ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
KWK 7: कॉफी काउच पर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने किए अपनी जिंदगी के ये 5 खुलासे

KWK 7: कॉफी काउच पर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने किए अपनी जिंदगी के ये 5 खुलासे

कॉफी विद करण सीजन 7 के नए गेस्ट्स कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ हैं। दोनों ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और दोनों की यह फिल्म सुपरहिट हुई थी। जैसे ही टाइगर और कृति कॉफी काउच पर पहुंचे वैसे ही दोनों ने अपनी लाइफ के बारे में कई खुलासे किए और साथ ही दोनों ने कई क्वर्की कमेंट्स और जूसी गॉसिप भी की। मतलब दोनों का यह एपिसोड फुल ऑन एंटरटेनिंग था और दोनों ने इस दौरान कई खुलासे किए। तो चलिए बताते हैं कि टाइगर और कृति ने शो में खुद के बारे में क्या बात की।

टाइगर और कृति ने शो पर किए ये 5 खुलासे

  • कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने हीरोपंती से पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ऑडिशन दिया था और इसके लिए वह रिजेक्ट हो गई थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह पहला ऑडिशन था।
  • टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वह और दिशा पटानी बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और अब वह सिंगल हैं।
  • कृति सेनन ने बताया कि वह कभी-कभी आदित्य रॉय कपूर से बात करसकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ बहुत ही अच्छी लगेंगी।
  • कृति ने कहा कि वह टाइगर को इसलिए डेट नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि वह बहुत अधिक फ्लिप करते हैं।
  • टाइगर श्रॉफ ने बताया कि उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश है। बता दें कि दोनों ने साथ में बागी में साथ में काम किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर और कृति एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, दोनों जल्द ही विकास बेहल की फिल्म गणपत: पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल क्रिस्मस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

01 Sep 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT