ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मलाइका ने गले में ये पैंडेंट पहनकर कंफर्म कर दिया अर्जुन के साथ अपना रिलेशन

मलाइका ने गले में ये पैंडेंट पहनकर कंफर्म कर दिया अर्जुन के साथ अपना रिलेशन

बॉलीवुड सितारों की लाइफ में इन दिनों काफी कुछ दिलचस्प चल रहा है। कोई शादी कर रहा है तो कोई शादी करने की तैयारियां। ऐसे में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्तों को लेकर भी कई खबरें आ रही हैं। पहले तो मीडिया के सामने वो अपने रिश्तों को छुपा रहे थे लेकिन समय- समय पर सामने आईं तस्वीरों में उनके रिश्ते की सच्चाई परत दर परत खुलती ही जा रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने गले में पहने पैंडेंट की ओर इशारा कर रही है। और उस पैडेंट में AM लिखा है। जिसका मतलब है ‘अर्जुन – मलाइका ‘।

malaika-arora-arjun-kapoor-pendant-latest-news

अब तो ये पूरी तरह से कंफर्म हो ही गया है कि अर्जुन और मालइका रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। ये पहली बार नहीं है जो मालइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रूफ दिया है। इससे पहले भी कई मौके आये हैं जिसमें दोनों में नजदीकियां साफ नजर आ रही थीं।

ADVERTISEMENT

Arjun-kapoor-malaika-arora-romance

अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन के लिए ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर आये थे। जहां उन्होंने मलाइका का हाथ थामकर स्टेज पर एंट्री ली थी।

44564676-344569832975186-6018008200955471482-n-1542330299 %281%29

जब अर्जुन कपूर की चाची यानि कि संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ग्रुप फोटो शेयर की थी, तो उसमें भी अर्जुन और मलाइका के बीच बढ़ती नजीकियां साफ तौर पर नजर आ रही थीं।

ADVERTISEMENT

जल्दी ही बंध सकते हैं शादी के बंधन में

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका ने साथ मिलकर मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अपने लिए एक अपार्टमेंट खरीदा है। जो इस बात का इशारा कर रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करके इस घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। 18 साल का उनकी रिलेशनशिप आपसी सहमति से टूटी थी। अब तो दोनों ने तलाक भी ले लिया है।

अर्जुन और मलाइका के बीच पक रही खिचड़ी के कयास तो काफी लगाए जा रहे हैं लेकिन अब देखना ये हैं कि दोनों शादी कब करते हैं और फैंस से ये खबर ऑफिशयली शेयर कब करेंगे।

ये भी पढ़ें –

दिल ही तो है : अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा की नज़दीकियों का सबूत हैं ये फोटोज़

ADVERTISEMENT

ऋतिक रोशन को तलाक के 4 साल बाद आई अपनी बीवी की याद, लिखा इमोशनल लेटर

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी लड़की से की तीसरी शादी, एक्स वाइफ ने कहा- ‘इसे मत मारना’

29 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT