ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी

Dark Circles करें दूर इन घरेलू नुस्खों से!

क्या आपकी आंखों के नीचे गड्ढे नज़र आते हैं? और वो आपकी नॉर्मल complexion से काले हैं? आजकल ये प्रॉब्लम बहुत कॉमन हो गई है, लड़कियों के आंखों के नीचे dark circles बहुत परेशान करते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे – नींद पूरी न होना, तनावग्रस्त होना, बढ़ती उम्र, अपने गैजेट्स की स्क्रीन पर लगातार कई घंटे आंखों गड़ाए रहना वगैरह-वगैरह। इन्हें हटाने के लिए आप परेशान हैं तो सबसे पहले खुद पर ध्यान देना शुरु करें। अपने लिए समय निकालें, पूरी नींद सोएं, तनाव लेना कम करें। अगर आप महंगे eye creams का इस्तेमाल करने की सोच रही हैं तो ठहरिए! हम आपकी ये प्रॉब्लम घर में ही सॉल्व कर देते हैं।

1. ताज़ा टमाटर

टमाटर पोषक तत्त्वों और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, तभी तो ये कैंसर जैसी बीमारी से भी लड़ने की क्षमता रखते हैं। आई साइट, डाइजेशन, ब्लड सरकुलेशन को भी maintain करने में ये कारगर होते हैं। हो सकता है ये सभी बातें आपको पता हो, पर आप ये नहीं जानती होंगी कि ये ब्लीचिंग एजेंट भी होते हैं।

Point no. 1

Step 1: एक कटोरी में एक चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।

ADVERTISEMENT

Step 2: रूई के फाहे को इस मिश्रण में डालें और अपने काले घेरों पर लगाएं।

Step 3: 10 मिनट तक मिश्रण को लगे रहने दें।

Step 4: 10 मिनट बाद कुनकुने पानी से धो लें।

2. करिश्माई कच्चे आलू

टमाटर की तरह आलू भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। ये काले घेरे को हल्का करते हैं और सोने के बाद आंखों की सूजन से भी निज़ाद दिलाते हैं।

ADVERTISEMENT

Point no. 2

Step 1: 1 या 2 chilled आलू का रस निकाल लें।

Step 2: रुई को इस रस में डुबो कर eyelids पर रखें और 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।

Step 3: ठंडे पानी से आंखें धो लें।

ADVERTISEMENT

3. बेशकीमती बादाम का तेल

बादाम सिर्फ आपके बालों और त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि आपकी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन E कारगर साबित होता है।

Point no. 3

Step 1: सोने से पहले अपने काले घेरों पर बादाम का तेल लगाएं।

Step 2: मसाज करें ताकि तेल आपकी त्वचा में समा जाए।

ADVERTISEMENT

Step 3: रात भर ऐसे ही रहने दें, सुबह ठंडे पानी से धो लें।

4. टी बैग्स (tea bags)

चाय में कैफेन और एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, इसलिए आप सुबह-सुबह चाय पीकर तरो-ताज़ा महसूस करते हैं। ये भी आपकी आंखों की puffiness की छुट्टी करेगा।

Point no. 4

Step 1: 2 Green tea bags फ्रिज में रखें।

ADVERTISEMENT

Step 2: जब वे chill हो जाएं तो दोनो को अपनी आंखों पर रखें।

Step 3: 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें।

5. गुणकारी हल्दी

हल्दी सिर्फ किचन का ही सामान नहीं है। आपकी त्वचा के लिए भी यह चमत्कारी साबित हो सकता है। चेहरे की रंगत निखारने के अलावा यह आपकी आंखों के काले घेरे भी दूर करती है।

Point no. 5

ADVERTISEMENT

Step 1: एक कटोरी में अनानास का रस निकालें।

Step 2: इसमें 2 चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं।

Step3: जब यह पेस्ट बन जाए तो काले घेरे पर लगाएं और सूखने के लिए 10 मिनट तक छोङ दें।

Step 4: गीले कपङे से इसे पोंछ लें।

ADVERTISEMENT

6. खीरे का खज़ाना

खीरे ठंडे माने जाते हैं और ये त्वचा की रंगत के लिए भी लाभकारी होते हैं।

Point no. 6

Step 1: खीरे के मोटे slices काट लें।

Step 2: इन्हें प्लेट में रखकर फ्रिज में रख दें।

ADVERTISEMENT

Step 3: आधे घंटे बाद इन्हें फ्रिज से निकाल कर आंखों पर रख लें।

Step 4: 15 मिनट बाद आंखें धो लें।

7. नैचुरल गुलाब जल

गुलाब जल हमेशा ही आपको fresh और soothing महसूस कराता है। सिर्फ़ फेस पैक को ही नहीं, आंखों को भी यह सुकून देता है।

Point no. 7

ADVERTISEMENT

Step 1:  एक कटोरी में chilled गुलाब जल लें और उसमें 2 रूई के फाहे डुबोएं।

Step 2: रूई को 15 मिनट के लिए कटोरी में ही रहने दें।

Step 3: अब उसे काले घेरों पर 10 मिनट के लिए रखें।

Step 4: कुनकुने पानी से आंखें धो लें।

ADVERTISEMENT

Images: shutterstock.com

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT