ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
आपके पैर होंगे खूबसूरत और Smooth इन 7 तरीकों से

आपके पैर होंगे खूबसूरत और Smooth इन 7 तरीकों से

लेग्स पर बड़े visible pores व डार्क स्पोट्स होना बहुत आम बात है लेकिन इसके बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है लेकिन जब बात स्कर्ट या ड्रेस पहनने की हो तब ये बहुत बुरे लगते हैं। ऐसे pores अगर लेग्स पर हों तो इसे स्ट्रॉबेरी लेग्स कहते हैं – क्योंकि pores त्वचा के रंग से गहरे रंग के होते हैं और बिल्कुल स्ट्रॉबेरी के बीज के समान ही होते हैं! आप अपने pores की साइज़ को बदल तो नहीं सकती हैं लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे ये कम नज़र आयेंगे और इसके लिए हम लाये हैं 7 लाजवाब तरीके! इन तरीकों को अपनाकर अापको मिलेंगे smooth legs! (वैसे क्या आपको पता है ये pores असल में pores नहीं होते हैं बल्कि hair follicles होते हैं।)

1. एकदम साफ Pores

Dead स्किन और गंदगी के कारण लेग्स के pores बड़े और ज़्यादा noticeable हो जाते हैं। Exfoliation इस समस्या के लिए कारगर ऊपाय है, इससे pores कम नज़र आते हैं और डार्क स्पोट्स भी हल्के हो जाते हैं..नतीजा- smooth legs! Glycolic एसिड बेस्ड स्क्रब बढ़िया चुनाव होगा क्योकि ये exfoliation करने के साथ ही त्वचा को स्मूथ भी करते हैं। ये स्क्रब गन्ने से बनाये जाते हैं, तो क्यों ना इसे खुद घर पर ही बनाया जाए?

exfoliating

DIY शुगर स्क्रब

ADVERTISEMENT

1. 2 चम्मच शक्कर में 4 चम्मच जैतून का तेल (olive oil) मिलाएं।
2. 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच गुनगुना पानी मिलाएं।
3. नमक में इतनी छाछ मिलाएं कि पेस्ट बन जाए।
4. 2 चम्मच ब्राउन शुगर में 2 चम्मच aloe vera gel और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
5. ब्राउन शुगर और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में लें और पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें।

2. मसाज है बेहद ज़रूरी!

अपने लेग्स को नियमित रूप से नमी से भरपूर तेल (जैसे विटामिन E) से moisturize करना बिल्कुल ना भूलें। इसका एक और बढ़िया विकल्प है जैतून के तेल (olive oil) में कुछ बूंद glycerin की मिलाएं और इसे मॉइस्चराइज़र की तरह इस्तेमाल करें।

3. तेज़ धार है सही!

कई बार आपको शेविंग के तुरंत बाद डार्क pores नज़र आते होंगे, इसकी वजह है आपका dull रेज़र। इसलिए जब भी आप अपने लेग्स शेव करें तो इस बात का ख्याल रखें कि आप नया और तेज़ धार वाला (sharp) रेज़र इस्तेमाल कर रही हों। ऐसा इसलिए क्योंकि dull रेज़र बाल तो निकाल देता है लेकिन hair follicle नहीं निकालता है – जिसके कारण उसमें गंदगी आसानी से चली जाती है और वो जाम (clogged) हो जाते हैं। इससे बचने के लिए बेस्ट टिप ये है कि लेग्स को शेव करने से पहले उन्हें गरम पानी में 5-10 मिनट रखें ताकि pores और hair follicles खुल जाएँ, गंदगी बाहर आ जाए और dead स्किन loose हो जाए।

shaving

ADVERTISEMENT

4. वेक्सिंग को कहें हां!

बालों से छुटकारा पाने के लिए वेक्सिंग, शेविंग से बेहतर विकल्प है। क्योंकि जब आप वेक्स करती हैं तो बाल जड़ सहित निकल जाते हैं व उनकी ग्रोथ छोटी हो जाती है और इसलिए pores छोटे नज़र आते हैं।

5. Moisturizing को नज़रअंदाज़ न करें

Dead स्किन और गंदगी के कारण pores बड़े व ज़्यादा noticeable लगते हैं। इसलिए बालों को निकालने के बाद या exfoliation के बाद लेग्स को moisturize करना बेहद ज़रूरी है! कई experts pores की साइज़ को कम करने के लिए ठंडे पानी के साथ emollient moisturizer इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि त्वचा ने जो ठंडा पानी सोखा है लोशन उसे अंदर trap करके रखता है जिससे pores लंबे समय के लिए छोटे रहते हैं। इसलिए नियमित रूप से moisturize करने पर आपको मिलेंगे स्मूथ लेग्स!!

moisturize

6. घरेलू नुस्खा है कमाल!

खीरे को छील कर mash कर लें और उस जूस को डार्क स्पोट्स पर लगाएं। ऐसा कुछ समय लगातार करने से डार्क hair follicle का रंग हल्का पड़ने लग जाएगा।

ADVERTISEMENT

dry-lips-8

7. मेकअप का जादू

जब बात लेग्स के pores को कम दिखाने की हो तब tanning सबसे असरदार तरीका होता है। लेकिन हमेशा बाहर जाकर tan होना और स्किनटोन को समान करना आसान नहीं होता है और इसलिए इस काम को जो आसान बनाता है वो है एक मेकअप प्रॉडक्ट – “ब्रोंज़र”!!

body-bronzer

images: shutterstock.com

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT