ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
ice facial

आइस फेशियल से स्किन को होते हैं ये फायदे, ऐसे करें यूज

कैटरीना कैफ, तमन्ना भाटिया और आलिया भट्ट, इन सभी एक्ट्रेस के ब्यूटी रिचुअल में हर सुबह आइस वॉटर से चेहरा भिगोना शामिल है और इनका फ्लॉलेस स्किन ये दिखाता है कि आइस फेशियल आपकी स्किन के लिए क्या कर सकता है। देसी एक्टर्स ही नहीं, अमेरिकन एक्ट्रेस केट हडसन भी अपने फेस को आइस बाथ देना पसंद करती हैं। आइस फेशियल कम खर्च में किया जा सकने वाला स्किनकेयर है जिसे घर पर करना काफी आसान है।

क्या हैं आइस फेशियल के फायदे

1. सुबह उठकर फेस को सीधे बर्फ वाले बोल में डिप करने से नींद तो पूरी तरह खुल ही जाती है, ये स्किन को रेजुवनेट करने में भी मदद करता है।

2. ये स्किन में किसी भी तरह के सूजन या रैशेज को सूद करता है और कम करने में मदद करता है।

3. आंखों के आसपास के पफीनेस को कम करने के लिए भी ठंडा पानी बहुत मदद करता है।

ADVERTISEMENT

4, ठंडक से स्किन के खुले हुए पोर्स छोटे हो जाते हैं। इसलिए आइस बाथ को मेकअप के पहले प्राइमर की तरह यूज किया जा सकता है। 

आइस फेशियल के लिए इन बातों का रखें ख्याल

घर पर आइस फेशियल करते हुए इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल जरूर रखें-

1. बर्फ जिस ट्रेस में बना हो वो साफ हो। बर्फ छूने के पहले अपने हाथों को भी धोना न भूलें।

2. 10 मिनट से ज्यादा बर्फ को कभी भी फेस पर न रहने दें। सप्ताह में तीन बार से ज्यादा आइस फेशियल न करें। बर्फ से अत्यधिक यूज से आइस बर्न भी हो सकता है। 

ADVERTISEMENT

3. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो बर्फ को किसी रुमाल या मस्लिन के कपड़े में लपेटकर फेस पर यूज करें।

साभार- इंस्टाग्राम

कर सकते हैं डी आई वाई

फेस पर बर्फ के फायदे लेने के साथ आप इसे किसी दूसरे प्राकृतिक चीज के फायदे भी दे सकते हैं। आप दूध, गुलाब जल, एलोवेरा जेल या ग्रीन टी से आइस क्यूब बना कर फेस पर लगा सकते हैं।

इसके अलावा आजकल मार्केट में आइस ग्लोब्स और आइस रोलर्स भी मिल रहे हैं और इन्हें भी अपने रुटीन नें शामिल कर सकते हैं।

25 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT