ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
जानिए किस हीरोइन ने रणबीर कपूर की ‘Animal’ में काम करने से कर दिया था मना, नाम जानकर चौंक जाओगे

जानिए किस हीरोइन ने रणबीर कपूर की ‘Animal’ में काम करने से कर दिया था मना, नाम जानकर चौंक जाओगे

हाल ही में फिल्म एनिमल के ट्रेलर को रिलीज किया गया है और फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाहॉल में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म में रणबीर और बॉबी की एक्टिंग को उभर कर लेकर आए हैं। वहीं बात रश्मिका मंदाना की हो तो वो फिल्म का हिस्सा कभी नहीं होती अगर इस स्टार ने फिल्म को करने से मना न किया होता। 

1. रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में काम करने से परिणीति चोपड़ा ने कर दिया था मना

एक ऑनलाइन पोर्टल को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने इम्तियाज अली के कारण इस फिल्म के लिए मना किया था। उन्होंने कहा कि वो ऐसे रोल्स का चुनाव कर रही हैं जहां आर्टिस्टिक सेंसिबिलिटी और ग्रोथ दिखाई दे। हालांकि, एनिमल ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

2. इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने कोकटेल और 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों को रिजेक्ट किया था। जानकारी के मुताबिक वो शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आने वाली थीं।

3. कंगना रनौत इस आयकॉनिक फिल्म को कर चुकी हैं रिजेक्ट

जानकारी के मुताबिक कंगना ने द डर्टी पिक्चर को रिजेक्ट कर दिया था। इतना ही नहीं वो इसे अपने करियर की बहुत बड़ी गलती भी मानती हैं। उन्होंने इस फिल्म को इसलिए मना किया था क्योंकि तब वो तनु वेड्स मनु में काम कर रही थीं। 

ADVERTISEMENT

4. सलमान खान की दो फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण

deepika

दीपिका पादुकोण सलमान खान की फिल्म सुल्तान और बजरंगी भाईजान को रिजेक्ट कर चुकी हैं। दोनों फिल्मों में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद ये रोल्स अनुष्का शर्मा और करीना कपूर खान को मिले थे।

5. कैटरीना कैफ इन फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो बाजीराव मस्तानी और ये जवानी है दीवानी पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी। हालांकि, उन्होंने दोनों फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं उन्हें बर्फी में इलियाना डिक्रूज के किरदार के लिए भी ऑफर मिला था। 

6. काजोल इन फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

engagement dress

काजोल ने फिल्म 3 इडियट्स को रिजेक्ट किया था। उन्हें ऐसे रोल्स नहीं करने थे जिनका स्क्रीन टाइम काफी कम हो। उन्होंने फिल्म दिल तो पागल है को भी रिजेक्ट किया था। बाद में इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने काम किया था। 

7. ऐश्वर्या राय बच्चन इन फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन को कुछ कुछ होता है में टीना के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने राजा हिंदूस्तानी फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्हें मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लेना था।

ADVERTISEMENT

8. आलिया भट्ट इन फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की शमशेरा और सोनम कपूर स्टारर फिल्म नीरजा को रिजेक्ट कर दिया था। 

9. करीना कपूर इन बड़ी फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

करीना कपूर खान को कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया जाता रहा है। एक्ट्रेस को क्वीन के लिए भी अप्रोच किया गया था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने राम लीला को भी रिजेक्ट कर दिया था। 

24 Nov 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT