ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कार्तिक आर्यन ने अपनी क्रेजी फैन के बारे में किया खुलासा, बताया उनकी मां का किया था Stalk

कार्तिक आर्यन ने अपनी क्रेजी फैन के बारे में किया खुलासा, बताया उनकी मां का किया था Stalk

जब आप कार्तिक आर्यन जैसे बॉलीवुड स्टार होते हैं तो इसका मतलब है कि आपके बहुत सारे डेडिकेटिड फैंस होंगे। पिछले कुछ सालों में कार्तिक अब तक के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक बन गए हैं और कई लड़कियां उन्हें बहुत पसंद करती हैं लेकिन फैंडम के साथ-साथ कुछ फैंस की क्रेजी साइड भी सामने आती है। दरअसल, हाल ही में कार्तिक ने अपने एक क्रेजी फैन के बारे में बताया है, जिसने उनकी मां को सोशल मीडिया पर स्टॉक करना भी शुरू कर दिया था।

एक इंटरव्यू में जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि क्या उनका कोई ऑबसेसिव फैन है तो उन्होंने कहा, ”एक हाल ही में हुआ था, उसने मुझे नहीं मेरी को मम्मी को स्टॉक करना चालू कर दिया, लड़की ने और उनको इंस्टा में मैसेज भेजने लगी थी, मुझे आपकी बहू बनना है, मैं आपके घर पर झाडू पोछा भी लगा लूंगी”।

अब कार्तिक के इस खुलासे को समझने के लिए हमें सही में थोड़ा समय तो लगेगा ही। यह एक बहुत ही वीयर्ड मैरिज प्रपोजल है, जिसके बारे में हमने आजतक सुना है। हालांकि, इस दौरान भी कार्तिक ने खुद को बहुत ही शांत रखा।

यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक का उनके फैंस के प्रति प्यार ने अटेंशन एकत्रित किया है। एक्टर हमेशा अपने फॉलोवर्स के लिए एक्स्ट्रा माइल पर जाने का मौका नहीं छोड़ा है। एक बीते इंटरव्यू में भी धमाका स्टार ने अपने फैंडम और लोगों से मिलने वाले प्यार के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, ”यह बहुत ही अच्छा लगता है कि आपके नाम से कई टाइटल जुड़े हुए हैं। कई बार मेरे पोज भी ट्रेंडिंग होते हैं। कुछ महीने पहले मेरे फैंस ने पोज लाइक कार्तिक आर्यन शुरू किया था। मैं बहुत ही खुश हूं और खुद को लकी मानता हूं कि मुझे लोगों का इतना प्यार मिला। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे नाम से और टाइटल जुड़ें”।

ADVERTISEMENT
13 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT