ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
अंबानी के बेटे की शादी में छा गया बॉलीवुड की इन पटाखा हीरोइनों का हॉट देसी लुक, देखिए तस्वीरें

अंबानी के बेटे की शादी में छा गया बॉलीवुड की इन पटाखा हीरोइनों का हॉट देसी लुक, देखिए तस्वीरें

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत की कई नामी- गिरामी हस्तियां पहुंचीं। इस खास मौके पर हर कोई अपने डिफरेंट स्टाइल और लुक में नजर आया। वहीं इनमें से बॉलीवुड की कुछ दीवाज़ ने तो इस ग्रैंड पार्टी में अपने स्टनिंग और हॉट देसी लुक से चार- चांद लगा दिये। आकाश अंबानी की शादी के खास अवसर पर देखिए इन फेमस सुपरहिट बॉलीवुड बालाओं का खास अंदाज ….

बसंती लुक में छा गईं आलिया

53211766 2193512507631010 1817895036533731854 n

अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए जैसे ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट वेन्यू पर पहुंची तो सभी लोग उनके बसंती लुक को देखकर उनकी ओर सम्मोहित हो गये। इस पार्टी में आलिया पीले रंग के बेहद ही खूबसूरत लंहगे में नजर आईं। उनका ये हॉट देसी अवतार सभी को खूब पसंद आया। यहीं नहीं जैसे उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने उन्हें बॉलीवुड की बसंती भी कहना शुरू कर दिया।

जाह्नवी कपूर ने भी ढाया कहर

52876886 2018031038500117 5740480564286783738 n

ADVERTISEMENT

इस शादी फंक्शन में श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक भी कुछ कम नहीं था। उन्होंने गुलाबी रंग का एम्ब्रॉइडरेड लहंगा कैरी किया। जाह्नवी ने हर बार की तरह मेकअप को लाइट रखा। खुले बालों के साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स कैरी किये। जाह्नवी काफी फैशनेबल हैं और वो अपने लुक को लेकर कभी भी किसी तरह का समझौता नहीं करतीं। वैसे जाह्नवी का ये लुक ईशा अंबानी के एक पार्टी फंक्शन लुक का कॉपी है।

बेबो का बोल्ड अंदाज

54277428 263801494557365 6743218214349386487 n

अंबानी के बेटे की शादी में करीना कपूर भी बेहद बोल्ड देसी अंदाज में पहुंची। उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी नजर आईं। करीना ने हल्के आसमानी रंग का लहंगा कैरी किया, जिसमें चिकनकारी और मिरर का उम्दा वर्क नजर आ रहा था। करीना ने बड़े ही स्टाइलिश ढंग से लहंगे के ऊपर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। साथ ही गले में कुंदन का नैकलेस उनकी ड्रेस में चार चांद लगा रहा था। करीना कपूर खान भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं, लेकिन जब भी उनका कोई नये लुक या आउटफिट की तस्वीर इंटरनेट पर आती है तो तेजी से वायरल हो जाती है। इसके पीछे कारण है उनका गजब का ड्रेसिंग सेंस।

देसी गर्ल का देसी लुक

52659583 300290807303114 1720167852357942442 n %281%29

ADVERTISEMENT

इस फंक्शन में सात समुंदर पार से मिसेज प्रियंका चोपड़ा जोनस भी शामिल हुईं। बॉलीवुड की देसी गर्ल इस शादी में देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर कलर की जालीदार साड़ी कैरी की हुई थी। मां और भाई के साथ पार्टी में पहुंचीं प्रियंका अपने स्टनिंग देसी लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती नजर आईं।

सोनम का स्टाइलिश लुक

51798117 2331576197088212 5743037733043416370 n

स्टाइल की बात आते सबसे पहले बॉलीवुड में किसी नाम आता है तो वो हैं एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा। अंबानी के बेटे की शादी में सोनम ने चमक- धमक और ट्रेडिशनल लुक से हटकर सिंपल इंडो वेस्टर्न लुक अपनाया। वो ब्लैक एंड व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन के आउटफिट में नजर आईं। हर बार अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली सोनम इस पार्टी में काफी डिफरेंट और स्टनिंग लग रही थीं।

52029423 575980089548252 7042283059661355230 n

ADVERTISEMENT

बता दें कि 9 मार्च से शुरू होने वाला अंबानी के बेटे की ये ग्रैंड वेडिंग फंक्शन तीन द‍िन तक चलेगा। 11 मार्च को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल और बिजनेस जगत के द‍िग्‍गज शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें –

जानिए आखिर कौन हैं श्लोका मेहता जो बनने वाली हैं अंबानी खानदान की बहू
अंबानी घर की होने वाली बहू के संग आमिर खान ने लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
अंबानी के बेटे और बहू ने शादी से पहले किया ये नेक काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की रस्में हुईं शुरू, देखिए जयमाला की तस्वीरें
आकाश अंबानी की शादी में एक से बढ़कर एक खूबसूरत पिंक कलर थीम में नजर आया अंबानी परिवार

09 Mar 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT