ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
priyanka poolside

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूल टाइम की तस्वीरें की शेयर, पति निक जोनस ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रियंका चोपड़ा अपनी बातों, सफलता और जीवन जीने के तरीके से हमेशा पॉजिटिव एटीट्यूड रखने और सेल्फ केयर करने के लिए इंस्पायर करती हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने पूल टाइम से दो तस्वीरें शेयर की हैं और एक्ट्रेस के इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वो अपने समय को पूरी तरह से एंजॉय कर रही हैं। 

प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है इंस्टाग्राम वर्सेस रियलिटी। एक्ट्रेस एक तस्वीर में सुपरमॉडल की तरह रिलैक्स करते हुए पोज कर रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस हंसते हुए नज़र आ रही हैं। व्हाइट टू पीस बिकनी में एक्ट्रेस की ये तस्वीर बहुत अमेजिंग दिख रही है और उनकी इस हॉट तस्वीर पर उनके पति ने कमेंट में फायर इमोजी के साथ लिखा है, डैम। 

साभार- इंस्टाग्राम

इसके पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पूल साइड से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, जब सेल्फ केयर के लिए कुछ समय मिल जाए। एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट में बॉलीवुड सॉन्ग सुनते हुए कुछ वीडियो भी शेयर किया था और पूछा था कि क्या आप ये गाने पहचान सकते हैं।

प्रियंका अक्सर अपने इंफिनिटी पूल के पास से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और जरूरी नहीं है कि ये तस्वीरें हमेशा बिकनी में ही हो। कुछ ही समय पहले प्रियंका ने नियॉन यलो और आयवरी कलर कॉम्बिनेशन का सलवार सूट पहना था। 

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय पहले पैरंटहुड की शुरुआत की है। उनके घर सरोगेसी से कुछ ही दिन पहले बेटी का आगमन हुआ है। 

01 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT