ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स कम करने के लिए क्या करें ? जानें घरेलू नुस्खें

डिलीवरी के बाद अमूमन हर महिला स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी का सामना करती है। यह समस्या गर्भ में शिशु के बढ़ते आकार के कारण त्वचा पर पड़ने वाली खिंचाव के कारण होती है। देखने में ये निशान काफी भद्दे लगते हैं। इसके कारण कई महिलाएं अपने पसंदीदा कपड़े पहनने से भी हिचकिचाती हैं। यही वजह है इस लेख में आज हम डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स के लिए घरेलू उपाय लेकर आए हैं।

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स होना बेहद आम है। लेकिन अगर इसकी सही देखभाल नहीं की जाए तो इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता है। लेख में नीचे कुछ ऐसे असरदार उपाय बता रहे हैं, जिनको करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का नामोनिशान तक नहीं रहेगा।

  1. ऑयल ट्रीटमेंट

जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए ऑयल ट्रीटमेंट मदद कर सकता है। इसके लिए प्रभावित जगह पर रोजाना आधे घंटे तक मसाज करें। मसाज के लिए आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ एक्सफोलिएट करता है। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। मसाज करने के आधे घंटे बाद शॉवर लें। बेहतर परिणामों के लिए ऑलिव ऑयल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर नियमित रूप से मसाज करें।

  1. एलोवेरा जेल
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स
एलोवेरा जेल

एलोवेरा में हीलिंग गुण होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने के साथ स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। स्ट्रेच मार्क्स के जिद्दी निशानों से राहत पाने के लिए एलोवेरा जेल को सीधे त्वचा पर रब कर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। बेहतर परिणामों के लिए रोजाना प्रभावित जगह पर इसका इस्तेमाल दो दफा करें।

ADVERTISEMENT
  1. शहद

शहद में एंटीसेप्टिक गुण होता है, जो खिंचाव के कारण आए स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में सहायक होता है। इसे लगाने के लिए एक कॉटन का कपड़ा लें। इस पर शहद लगाएं। अब इस कपड़े को प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें जब तक यह ड्राई न हो जाए। अब गुनगुने पानी से साफ कर लें। चाहें तो शहद में नमक और ग्लीसरीन मिलाकर स्क्रब तैयार कर लगा सकते हैं। 

  1. अंडे का सफेद हिस्सा

स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए अंडे के सफेद हिस्से का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को रिजूवनेट कर फ्रेश लुक देता  है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले दो अंडों को अच्छी तरह फेंट लें। अब पानी से प्रभावित जगह को साफ करें। इसके बाद मेकअप ब्रश की मदद से अंडे के सफेद हिस्से को लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। अंत में मॉइस्चराइजर लगा लें। कुछ दिनों में स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाएंगे।

  1. आर्गन ऑयल
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स
आर्गन ऑयल

आर्गन ऑयल में विटामिन-ई नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। यह त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह कोलेजन व फाइब्रोबलास्ट के उत्पादन को बढ़ावा देता है। यही वजह है कई सारी स्ट्रेच मार्क्स ट्रीटमेंट क्रीम में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

  1. नींबू का रस

स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। इसके पीछे इसमें मौजूद विटामिन-सी को गुणकारी माना जा सकता है। दरअसल, विटामिन-सी शरीर में कोलेजन के स्तर को बूस्ट करता है। इससे काफी हद तक स्ट्रेच मार्क्स में आराम मिलता है। स्ट्रेच मार्क्स के लिए नींबू के रस में खीरे का रस मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। सूखने पर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम नजर आ सकते हैं।

ADVERTISEMENT

उम्मीद करते हैं इस लेख को पढ़ने के बाद डिलीवरी के बाद होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है, इससे आप अच्छे से वाकिफ हो गए होंगे। लेख में अलग-अलग घरेलू उपायों के बारे में बताया गया है। आप अपनी पसंदानुसार इनमें से किसी भी घरेलू उपाय का सहारा ले सकती हैं। यदि कोई स्ट्रेच मार्क्स से परेशान है, तो उनके साथ इस लेख को जरूर शेयर करें।

चित्र स्रोत: Freepik

10 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT