ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
नव्या नंदा से लेकर शाहीन भट्ट तक, वो 8 Star Kids जिन्होंने एक्टिंग नहीं, Entrepreneurship को चुना

नव्या नंदा से लेकर शाहीन भट्ट तक, वो 8 Star Kids जिन्होंने एक्टिंग नहीं, Entrepreneurship को चुना

बॉलीवुड स्टार किड्स अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चाओं का हिस्सा बने रहते हैं। इनमें से कई स्टार किड्स अपने पेरेंट्स की तरह ही एक्टिंग की दुनिया में आ रहे हैं और खुद की जगह बनाने में लगे हुए हैं लेकिन कुछ स्टार किड्स ऐसे भी जिन्होंने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया। बल्कि इसकी जगह उन्होंने ऑन्त्रेप्रेन्योर बनने का फैसला किया और अपने लिए खुद ही एक Niche बनाई है। इस लिस्ट में नव्या नंदा से शहीन भट्ट तक कई स्टार सिब्लिंग्स का नाम शामिल है। तो चलिए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं। 

1. नव्या नंदा

नव्या नंदा को अक्सर स्मार्टेस्ट स्टार किड के रूप में इंट्रोड्यूस किया जाता है। श्वेता बच्चन की बेटी नव्या अपनी प्रिव्लिज के बारे में अच्छे से जानती हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अपने परिवार द्वारा मिले फाइनेंशियल सपोर्ट के लिए काफी शुक्रगुजार है, जिसकी मदद से वो अपना बिजनेस शुरू कर पाईं। नव्या अपना काम काफी अच्छे से करती हैं और उन्हें अपने काम से प्यार भी है। 

2. शहीन भट्ट

आलिया भट्ट की बहन शहीन भट्ट, भट्ट फैमिली में सबसे टैलेंटिड लोगों में से एक हैं। आलिया भट्ट ने खुद कॉफी विद करण 8 में ये दावा किया है। शहीन भट्ट, आलिया की क्लोथिंग ब्रांड Ed Mama को हैंडल करती हैं। इसके अलावा वो पेशे से कवियत्रि और लेखिका भी हैं। 

3. रिद्धिमा कपूर सहानी

रिद्धिमा कपूर सहानी दिल्ली में रहती हैं और वो एक सूपर लैविश ज्वेलरी ब्रांड चलाती हैं। वो अपने बिजनेस में काफी सक्सेसफुल हैं। 

ADVERTISEMENT

4. अनीषा पादुकोण

दीपिका पादुकोण की बहन अनीषा का खुद का वेंचर है और वो दीपिका के साथ भी कुछ बिजनेस में पार्टनर हैं। इनमें क्लोथिंग और मेकअप ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा वो प्रोफेशनल गोल्फर भी हैं। 

5. एकता कपूर

टीवी क्वीन एकता कपूर आज के वक्त में एक बड़ा नाम हैं। वो अपने पिता जितेंद्र से भी अधिक सक्सेसफुल हैं और हाल ही में उन्हें एमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। 

6. सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर इंडस्ट्री में सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो जिस भी चीज को हाथ लगाते हैं उसे सोने में बदल देते हैं। 

7. रिया कपूर

रिया ने अपनी बहन सोनम की तरह कभी भी एक्ट्रेस बनने का नहीं सोचा लेकिन वो इंडस्ट्री की सक्सेसफुल प्रोड्यूसर हैं और अपनी प्रिवलेज के बारे में अच्छे से जानती हैं। 

ADVERTISEMENT

8. कर्णेश शर्मा

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा का अपना बिजनेस है और साथ ही अनुष्का के साथ मिलकर क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउज भी मैनेज करते हैं। 

22 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT