ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
सावन से पहले शिव के दर्शन करने कोयंबटूर पहुंची बॉलीवुड क्वीन कंगना, देखिए तस्वीरें

सावन से पहले शिव के दर्शन करने कोयंबटूर पहुंची बॉलीवुड क्वीन कंगना, देखिए तस्वीरें

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड क्वीन के रूप में पहचानी जाने वाली कंगना रणावत अपनी अाने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘मेंटल’ में व्यस्त चल रही थीं। लेकिन अब उनकी शूटिंग पूरी हो गई है जिसके चलते कंगना मन की शांति के लिए कोयंबटूर के चर्चित आदियोगी मंदिर पहुंचीं। कंगना भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्‍त हैं। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा भी की। इस दौरान कंगना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं जोकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

37169506 2092731134321249 1010502970346831872 n

भारत में हिंदू धर्म में भगवान शिव का विशेष महत्‍व है। खासतौर पर सावन के दिनों में भगवान उनकी विशेष पूजा और व्रत भी रखे जाते हैं। देश भर के लोग इस दौरान शिवालयों और ज्योर्तिलिंगों में जा कर उनके दर्शन करते हैं। कंगना भी अपनी अाने वाली फिल्मों की सफलता के लिए प्रार्थना करती नजर आईं। मंदिर में दर्शन करने के बाद वो ईशा फाउंडेशन के कोयंबटूर स्थि‍त हेड क्वॉर्टर भी गईं। यह आश्रम योग के लिए समर्पित है। तस्वीरों में कंगना साड़ी पहनें ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

37012131 1867673763310493 6182789032443904000 n

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड की क्वीन ‘कंगना रणावत’ हमेशा से अपने बेबाक और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक सेल्फमेड वुमन के तौर पर जाना जाता है।

रिलीज होने वाली हैं कंगना की 2 बड़ी फिल्में

आपको बाद दें कि कंगना की फिल्म मणिकर्णिका 3 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं जिसमें वो झांसी की  रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘मेंटल है क्या’ अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।

kangana ranaut

जानिए क्‍यों चर्चित है यह मंदिर

कोयंबटूर से 30 किलोमीटर दूर स्थित आदियोग मंदिर शिव जी की 112 फुट ऊंची अर्धप्रतिमा के लिए दुनियाभर में चर्चित है। अपने आप में यह भारत की इकलौती ऐसी शिव प्रतिमा है, जो आधी ही बनी है। वैसे अपनी ऊंचाई के कारण भी यह प्रतिमा काफी चर्चा में रहती है। यह प्रतिमा शिव के आदियोगी स्‍वरूप को दिखाती है। अपनी विशालता के कारण इस प्रतिमा को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENT

(इमेज सोर्स – इंस्टाग्राम)

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा समान की शॉपिंग और वो भी 30% की छूट के साथ। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई तक ही मान्य है। POPXO SHOP पर जाएं और POPXO30 कोड के साथ पाएं आकर्षक छूट।)

इन्हें भी पढ़ें –

1. 17 साल की उम्र में फिजिकल अब्यूज का शिकार हुई थी कंगना
2. #वायरल वीडियो, जब स्टेज पर थिरकी धोनी की बेटी जीवा, सब देखते ही रह गये
3. साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर

ADVERTISEMENT
25 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT