ADVERTISEMENT
home / Make Up Products

मेकअप लगाकर भी लगें “बिना मेकअप” इन आसान tips से !

हमें पता है कि जब भी मेकअप की बात आती है तो ज्यादा भी कम लगने लगता है..पर ज़रूरत से ज़्यादा मेकअप आपको ड्रैमेटिक लुक ही देता है। अब वो पैनकेक वाला लुक तो कभी फैशन में नहीं आने वाला। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान (चालाक) तरीके जिससे ये पता ही नहीं चलेगा कि आपने मेकअप किया है और लोग समझेंगे कि बिना मेकअप ये खूबसूरती है आपकी natural one!! 😉

1. बेदाग त्वचा

अपनी त्वचा को कोमल और बेदाग दिखाने के लिए उसपर फाउंडेशन, कंसीलर और खूब सारा पैन केक लगाना बिल्कुल ज़रूरी नहीं। आपका ये काम एक टिंटेड मॉश्चराइज़र भी आसानी से कर सकता है, साथ ही इससे आपकी त्वचा को नैचुरल-लुकिंग फिनिश मिलेगा। ध्यान रहे कि इसके रंग आपकी रंगत से मैच करे।

POPxo recommends: Lotus Herbals Nutraglow Daily Tinted Moisturizer SPF 25 (Rs. 475)

no-makeup-look-1

ADVERTISEMENT

 

 2. प्राइमर है बेहतर विकल्प

एक अच्छे प्राइमर के बहुत सारे गुण हैं, एक ये कि वो आपका मेकअप बहुत हेवी नहीं लगने देता। इससे आपको पर्फेक्ट स्मूथ मिलता है, तो प्राइमर को अपने कलेक्शन में शामिल करना न भूलें।

POPxo recommends: Maybelline Instant Age Rewind Primer Skin Transformer (Rs. 1,020)

no-makeup-look-2

ADVERTISEMENT

 

3. खूबसूरत आंखें

मोटा आईलाइनर और एक किलो मस्कारा..कुछ ज़्यादा नहीं हो गया? इसके बजाय एक बिल्कुल पतली लाइन जो पलकों से जितना हो सके करीब हो, बेहतर है..क्योंकि इससे आपकी आंखें नैचुरली बङी और खूबसूरत लगेंगी। आई कर्लर की मदद से अपनी पलकें ठीक कर लें और काले मस्कारा की जगह क्लीयर मस्कारा लगाएं, ज्यारा नैचुरल लगेगा। अपनी आंखों को चमक देने का एक तरीका ये भी है कि भूरे या न्यूड आई पेंसिल का इस्तेमाल किया जाए। आप कुछ त्वचा से मिलते-जुलते रंगों के आई शैडोज़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

POPxo recommends: Maybelline Newyork Great Lash Clear Mascara For Lash And Brow (Rs. 808), Lakme Eye Color Quartet Route (Rs. 550)

no-makeup-look-3

ADVERTISEMENT

 

4. भौंहें ऐसे ठीक करें

नॉन युनिफॉर्म आईब्रोज़ आपका हसीन लुक भी बिगाङ सकते हैं इसलिए आईब्रो ब्रश हमेशा अपने साथ रखें और इसमें थोङा-सा क्लियर मस्कारा आपके आईब्रोज़ को पर्फेक्ट आकार देगा। अगर आपको उन्हें फिल करने के लिए ब्रो पेंसिल की ज़रूरत पङती है तो ध्यान रखें कि पेंसिल का रंग भूरा या आपकी ब्रो के रंग से हल्का होना चाहिए, काले पेंसिल का इस्तेमाल न करें।

POPxo recommends: NYX Auto Eyebrow Pencil 05 Dark Brown (Rs. 860)

no-makeup-look-4

ADVERTISEMENT

 

5. नैचुरल ग्लोइंग त्वचा

अपना कॉम्प्लेक्शन लाइट और रेडिएंट बनाने के लिए अपने मॉश्चराइज़र में ब्रॉन्ज़र या ल्युमिनाइज़र मिलाएं। ध्यान रहे कि आपका मॉश्चराइज़र ऑयल-फ्री हो ताकि कुछ समय बाद आपका चेहरा तैलीय न लगने लगे। अपने ब्रो बोन और चीक-बोन(cheek bone) के साथ ही सफेद आई शैडो लगा सकती हैं। इससे चेहरे पर चमक आएगी। अगर आप आई शैडो नहीं लगाना चाहतीं तो लिप बाम भी लगा सकती हैं।

POPxo recommends: Neutrogena Oil free Moisturizer (Rs. 349), Maybelline Fit Me! Bronzer Medium Bronze (Rs. 967), Star’s Cosmetics Silver 2- Cream Eye Shadow 8G (Rs. 150)

no-makeup-look-5

ADVERTISEMENT

 

6. हल्का रंग आपके होंठों और गालों के लिए

अगर आप ओवर-मेकअप नहीं दिखना चाहते तो ज़ाहिर है, आप कोई डार्क लिपस्टिक या लिप ग्लॉस नहीं लगाएंगी। एक लिप स्टेन यहां आपका काम बना सकता है। आप इसे अपने cheek bones पर भी लगा सकती हैं।

POPxo recommends: The Body Shop Lip And Cheek Stain (Rs. 850)

no-makeup-look-6

ADVERTISEMENT

 

 

images: shutterstock.com

 

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT