ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मालदीव्स में समुंदर किनारे मलाइका अरोड़ा ने किया हॉट योग, वायरल हुआ उनका बोल्ड अंदाज

मालदीव्स में समुंदर किनारे मलाइका अरोड़ा ने किया हॉट योग, वायरल हुआ उनका बोल्ड अंदाज

बॉलीवुड सितारों की लाइफ में इन दिनों काफी कुछ दिलचस्प चल रहा है। कोई शादी कर रहा है तो कोई शादी करने की तैयारियों में है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर भी कई खबरें आ रही हैं। पहले दोनों छुप- छुप कर मिला करते थे, लेकिन पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन खुलकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। खबर तो ये भी है कि दोनों इसी साल 19 अप्रैल को शादी कर रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर ये खबर एक अफवाह बताई जा रही है।

इन सब खबरों से दूर मलाइका अरोड़ा अभी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ मालदीव्स में वैकेशन एंजॉय करके लौटी हैं। उन्होंने अपने इस हॉलि़डे टूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो उनके इस वैकेशन को शादी से पहले की बैचलर पार्टी का नाम तक दिया है।

malaika arora maldives vacay pictures %285%29

इन तस्वीरों में मलाइका बिकिनी में नजर आ रही हैं और काफी हॉट भी लग रही हैं। लेकिन उनका ये अवतार और बोल्डनेस लोगों को रास नहीं आ रही, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर काफी भद्दे- भद्दे कमेंट्स मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

मलाइका की टोन्ड बॉडी का राज है उनका सेल्फ कंट्रोल और योग। वैकेशन के दौरान भी मलाइका योग करना नहीं भूलीं।

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो समुंदर किनारे साइकिल चलाते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ प्रकृति अनमोल है, इसकी रक्षा करें… मैंने अपने हिस्से का काम कर दिया।’ इस कैप्शन को लेकर मलाइका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। यूजर्स ने लिखा, ‘एक बार साइकिल चलाने से पर्यावरण नहीं बदलेगा, मुंबई में कार क्यों चलाती हो, साइकिल ही चलाओ न। ‘

malaika arora maldives vacay pictures %283%29

आखिर क्या खास है मालदीव में ?

मालदीव में चारों तरफ नजर घुमाने पर पानी ही नजर आता है, इसलिए यहां आप वाटर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए यह दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। अब यह बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि मालदीव की गिनती व्हेल व डॉल्फिन के नजारे लेने के लिए दुनिया की पांच बेस्ट जगहों में होती है।

ADVERTISEMENT

malaika arora maldives vacay pictures %287%29

अर्जुन और मलाइका के बीच पक रही खिचड़ी के कयास तो काफी लगाए जा रहे हैं लेकिन अब देखना ये है कि दोनों शादी कब करते हैं और फैंस से ये खबर ऑफिशियली शेयर कब करेंगे।

ये भी पढ़ें –

मलाइका ने गले में ये पैंडेंट पहनकर कंफर्म कर दिया अर्जुन के साथ अपना रिलेशन
प्रियंका चोपड़ा- करीना कपूर ने लगाई अर्जुन- मलाइका के रिश्ते पर मुहर
मोटी कहने पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा – 30 किलो कम किया है वजन, अब जैसी हूं वैसी ही रहूंगी
अंबानी के बेटे की शादी में छा गया बॉलीवुड की इन पटाखा हीरोइनों का हॉट देसी लुक, देखिए किसने क्या पहना

ADVERTISEMENT
02 Apr 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT