ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
हैरी पॉटर की एक्टर ने बेबी बंप के साथ प्रेगनेंसी की घोषणा की, को-स्टार्स  ने दी शुभकामना

हैरी पॉटर की एक्टर ने बेबी बंप के साथ प्रेगनेंसी की घोषणा की, को-स्टार्स ने दी शुभकामना

हैरी पॉटर (Harry Potter) फिल्म में पद्मा पाटिल (Padma Patil) की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अफशान आजाद (Afshan Azad) ने  हाल ही  में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है। दरअसल, अफशान ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को बेबी बंप के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बहुत  ही खूबसूरत लग रही  हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अफशान ने लिखा, रहस्य खुल गया है- मैं जल्द ही मां बनने वाली हूं। इस तस्वीर में वह अपने पति नबिल काजी के साथ पोज करते हुए दिखाई दे रही हैं। 
उन्होंने आगे लिखा, अल्लाह का शुक्रिया कि वो हमें हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत चीज दे रहे हैं। बेबी काजी जुलाई में आने वाला है, इंशा अल्लाह। हम दोनों ही बहुत खुश हैं और एक्साइटेड और नर्वस भी। अब अधिक समय नहीं बचा है, कृपया हमारे लिए दुआ करें। 

अफशान की इस पोस्ट पर हैरी पॉटर में उनके साथ काम कर चुके एक्टर ईवाना लिंच और बोनी राइट ने भी कमेंट  करते हुए उन्हें बधाई दी है। फिल्म में लूना लवगुड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावना ने कमेंट  करते हुए लिखा, बहुत बहुत बधाई अफशान, तुम बहुत ही अच्छी मां बनेगी। वहीं फिल्म में जिनी विजली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस  ने लिखा, मैं बहुत ही उत्साहित हूं। बेबी काजी के माता-पिता बहुत ही अमेजिंग हैं।

इस पोस्ट के बाद एक अन्य पोस्ट में अफशान ने लिखा, आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम आप सभी के प्यार से बहुत ही खुश हैं। बेबी काजी अभी से ही बहुत प्यार महसूस कर रहा  है। पीएस आप सभी मेजर बंप फोटो-डंप के लिए तैयार रहिए। सॉरी लेकिन कोई सॉरी नहीं।

गौरतलब है कि पिछले साल हैरी पॉटर की कास्ट मेंबर रुपर्ट ग्रिंट ने भी बेटी को जन्म दिया था। फिल्म के लीड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा था, मैं एक दिन उसे मैसेज किया। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं, ये बहुत ही कूल है। लेकिन जब मैं इस बारे में सोचता हूं तो मुझे ये अजीब भी लगता है। हम सभी उस उम्र में पहुंच गए हैं, जहां हम सबके बच्चे हो रहे हैं। 
बता दें कि हैरी पोर्टर के चौथे पार्ट (हैरी पॉटर एंड दी गोब्लेट ऑफ फायर) में अफशान का बहुत ही प्रोमिनेंट पल था, जिसमें वह अपनी स्क्रीन सिस्टर पार्वती पाटिल के साथ हैरी और रोन के साथ डेट पर जाती हैं। 
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
13 Apr 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT