आज अंबानी परिवार की लाड़ली बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी है। ये शादी मुंबई में मुकेश अंबानी के घर यानि एंटीलिया में होने जा रही है। ईशा अंबानी की शादी का हर फंक्शन काफी बड़े स्तर पर किया गया। शादी से पहले की सारी रस्में उदयपुर के पैलेस उदय विलास में हुए थे। इस शादी और उसकी रस्मों से जुड़ी हर तस्वीर और हर वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। शादी की तस्वीरें आने से पहले नीता अंबानी का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में नीता अंबानी अपने अराध्य श्रीनाथ जी महाराज की महाआरती पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत का फंक्शन लगभग दो दिन तक चला था। इस संगीत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, बच्चन परिवार, कपूर परिवार और खान ब्रिगेड सहित बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सभी ने एक से बढ़कर गानों में परफॉर्म कर संगीत की शाम की शोभा कई गुना बढ़ा दी थी। मगर इन सब के बावजूद जब नीता अंबानी डांस स्टेज पर उतरीं तो देखने वाले उन्हें बस देखते ही रह गए। ईशा अंबानी के संगीत फंक्शन में नीता अंबानी ने मधुराष्टकम पर परफॉर्म कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था, जो कि उनके अराध्य श्रीनाथ जी की महा आरती थी। आप भी देखिए ये शानदार वीडियो...
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इस ईवेंट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के अलावा हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी शामिल होने पहुंचीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हिलेरी क्लिंटन समेत अनेक विदेशी 'ओम जय जगदीश' पर आरती करते हुए नजर आए। ऐसा पहला मौका था, जब हिलेरी क्लिंटन को भारतीय पूजा की आरती करते हुए देखा गया होगा।
View this post on Instagram
शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे 27 फ्लोर वाले अंबानी हाउस एंटीलिया को पूरी तरह से सजा दिया गया है। ईशा अंबानी की शादी का जश्न पिछले कुछ दिनों से जोरशोर से चल रहा है। खबरें है कि शादी के बाद ईशा अंबानी और आनंद पीरामल अलग- अलग दो रिसेप्शन देंगे। जिसमें एक रिसेप्शन 13 दिसंबर और दूसरा 14 दिसंबर को होगा।
इमेज सोर्सः Instagram
ये भी पढ़ें-
ईशा अंबानी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे फिल्मी सितारे, घोड़ी पर आए अनंत अंबानी
ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में सुरों के साथ- साथ रंगों में भी डूबे बॉलीवुड स्टार्स
ईशा अंबानी के संगीत में बॉलीवुड स्टार्स ने मचाया धमाल, देखें शाही जश्न की तस्वीरें और वीडियो