ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बेटी के ग्रैंड वेल्कम से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर में किए कई बदलाव, जानें डिटेल्स

बेटी के ग्रैंड वेल्कम से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने घर में किए कई बदलाव, जानें डिटेल्स

एक ओर हम अभी भी हश-हश बॉलीवुड शादी की आदत डाल रहे हैं तो वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने बेबी की अनाउंसमेंट से हमें सरप्राइज कर दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही कपल ने अपने बेबी का स्वागत किया है और हम तब से ही अन्य अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच हमें आखिरकार एक अपडेट मिली है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने परिवार के ने सदस्य के लिए घर में कई सारे बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अपने लॉस एंजलिस वाले घर का रेनोवेशन कराया है और दोनों अपने बेबी का घर में स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

प्रियंका और निक के एक करीबी स्त्रोत ने दोनों द्वारा किए गए रेनोवेशन के बारे में बात करते हुए कहा, दोनों ने जब घर खरीदा था तो उन्होंने अपने बच्चे को ध्यान में रखते हुए घर का चुनाव किया था। दोनों को बच्चा होने की उम्मीद थी और इस वजह से दोनों को काफी आउटडोर स्पेस और ग्रीनरी वाला घर चाहिए था।

उन्होंने आगे बताया कि निक और प्रियंका ने काफी महीने लगा कर अपने घर का रेनोवेशन कराया है। दोनों अपने घर को अधिक फैमिली फ्रेंडली बनाना चाहते थे। इसके बाद अब हम कपल के अपने बेबी को लेकर प्लान के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं।

ADVERTISEMENT

बेबी चोपड़ा – जोनस

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते प्रियंका और निक ने अपने माता-पिता बनने की घोषणा की थी। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था जिसमें लिखा था, हम आप सभी को ये बताते हुए बहुत खुश हैं कि सैरोगेट के जरिए हमारे बेबी का जन्म हुआ है। हम आप सभी से हमारे इस खास समय के लिए प्राइवेसी देने की उम्मीद करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सकें। आप सभी का शुक्रिया।

इसके बाद प्रियंका की कजिन, मीरा चोपड़ा ने बताया था कि दोनों की बेटी हुई है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, प्रियंका हमेशा से ही बहुत सारे बच्चे चाहती थीं। इस वजह से उनके जीवन में इस नए चैप्टर के शुरू होने को लेकर मैं बहुत खुश हूं। वह जरूर सुपर मॉम बनेंगी। उन्होंने अपनी जिंदगी के हर क्षेत्र में एक्सिलेंस हासिल की है। इस वजह से मां बनना भी खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने से कम नहीं है। मुझे उस पर बहुत गर्व है।

हालांकि, अभी तक प्रियंका और निक ने अपनी बेटी को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और हम उनकी प्राइवेसी की इज्जत करते हैं। भले ही हम उनकी बेटी के बारे में और चीजें जानना चाहते हैं लेकिन हमें इसके लिए इंतजार करने में भी कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, हम दोनों की प्रिंसेस की झलक पाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, बेटी की है ख्वाहिश
फैन ने सोनाक्षी सिन्हा से पूछा, कब कर रही हैं शादी तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
क्या सच में श्वेता तिवारी की बेटी पलक को डेट कर रहे हैं सैफ के बेटे इब्राहिम खान, जानिए सच्चाई

ADVERTISEMENT
25 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT