ADVERTISEMENT
home / xSEO
जानिए पीरियड के कितने दिन बाद बाल धोना चाहिए यह एक मिथक है या सच।

जानिए पीरियड के कितने दिन बाद बाल धोना चाहिए या ये सिर्फ एक मिथ है

पीरियड्स यानि मासिक धर्म एक ऐसी प्रक्रिया है, जो काफी नॉर्मल है और हर लड़की को इससे होकर गुजरना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड्स 12 साल की उम्र में शुरू होते हैं, हालांकि कुछ लड़कियां इसे पहले या बाद में भी शुरू हो सकते हैं। पीरियड्स शुरू होने में देरी आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होती है। ज्यादातर लड़कियों को 16 से 18 साल की उम्र में नियमित पीरियड्स होने लगते हैं। मगर हमारे समाज में आज भी पीरियड्स को एक टैबू की तरह देखा जाता है। मेडिकल स्टोर में जब एक लड़की अपने लिए पैड्स खरीदने जाती है तो दुकानदार उसे अख़बार में लपेटकर या फिर काली पन्नी में छिपाकर देता है, वहीं आज भी कई घरों में पीरियड्स होते ही लड़की या महिला को बाकी घरवालों से अलग कर दिया जाता है। ऐसे बहुत से मिथ हैं, जो पीरियड्स को लेकर हमरेड समाज में पलते रहते हैं। इन्हीं में से कुछ हम आपके लिए लेकर आये हैं। मगर उससे पहले जान लेते हैं आखिर पीरियड है क्या (period kya hai)।

पीरियड्स क्या होते है – Period kya Hai

Period kya Hai

पीरियड्स मासिक धर्म चक्र का वह हिस्सा है जब एक महिला की योनि से कुछ दिनों के लिए ब्लड बहता है। ज्यादातर महिलाओं के लिए यह हर 28 दिनों में होता है, लेकिन मासिक धर्म चक्र के 21 दिन से लेकर 40 दिन तक, इससे अधिक या कम बार मासिक धर्म आना आम बात है। आपकी अवधि 3 से 8 दिनों के बीच हो सकती है, लेकिन यह आमतौर पर लगभग 5 दिनों तक चलती है। पहले 2 दिनों में रक्तस्राव सबसे अधिक होता है। जब आपके पीरियड्स सबसे भारी होते हैं, तो खून लाल हो जाता है। वहीं हल्के दिनों में, यह गुलाबी, भूरा या काला हो सकता है। आप अपने पीरियड्स के दौरान लगभग 30 से 72 मिली (5 से 12 चम्मच) ब्लड खो देती हैं, हालांकि कुछ महिलाओं में इससे अधिक रक्तस्राव होता है।

पीरियड के कितने दिन बाद बाल धोना चाहिए – Period ke Kitne Din Baad Baal Dhona Chahiye

घर की बुजुर्ग महिलाएं अक्सर पीरियड को लेकर वही पुराने कानून का पालन करती आई हैं और युवा पीढ़ी से भी वे यही उम्मीद करती हैं। जैसे- अचार को हाथ न लगाना, मंदिर न जाना, प्रसाद न खाना, फर्श पैर लेटना आदि। इन्हीं में एक कानून पीरियड के दौरान बाल धोने को लेकर भी है। हालांकि यह सवाल अक्सर युवा लड़कियों के मन में चलता है कि periods me nahana chahiye ya nahi और अगर धोएं तो period ke kitne din baad baal dhona chahiye. कुछ घरों में ऐसी मान्यता होती है कि पीरियड के दौरान बाल धोने ही नहीं चाहिए वहीं कुछ लोग पीरियड के तीसरे दिन बाल धोना सही मानते हैं। दरअसल, साफ-सुथरा रहना या बाल धोने का पीरियड से कोई लेना देना नहीं होता। हालांकि तीसरे दिन बाल धोने की सलाह इसलिए भी दी जाती है क्योंकि पीरियड के पहले 2 दिन काफी भारी होते हैं। उस दौरान न सिर्फ ब्लड अधिक निकल रहा होता है बल्कि शरीर में थकान व पेट दर्द और ऐंठन की समस्या भी बनी रहती है। तीसरे दिन जब थोड़ा आराम मिलता है, तब बाल धोने से मन को भी शांति मिलती है। इसके अलावा इस बात का न तो कोई साइंटिफिक रीज़न है और न कोई और वजह।  

पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं – Periods me Nahana Chahiye ya Nahi

Periods me Nahana Chahiye ya Nahi

बाल धोने के अलावा एक और सवाल, जिससे अक्सर लड़कियों को दो-चार होना पड़ता है, वह है कि पीरियड में नहाना चाहिए या नहीं। तो हम आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान अपनी हाइजीन का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में How to be Hygienic During Periods Tips in Hindi के जरिये हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान रोज़ नहाना चाहिए और योनि की सफाई भी जरूर करनी चाहिए। पीरियड के दौरान नहाने से भारीपन भी कम लगता है और मन भी हल्का बना रहता है। इसलिए बिना किसी मिथ में आये आपको पीरियड के दौरान जरूर नहाना चाहिए। 

ADVERTISEMENT

पीरियड में किन बातों का ध्यान रखें – How to be Hygienic During Periods Tips in Hindi 

How to be Hygienic During Periods Tips in Hindi
  • पैड को समय-समय पर बदलती रहें, खासतौर पर रात में सोने से पहले अपना पैड जरूर बदलें।  
  • पीरियड के दौरान जननांग क्षेत्र को दिन में कम से कम दो बार धोने की सलाह दी जाती है।
  • अपने पीरियड्स को नियमित रूप से ट्रैक करती रहें। 
  • टैम्पोन का इस्तेमाल 4 घंटे से ज्यादा न करें। 
  • योनि में किसी भी प्रकार के सुगंधित उत्पादों का प्रयोग न करें। 
  • इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन समय और फेंक दें, उन्हें घर पर एकत्र न होने दें। 
  • पीरियड्स के दौरान आराम दायक कपड़े पहनें। 

अगर आपको यहां दिए गए पीरियड से जुड़े टिप्स (How to be Hygienic During Periods Tips in Hindi) पसंद आए तो उन्हें अपनी महिला मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें। 

ये भी पढ़ें-

Heavy Bleeding During Periods

जानें, पीरियड ब्लड कलर से आंतरिक सेहत का हाल

ADVERTISEMENT

पीरियड्स को लेकर जानिए कैसी-कैसी बेकार की बातें सोचते हैं लड़के

पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान

23 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT