ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
क्या सच में महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंक कर मारी थी?

क्या सच में महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंक कर मारी थी?

फिल्म “मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी” के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से कंगना रनौत कुछ ज्यादा ही जोश में नज़र आ रही हैं। आए दिन कभी रणबीर कपूर तो कभी आलिया भट्ट को वो किसी न किसी बात पर अपने तानों का शिकार बनाती ही रहती हैं। मगर इस बार कंगना रनौत नहीं बल्कि उनकी बहन रंगोली चंदेल मैदान में उतर कर आई हैं। अपनी बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए रंगोली ने आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान पर निशाना साधा है। उन्होंने सोनी राजदान को टैग करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। अपने ट्वीट्स में रंगोली ने महेश भट्ट के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रणबीर- आलिया पर फिर साधा कंगना ने निशाना, कहा- उन्हें यंग एक्टर्स कहना बिलकुल गलत है

1 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

सोनी राज़दान और आलिया भट्ट को कहा गैर भारतीय

कुछ दिनों पहले कंगना रनौत की छोटी बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट की वाइफ और एक्ट्रेस सोनी राज़दान और उनकी बेटी आलिया भट्ट पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था। रंगोली ने दोनों पर बनी एक खबर को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “ये गैर भारतीय लोग यहां रहकर असहिष्णुता के बारे में झूठ और नफरत फैला रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम इनके असली एजेंडा के बारे में सोचें और इनके उकसावे में न आएं।” दरअसल इस खबर के मुताबिक सोनी राज़दान और आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश पासपोर्ट हैं और इस वजह से वो भारत में वोट नहीं कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

सोनी राज़दान ने दिया जवाब

रंगोली चंदेल के इस पोस्ट पर सोनी राज़दान ने चुप रहने के बजाय जवाब देना ज्यादा मुनासिब समझा। रंगोली के ट्वीट के रिप्लाई में सोनी राज़दान ने लिखा, “महेश भट्ट ही वो इंसान हैं, जिन्होंने कंगना को बॉलीवुड में ब्रेक दिया। अब वही बार- बार उनकी वाइफ और बेटी पर तरह- तरह के आरोप लगा रही है। अब इस बारे में बोलने के लिए और रह ही क्या गया है।”

रणबीर कपूर पर किया कंगना रनौत ने हमला, तो सामने आकर आलिया भट्ट ने दिया ये करारा जवाब

3 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

सोनी राज़दान और रंगोली की ये ट्विटर जंग यहीं नहीं रुकी। इसके बाद रंगोली ने महेश भट्ट के ऊपर भी कंगना को ‘चप्पल’ फेंक कर मारने का गंभीर आरोप लगा दिया। रंगोली के मुताबिक, ये वाकया साल 2006 में फिल्म “वो लम्हे” की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ, जब कंगना ने महेश भट्ट के साथ फिल्म साइन करने से मना कर दिया था।

ADVERTISEMENT

2 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

मुमताज़ जैसी ही ग्लैमरस और खूबसूरत हैं उनकी बेटी, बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें

रंगोली ने अपने ट्वीट में लिखा, “डियर सोनी जी, महेश भट्ट ने कभी भी कंगना को बॉलीवुड में ब्रेक नहीं दिया, अनुराग बासु ने दिया था। महेश भट्ट सिर्फ अपने भाई के प्रोडक्शन हाउस में क्रिएटिव डायरेक्टर का काम कर रहे थे।

4 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

ADVERTISEMENT

प्लीज़ ध्यान दें कि वो प्रोडक्शन हाउस महेश भट्ट का नहीं था। “वो लम्हे” के बाद कंगना ने महेश भट्ट की लिखी हुई फिल्म “धोखा” करने से मना कर दिया था, जिसमें वो चाहते थे कि कंगना एक ‘सुसाइड बॉम्बर’ का किरदार निभाएं।

5 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

इसके बाद वो इतना नाराज़ हो गए कि न सिर्फ अपने ऑफिस में उन्होंने कंगना पर चिल्लाया बल्कि “वो लम्हे” की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में उनके ऊपर ‘चप्पल’ भी फेंक कर मारी। इस वाकये के बाद वो पूरी रात रोती रही… उस समय उसकी उम्र महज़ 19 साल थी।”

6 mahesh bhatt threw a chappal at kangana ranaut

ADVERTISEMENT

रंगोली चंदेल की ट्विटर जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब देखना यह है कि महेश भट्ट और उनके परिवार के खिलाफ कंगना और रंगोली की यह जंग कहा तक जाती है और आगे क्या मोड़ लेती है।

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें- 

नेहा कक्कड़ नशे में धुत्त होकर गिरीं ज़मीन पर, वायरल वीडियो में झलका ब्रेकअप का दर्द 

ADVERTISEMENT
17 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT