ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और कैसे पाएं छुटकारा – How to Remove Stretch marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स क्यों होते हैं और कैसे पाएं छुटकारा – How to Remove Stretch marks in Hindi

आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हमारे पास अपने ऊपर ध्यान देने के लिए समय बहुत कम होता है। हम स्किन और बालों की देखभाल तो फिर भी कर लेते हैं, मगर शरीर के बाकी हिस्सों पर जल्दी हमारा ध्यान जाता ही नही है। कभी ध्यान चला भी जाये तो ये सोच कर हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं कि इन्हें कौन देख रहा है। इन्हीं में से एक होती है ‘स्ट्रेच मार्क्स’ की समस्या। स्ट्रेच मार्क्स आमतौर पर पेट, कमर, ब्रेस्ट, जांघ या फिर हाथों पर नजर आते हैं। ये हमारी त्वचा पर दिखने में काफी भद्दे भी लगते है, मगर जितनी आसानी से ये मार्क्स आते हैं, उतनी आसानी से जाते नहीं हैं। इसकी वजह से कई बार हमें काफी बुरा भी महसूस होता है या फिर स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया को कपड़ों से ढककर रखने में ही भलाई समझते हैं। मगर अब समय आ गया है कि हम अपने स्ट्रेच मार्क्स को बाय- बाय कह दें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पसंद के कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल सकें। हम यहां आपको स्ट्रेच मार्क्स हटाने का तरीका (stretch marks hatane ka tarika) और घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं कि आखिर शरीर में स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण क्या हैं (stretch marks kyu hote hai in hindi) ?

जब स्किन स्ट्रेच होती है तो उस जगह की स्किन का कोलेजन कमज़ोर हो जाता है, जिससे उसका जनरल प्रोडक्शन साइकिल डिस्टर्ब हो जाता है और स्किन को नुकसान पहुंचता है। इस कारण आपकी त्वचा के ठीक नीचे की परत में स्कार्स यानि निशान बन जाते हैं, जो शुरू में गुलाबी या लाल-से लगते हैं और कुछ समय बाद ये सिल्वर या सफेद लाइन में बदल जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स कैसे हो जाते हैं (stretch marks kaise hota hai) ? यदि स्किन अगर अपनी फ्लेक्सिबिलिटी से ज्यादा खिंच जाती है तो ये निशान हो जाते हैं। इन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहते है।

ये अधिकतर पेट, कमर, ब्रेस्ट, जांघ, हाथों या फिर हिप्स में पाये जाते हैं। जांघ पर स्ट्रेच मार्क्स होना तो बहुत ही आम बात है। स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर प्रेगनेंसी के दौरान होते हैं, लेकिन इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं– जैसे एकदम से वजन बढ़ जाना या कम हो जाना, जेनेरिक या हेरिडिटी, हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी, इत्यादि। अगर स्ट्रेच मार्क्स का ट्रीटमेंट समय रहते नहीं किया जाए तो इनसे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। वैसे तो कई लेजर ट्रीटमेंट मौजूद हैं जिनकी मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स हटवा सकती हैं, लेकिन ये आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप इन्हें घरेलू उपाय द्वारा ही साफ करने की कोशिश करें।

ADVERTISEMENT

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Stretch Marks in Hindi

स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्या का इलाज हमारे घर पर ही मौजूद है। कुछ आसान से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय (stretch marks hatane ke upay) अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। 

एलोवेरा का कमाल – Aloe Vera Benefits

एलोवेरा के ठंडक पहुंचाने वाले और हीलिंग गुणों के कारण ये हर तरह की स्किन की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको बस एलोवेरा जेल को अपने स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर रब करना है और 15-30 मिनट बाद उसे गुनगुने पानी से धो लेना है। आप चाहें तो इसमें विटामिन-E कैप्सूल का तेल भी मिला कर लगा सकती हैं। इसे रोज़ाना इस्तेमाल करें।

यम्मी कोको बटर – Coco Butter

Coco butter for stretch marks removal

कोको बटर स्किन के लिए बहुत ही हाइड्रेटिंग और नरिशिंग होता है, इसके साथ ही ये झुर्रियों को भी त्वचा से दूर रखता है। स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर रोज़ाना इसकी दिन में दो बार मसाज करें। 1-2 महीने में आपको फर्क नज़र आने लगेगा।

ADVERTISEMENT

आलू है असरदार

आलू का रस ऐसे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो हमारे स्किन सेल्स की ग्रोथ और उनकी देखरेख का काम करते हैं, इसलिए ये इन मार्क्स का परफेक्ट इलाज़ है। एक आलू के मोटे स्लाइस काटें और उन्हें स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर तब तक रब करें जब तक वो एरिया आलू के स्टार्च से पूरा कवर न हो जाये। जब जूस सूख जाये तब उसे गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का रस – Lemon Water

नींबू का रस सिट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरपूर होता है और इसलिए स्किन के दाग-धब्बों के लिए ये बड़ा कारगर इलाज है। नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर सर्कुलर मोशन में रब करें। इसे 10-15 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें 1-2 बूंद ग्लिसरीन की मिला कर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अंडे की सफेदी

Eggs for stretch marks removal

अंडे की सफेदी में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स का भंडार होता है, जो हमारे और हमारी स्किन के लिए बेहद ज़रूरी होता है। अंडे की सफेदी को अच्छे से फेट लें। मार्क्स वाले एरिया को साफ करें और वह फेटे हुए अंडे की सफेदी की मोटी लेयर लगा दें। इसके लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब वो पूरी तरह से सूख जाए तो उसे ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद वहां पर ऑलिव ऑयल या कोई भी हैवी मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं। ये काम रोज़ाना करें, कुछ ही हफ़्तों में आपको फर्क ज़रूर नज़र आयेगा। एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि आपकी त्वचा हमेशा मॉइश्चराइज़्ड व हाइड्रेटेड रहनी चाहिए।

ADVERTISEMENT

पानी पानी रे…

अगर आपकी स्किन हाइड्रेट नहीं होगी तो कोई भी इलाज़ या नुस्खा काम नहीं करेगा! क्योंकि पानी स्किन तो हाइड्रेट करने के साथ ही उसे डिटोक्सिफाय भी करता है और उसकी खोई हुई इलास्टिसिटी को भी लौटाता है इसलिए दिन में कम से कम 8-10 ग्लास पानी ज़रूर पीजिये।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल – Stretch Mark Oils

oils for stretch mark removal

जैतून का तेल

जैतून का तेल यानि ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और इसकी मसाज शरीर के ब्लड फ्लो यानि खून के बहाव को सुधारती है। इस तेल को हल्का-सा गर्म करके उसकी मसाज करें। नियमित ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के होने लगेंगे।

ADVERTISEMENT

कैस्टर ऑयल

ये स्किन के लिए वरदान है और इसलिए कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में तेल की  5-10 मिनट मसाज करें। इसके बाद उस जगह को साफ पतले कॉटन के कपड़े से बांध दें। फिर गरम पानी की बोतल वहां रख कर, कम कम से कम आधे घंटे तक उस जगह को हीट देते रहें। ऐसा रोज़ाना एक बार करें। महीने भर में आपको नतीजा दिखने लगेगा।

एलोवेरा जेल और बादाम का तेल

एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें बादाम के तेल की डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। ध्यान रहे कि आप इस मिश्रण की मात्रा को अपने स्ट्रेच मार्क्स के हिसाब से बढ़ा भी सकती हैं। ऐसा रोज करने पर एक महीने में ही आपको स्ट्रेच मार्क्स से आजादी मिल जाएगी।

चीनी, नींबू और बादाम का तेल

एक बाउल में एक चम्मच चीनी, आधा नींबू का रस और कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिला लें। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए। यदि चीनी की मात्रा अधिक लग रही हो तो नींबू के रस की मात्रा को बढ़ा भी सकते हैं। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स से प्रभावित एरिया पर लगाएं और 5 से 10 मिनट तक अच्छे से मालिश करें। उसके बाद इसे पानी से साफ कर लें।

एलोवेरा जेल और नारियल का तेल

एलोवेरा के पत्तों में से जेल थोड़ी अधिक मात्रा में लें। अब इसे स्टील के एक पैन में डालें और उसमें इतना नारियल तेल डालें कि जेल उसमें अच्छी तरह से डूब जाए। अब इसे गैस पर तब तक पकाएं जब तक जेल काला न पड़ जाए। इसके बाद इसे किसी शीशी या बर्तन में छान लें। आपका तेल तैयार है। इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं और कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाएं।

ADVERTISEMENT

विटामिन ई ऑयल

इसके लिए आप एक बाउल में 2 विटामिन ई कैप्सूल के ऑयल में 1/4 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित एरिया में लगाकर एक से दो मिनट तक मसाज करें। ऐसा आप रात को सोने से पहले या फिर सुबह नहाने के बाद करें। इसे त्वचा में अच्छी तरह से एब्सॉर्ब हो जाने तक मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय का असर आपको डेढ़ से दो महीने में नजर आने लगेगा।   

शिया बटर और एवोकाडो तेल

दो छोटे चम्मच शिया बटर में दो छोटे चम्मच एवोकाडो तेल मिला लें। अब इसमें दस बूंद विटामिन ई का तेल भी मिला लें। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाली विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अब मिश्रण को गैस में तब तक गरम करें जब तक कि ये पिघल न जाये। अब गैस बंद कर क्रीम को बोतल में दाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। इस तेल को आप स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर दिन में दो बार लगाएं। जल्द ही असर देखने को मिलेगा।  

सही डाइट भी है ज़रूरी

Proper diet to get rid of stretch marks

अगर आप सोचती हैं कि सिर्फ ऊपरी तौर पर इलाज करने से ही स्ट्रेच मार्क्स चले जाएंगे तो आप गलत हैं। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए जितनी मेहनत आप ऊपरी तौर पर कर रही हैं उतनी ही मेहनत आपको अपने आहार यानि अपनी डाइट पर भी करनी होगी। आप अगर सही डाइट नहीं ले रही हैं तो सिर्फ तेल और घरेलू उपाय करने से स्ट्रेच मार्क्स ठीक नहीं होंगे। अच्छी डाइट से स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पाएं (stretch marks kaise hataye) ? आपकी बॉडी में न्यूट्रिएंट्स यानि पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होनी जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में बहुत-सा प्रोटीन जैसे- फिश, दही, नट्स, विटामिन सी और प्रोटीन युक्त भोजन जैसे- दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जियां और विटामिन-E जैसे- पालक, पपीता, कीवी इत्यादि जरूर शामिल करें। प्रेगनेंसी के दौरान ऐसे सीड्स और नट्स खाती रहें जो मिनरल से भरपूर हों, खासकर ज़िंक से भरपूर हों। ये आपकी स्किन को टोन करेंगे।

ADVERTISEMENT

स्ट्रेच मार्क्स हटाने की क्रीम – Stretch Marks Hatane ki Cream

बाजार में स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कई तरह की क्रीम भी उपलब्ध हैं। अगर आपके पास समय की कमी है तो आप इन स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं…  

वीशी कम्पलीट एक्शन एंटी स्ट्रेच मार्क क्रीम – Vichy Complete Action Anti-Stretch Mark Cream

Vichy Complete Action Anti-Stretch Mark Cream

वीशी का हर स्किन केयर प्रोडक्ट लॉरिअल ब्रांड के अंतर्गत बनाया जाता है। ये त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और पोषित करता है। साथ ही ये त्वचा में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में पूरी तरह से सक्षम है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते हैं और उनका सफेद रंग भी धीरे- धीरे फेड होने  लगता है। ब्रांड के मुताबिक इसका स्त्री रोग संबंधी और त्वचा विज्ञान नियंत्रण के तहत परीक्षण किया गया है। ये ड्राई व् ऑयली सहित सभी तरह की स्किन के लिए प्रभावी है।

ADVERTISEMENT

बायोटिक कोको बटर क्रीम – Biotique Coco Butter Cream

Biotique Coco Butter Cream

बायोटिक के सभी प्रोडक्ट्स हर्बल होते हैं। इनमें केमिकल की मात्रा न के बराबर पाई जाती है। बायोटिक कोको बटर क्रीम भी इनमें से एक है। इस क्रीम के महीने भर के इस्तेमाल से ही आप अपने स्ट्रेच मार्क्स में फर्क महसूस कर पाएंगी। साथ ही दिन- पर- दिन अपने स्ट्रेच मार्क्स के रंग को फेड होता हुआ भी देख पाएंगी। क्योंकि ये कोको बटर क्रीम है इसलिए साथ- ही साथ आपकी त्वचा को हाइड्रेट भी करेगी।

मदर केयर इट्स योर बॉडी स्ट्रेच मार्क क्रीम – Mother care it’s your body stretch mark cream

Mother care it's your body stretch mark cream

मदर केयर की यह स्ट्रेच मार्क क्रीम बादाम तेल और शिया बटर के गुणों से समृद्ध है। ये स्किन को चिकना व ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इस क्रीम का नियमित इस्तेमाल त्वचा के ढीलेपन व प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स (pregnancy stretch marks) को कम करता है। ये हर तरह की स्किन टोन यहां तक कि सेंसिटिव स्किन के लिए भी लाभदायक है।

ADVERTISEMENT

बायो ऑयल – Bio Oil

Bio oil for stretch marks removal

अपने बायो ऑयल का विज्ञापन कई बार टीवी व अखबारों में देखा होगा। ये ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में काफी असरदार है। हमारी सलाह है कि इसे प्रेगनेंसी के दौरान न ही लगाएं तो बेहतर रहेगा। इसका इस्तेमाल आप प्रेगनेंसी के बाद कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि बायो ऑयल का फायदा त्वचा में जल्दी समां जाता है और कपड़ों पर तेल के निशान नहीं पड़ते।

स्ट्रेच मार्क्स से जुड़े सवाल- जवाब – FAQ’s

सवाल- क्या एक्सरसाइज़ करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाते हैं ?

जवाब- जी हां, एक्सरसाइज़ काफी हद तक स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, नियमित एक्सरसाइज़ से आपकी मांसपेशियां टोन होती हैं और स्ट्रेच मार्क्स अपने आप हट जाते हैं। इसलिए रोज़ाना नहीं तो हफ्ते में कम से कम चार दिन कोई भी एक्सरसाइज़ जैसे एब्स, सिटप, योगा, स्विमिंग, इत्यादि ज़रूर करें।

ADVERTISEMENT

सवाल- क्या स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए डाॅक्टर से ट्रीटमेंट भी करवाया जा सकता है ?

जवाब- जिन लोगों के स्ट्रेच मार्क्स बहुत पुराने होते हैं वो कई बार सर्जिकल ट्रीटमेंट जैसे फ्रेक्शनल ट्रीटमेंट भी करवाते हैं, लेकिन इसके साइड इफेक्ट होते हैं जैसे हाइपर पिगमेंटेशन और स्कारिंग आदि। इसी तरह के कई और ट्रीटमेंट्स भी लोग करवाते हैं। मगर हमारी सलाह है कि आप घरेलू उपाय, तेल या फिर क्रीम की सहायता से ही स्ट्रेच मार्क्स हटाने की कोशिश करें।

सवाल- क्या प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स कभी नहीं जाते ?

जवाब- ऐसा बिलकुल भी नहीं है। स्ट्रेच मार्क्स को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता मगर इन्हें कम जरूर किया सकता है।आपकी थोड़ी सी मेहनत से स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकती हैं। इसके लिए हमारे द्वारा बताये गए घरेलू उपाय, तेल या फिर प्रेगनेंसी मार्क्स रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करें। इससे प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाएंगे।

stretch marks in hindi

सवाल- क्या स्ट्रेच मार्क्स सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं ?

जवाब- प्रेगनेंसी या फिर मोटापे की वजह से अगर आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से गुजर रही हैं तो जरूर चाहेंगी कि ये निशान हट जाएं। बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स कभी भी आपकी त्वचा या फिर शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। ये सिर्फ दिखने में भद्दे लगते है, जिस वजह से आपको अपनी पसंद के कपड़े पहनने में झिझक महसूस हो सकती है। चिंता न करें ये किसी भी तरीके से नुकसान दायक नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

सवाल- क्या मोटापे से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स दुबला होते ही अपने आप चले जाते हैं ?

जवाब- ये सिर्फ एक भ्रान्ति है। मोटापे की वजह से होने वाले स्ट्रेच मार्क्स दुबला होने पर थोड़े कम जरूर हो सकते हैं मगर कभी भी खत्म नहीं हो सकते। इन्हें हटाने के लिए आपको कोशिश तो करनी ही पड़ेगी। फिर चाहे आप घरेलू उपाय अपनाएं या फिर बाजार में मिलने वाली क्रीम। सिर्फ दुबला होने मात्र से ही स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है।

04 Jul 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT