ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
शादी की तरह ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का खास है हर अंदाज़

शादी की तरह ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का खास है हर अंदाज़

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को 36 साल की हो चुकी हैं। प्रियंका का यह जन्मदिन उनके लिए काफी यादगार रहा होगा। 

तोहफे में फैन्स की मोहब्बत

प्रियंका चोपड़ा ने अपना खास दिन अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया। प्रियंका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें पता चला कि उनके जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने उनके न्यूयॉर्क वाले घर में करीब 11,000 गुलदस्ते भेजे हैं। सोर्स के मुताबिक, ‘फूलों के 11,000 बुके के अलावा 25 देशों में बसे प्रियंका के फैन्स ने उन्हें करीब 18,000 लेटर्स भी भेजे हैं।’ इन खूबसूरत तोहफों से प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

हैप्पी बर्थडे पीसी

इस बार प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे फैमिली के साथ न मनाकर लंदन में मना रही हैं। माना जा रहा है कि इस खास दिन को वे अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर पता चल रहा है कि उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन देर रात शुरू हो गया था। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में केक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘और यह शुरू हो गया है!!’ इस फोटो और कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा का दिन कितना शानदार होने वाला है!

Priyanka Chopra birthday cake

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड में 15 साल

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लगभग 15 साल का सफर तय कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी खास जगह बना ली है। मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे बॉलीवुड के हर नामी सितारे के साथ काम कर चुकी हैं और अब एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इसके लिए वे अपने बर्थडे के दो दिन बाद ही मुंबई का रुख करेंगी। पिछले साल जन्मदिन पर प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ वेकेशन पर गई थीं।

Priyanka Chopra with family

ब्यूटी पर इतना है खर्चा!

हर बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही प्रियंका चोपड़ा भी अपने सौंदर्य को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनका मंथली बजट जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। बॉलीवुड गलियारे की मानें तो ‘देसी गर्ल’ हर महीने अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए 80 हजार रुपये तक खर्च करती हैं। उसके अलावा मेकअप और हेयर केयर में वे लगभग 38 हजार 400 रुपये खर्च करती हैं। प्रियंका ने हाल ही में न्यूयॉर्क के प्लश अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है, जिसकी शानदार तस्वीरें देखकर हर कोई दंग रह गया था। वे हाल ही में निक के साथ वेकेशन मनाने के लिए गोवा व मुंबई गई थीं और खबरों की मानें तो दोनों अगस्त में सगाई भी कर सकते हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल निक जोनास के साथ लंदन में अपना जन्मदिन मना रही हैं। हैप्पी बर्थडे पीसी!

ये भी पढ़ें :

सगाई से पहले श्लोका मेहता ने रचाई मेहंदी, निक जोनास संग आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने ‘मंगलसूत्र’ का राज़

ADVERTISEMENT

सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा के साथ मस्ती कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई में हैं प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में उन्हें मिला यह खास सरप्राइज़

18 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT