ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
वेडिंग्स में परफॉर्म करने के लिए इतना चार्ज करते हैं शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक ये सेलेब्स, जानें

वेडिंग्स में परफॉर्म करने के लिए इतना चार्ज करते हैं शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक ये सेलेब्स, जानें

सोचिए कि आपकी शादी में कोई बॉलीवुड स्टार आ रहा है? है ना ये कितना एक्साइटिंग और इससे अच्छा क्या ही हो सकता है? बॉलीवुड सेलेब्स का शादी का हिस्सा होना आज के वक्त में एक नया कॉन्सेप्ट हो गया है। या तो वो शादी में परफॉर्म करते हैं और या फिर केवल गेस्ट्स से मिलने के लिए शामिल होते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें शादी में बुला पाना इतना आसान है। तो ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि वो कितना शादी में परफॉर्म करने के लिए कितने पैसे चार्ज करते हैं तो हम यहां आपके लिए डिटेल जानकारी लेकर आए हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं और वह डांस भी बहुत ही अच्छा करती हैं। इस वजह से इंडियन वेडिंग्स के लिए वह फेवरिट परफॉर्मर हैं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस डांस परफॉर्मेंस और अपीयरेंस के लिए 20 से 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा एक ईवेंट के लिए 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं लेकिन यह केवल उनका ईवेंट का हिस्सा बनने और परफॉर्मेंस के चार्जेज हैं। उनके मेकअप और कपड़ों के चार्जेज अलग होते हैं और ट्रेवल के भी।

मलाइका अरोड़ा

सोच कर देखिए कि मलाइका अरोड़ा आपकी शादी पर छइयां छइयां पर डांस करें। इससे तो आपकी शादी वाकई में वायरल हो जाएगी लेकिन इसके लिए आपको 25 से 30 लाख रुपये खर्च करने होंगे और इसमें उनके मेकअप, कपड़ों और ट्रेवल के चार्ज शामिल नहीं है।

ADVERTISEMENT

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की एनर्जी काफी कॉन्टीजिएस है और इस वजह से उन्हें वेडिंग्स पर लोग इंवाइट करना काफी पसंद करते हैं। वह अपने अपीयरेंस के लिए 75 लाख रुपये चार्ज करते हैं लेकिन वह एक परफॉर्मर से काफी ज्यादा है। वह हमेशा ईवेंट में अंत तक रुकते हैं और ध्यान रखते हैं कि सबको मजा आया हो।

दीपिका पादुकोण

जानकारी के मुताबिक दीपिका, शादियों को लेकर काफी सलेक्टिव हैं और बहुत ही गिनी चुनी शादियों को ही वह अटेंड करती हैं या फिर परफॉर्म करती हैं। इतना ही नहीं उनकी फीस भी काफी अधिक है। जानकारी के मुताबिक वह अपनी अपीयरेंस के लिए करोड़ों में चार्ज करती हैं।

रणबीर कपूर

अन्य एक्टर जिन्हें शादियों में बुलाया जाता है, वो हैं रणबीर कपूर। उनके गुड लुक्स इसका बड़ा कारण है। रणबीर कपूर शादी में परफॉर्म करने के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

अक्षय कुमार

भले ही अक्षय कुमार बॉलीवुड पार्टीज अटेंड न करते हों लेकिन शादी कुछ ऐसा है जिसे वह ना नहीं कह सकते हैं। अपने काम के सालों में वह आगे ही बढ़े हैं और वह परफॉर्मेंस के टाइम के आधार पर 1.5 से 2.5 करोड़ के बीच में चार्ज करते हैं।

ADVERTISEMENT

सलमान खान

शादी में सलमान खान को देखना लोग वाकई काफी पसंद करेंगे। जानकारी के मुताबिक वह शादी में परफॉर्म करने के लिए 2.5 से 3 करोड़ के बीच में चार्ज करते हैं।

शाहरुख खान

अपनी शादी में किंग ऑफ रोमैंस को देखने के लिए हम तो कुछ भी कर सकते हैं! हालांकि, वह क्लोज कनेक्शन के लिए ही अपीयरेंस देते हैं और हम यकीन से कह सकते हैं कि वह इसे स्पेशल भी बनाते होंगे। इसके लिए शाहरुख खान 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

कैटरीना कैफ

क्या आप हमारा यकीन करेंगे अगर हम आपको कहें कि कैटरीना कैफ शादियों में परफॉर्म करने वाली सबसे महंगी सेलेब में से एक हैं। जानकारी के मुताबिक कैटरीना कैफ शादी में परफॉर्म करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। साथ ही वह वाकई बेहद ही अच्छी डांसर भी हैं और उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं।

22 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT