ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
दही बढ़ाएगी खूबसूरती इन 9 तरीकों से !

दही बढ़ाएगी खूबसूरती इन 9 तरीकों से !

खूबसूरती पाने के लिए आप क्या-क्या नहीं करतीं। अब ज़्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है। गर्मी आ गई है इसका फायदा उठाएं। हर रोज घर पर दही जमाएं। दही खाएं और दही लगाएं। क्योंकि दही में छिपा है खूबसूरती का खज़ाना। अगर आप इसके बारे में नहीं जानतीं, तो फिर आज़माएं दही से जुड़े ये ब्यूटीफुल उपाय-

1. Tanning का इलाजdahi tanning

हर रोज़ चेहरे पर दही लगाने से tanning कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए बहुत सारी दही की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ एक चम्मच दही हथेली पर लेकर चेहरे पर मसाज करें। दही के चेहरे पर पूरा absorb होने के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में एक-दो बार ऐसा कर सकती हैं। चाहें तो इसमें ऑरेंज जूस या लेमन जूस की कुछ बूंदें भी मिला लें। दही का जादू आपको नज़र आएगा अपनी लाइटर ब्राइटर स्किन देखकर।

2. Skin tightening में भी असरदार

प्लेन दही लेकर उसे चेहरे पर पैक की तरह लगाएं और 10-15 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे skin pores को tight करने में मदद मिलती है।

3. Acne और pimple भी गायबdahi acne

Acne problem से निबटने के लिए कई home remedies हैं,लेकिन दही इसमें सबसे ज़्यादा असरदार है। इसके लिए आप जितना हो सकता है दही खाएं। इसकी acidic nature चेहरे पर acne बनाने वाले बैक्टीरिया को मारता है और इसे खाकर आप अपनी body से भी germs की छुट्टी कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

4. झुर्रिया भी कह देंगी bye-bye

चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं, तब भी दही का कमाल देखकर आप हैरान रह जाएंगी। इसकी anti-aging properties चेहरे पर झुर्रियां और lines बनाने वाले free radicals को कम करती हैं, जिससे चेहरे से झलकने वाली उम्र कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए दही को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इस दौरान न बात करें और न हंसे, ताकि स्किन stretch न हों।

5. इससे अच्छा moisturizer और कहांdahi moisturiser

अगर आपकी स्किन को माइस्चराइज़र की जरूरत है, तब भी दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए चार चम्मच दही में एक चम्मच कोकोआ पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोकर अच्छी तरह पोंछ लें। आपकी स्किन माइस्चराइज़र की ज़रूरत पूरी हो जाएगी।

6. Dark circles को भी टाटा

रात को देर तक जागने या फिर कुछ जेनेटिक कारणों से अक्सर चेहरे पर dark circles नज़र आने लगते हैं। दही की मदद से इन्हें कम किया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच दही लें। कॉटन बॉल्स को इस दही में अच्छी तरह डिप करके अपनी आंखों के नीचे रखें। दस मिनट बाद पानी से धो लें। दही की anti-inflammatory properties चेहरे से सूजन और dark circles को कम करती है।

7. Conditioner का भी कामdahi conditioner

आपकी खूबसूरती बालों के बिना तो अधूरी ही है। इसलिए दही का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बालों पर भी करें। महंगे-महंगे कंडीशनर लगाकर भी अगर आप बालों में चमक नहीं ला पा रही हैं, तो दही को कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए चार चम्मच दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल और दो चम्मच नारियल तेल डालकर एक मिक्सचर तैयार करें। इस पैक को बालों पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

ADVERTISEMENT

8. हेयर फॉल भी होगा कम

बाल टूटने और झड़ने की समस्या में भी दही को आज़माया जा सकता है। इसके लिए आधा कप दही में तीन चम्मच मेथी दाना पाउडर मिलाकर पैक बनाएं और इसे बालों पर लगाएं। एक घंटा रखने के बाद बाल धो लें।

9. Dandruff को भी जाइए भूलdahi dandruff

डैंड्रफ परेशान कर रहा है, तब भी बालों पर दही लगाएं। आधा कप दही लेकर स्कैल्प पर मसाज करें। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो लें। images: shutterstock ये भी पढ़ें : इन Genius Beauty Tricks के साथ आप दिखेंगी फ्रेश, दिनभर! ये भी पढ़ें : अपनी ब्यूटी किट करें Complete इन बजट Products से

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT