ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
बेहद खूबसूरत दुल्हन बनी ईशा अंबानी, देखें दूल्हा- दुल्हन के पहले लुक की तस्वीरें

बेहद खूबसूरत दुल्हन बनी ईशा अंबानी, देखें दूल्हा- दुल्हन के पहले लुक की तस्वीरें

मुकेश अंबानी और अनीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का जश्न एंटीलिया में शुरू हो चुका है। इस हाई प्रोफाइल वेडिंग में बॉलीवुड से लेकर  देश- विदेश के बड़े बिजनेसमैन और राजनीतिक जगत के लगभग 600 लोगों को इनवाइट किया गया है। प्रणव मुखर्जी, बच्चन परिवार, सचिन तेंदुलकर और आमिर खान सहित कई बड़ी हस्तियां इस जलसे में शामिल होने अंबानी हाउस एंटीलिया पहुंच चुकी हैं। यहां तक कि बारात के साथ दूल्हे राजा आनंद पीरामल भी काफी देर पहले विवाह स्थल पर आ गये थे। इन सबके बाद लोगों को बेसब्री से इंतज़ार था तो बस आज रात के सबसे बड़े स्टार यानि दुल्हन ईशा अंबानी और दूल्हे राजा आनंद पीरामल के लुक का, जो कि अब बाहर आ चुका है। देखिए दूल्हा- दुल्हन का ये फर्स्ट लुक…

दुल्हन के लिबास में सजी- धजी ईशा अंबानी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं आनंद पीरामल भी शेरवानी में काफी जंच रहे हैं। अपनी शादी में ईशा अंबानी ने खूबसूरत मल्टी कलर का लहंगा- चोली पहना। वहीं आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी के ऑउटफिट को मैच करते हुए शेरवानी पहनी है। इन तस्वीरों को देखते हुए तो ऐसा लग रहा है कि दोनों की शादी संपन्न हो चुकी है। आपने इनके गले में हरे रंग की खूबसूरत जयमाला तो देख ही ली होंगी। तो यह भी जान लीजिये कि यह तस्वीरें जो आपको नजर आ रही हैं वो नवविवाहित जोड़े की हैं।

123

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनों ही शादी के जोड़े में एक दूसरे के साथ हंसी-ठिठोली करते हुए काफी अच्छे लग रहे थे।

ADVERTISEMENT

1234

शादी की रस्मों को निभाते हुए ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की यह तस्वीर भी देख लें। 

Isha Ambani- Anand Piramal 2

दुल्हन के रूप में ईशा अंबानी काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

ADVERTISEMENT

Isha Ambani Bridal Look

ईशा अंबानी के इस खूबसूरत लहंगे को डिज़ाइन किया था मशहूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने।

Isha

बता दें कि ईशा अंबानी की शादी का हर फंक्शन काफी बड़े स्तर पर किया गया है। शादी से पहले की सारी रस्में उदयपुर के पैलेस उदय विलास में हुई थीं। ईशा अंबानी के संगीत का फंक्शन लगभग दो दिन तक चला था। इस संगीत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, बच्चन परिवार, कपूर परिवार और खान ब्रिगेड सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खबरें हैं कि शादी के बाद ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के लिए दो रिसेप्शन रखे जाएंगे। जिसमें पहला रिसेप्शन 13 दिसंबर को अंबानी परिवार की तरफ से मुंबई में होगा और दूसरा रिसेप्शन 14 दिसंबर को ईशा अंबानी के ससुराल यानि पीरामल परिवार की तरफ से आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें-  

नीता अंबानी ने बेटी की शादी से पहले किया श्रीनाथ जी की महाआरती पर मनमोहक डांस, देखिए वीडियो

अंबानी की बेटी की शादी में बच्चन परिवार ने ढाया कहर, देखिए तस्वीरें

ईशा अंबानी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे फिल्मी सितारे, घोड़ी पर आए अनंत अंबानी

ADVERTISEMENT

अंबानी की बेटी की शादी में दुल्हन की तरह सजा उनका घर ‘एंटीलिया’, देखें वीडियो

12 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT