशा को फैंस के साथ साझा करेंगी!

20 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT