ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
आपकी हर रोज़ की Problems का यहां मिलेगा Solution!

आपकी हर रोज़ की Problems का यहां मिलेगा Solution!

आजकल कुछ भी हुआ नहीं कि हम डॉक्यर के पास पहुंच जाते हैं। जबकि हमारी दादी-नानी के पास हर problem का इलाज है वो भी बिना किसी side-effect के.. फिर चाहें वो beauty-problems हों या फिर दूसरे health issues। तो आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ समस्याओं का इलाज दादी मां के खज़ाने से।

1. जब मुहांसे सताएं

acne

मुहांसे सिर्फ teenage की प्रॉब्लम नहीं है। आजकल की धूल-मिट्टी में ये किसी भी उम्र में उतने ही कॉमन हैं। इसने निज़ात पाने के लिए –

मुहांसों पर चंदन का पेस्ट लगाएं। इससे ये बैठ जाएंगे और लगातार ऐसा करने से इनके निशान भी खत्म हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT

नीम की पत्ती का भाप लेने से भी मुहांसे कम हो जाते हैं।
बेसन व मट्ठे का पेस्ट या फिर जायफल और दूध का पेस्ट लगाने से मुहांसे कम हो जाते हैं।
नींबू-टमाटर का रस या कच्चा पपीता लगाने से भी फायदा होता है।
आजवायन पाउडर को दही में मिलाकर लगाएं, मुहांसों की छुट्टी हो जाएगी।

2. ये सफेद होते बाल

Grey hair

आजकल की तनावपूर्ण ज़िंदगी में सफेद बालों के लिए बुढापे का इंतज़ार नहीं करना पड़ता। आज ये समस्या बन गई है। इसके लिए –

कुछ दिनों तक नहाने से पहले सिर में प्याज़ का पेस्ट लगाएं, सफेद बाल काले होने लगेंगे।
नींबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर लगाने से सफेद बाल काले होते हैं।
आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। सफेद बाल काले होने लगेंगे।
सिर की मालिश तेल से नहीं घी से करें, बालों पर इसका असर पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

3. उफ्फ़! ये बालों का झड़ना

hairfall

झड़ते बाल हम सभी को परेशान करते हैं। पर दादी के खज़ाने में इसका इलाज भी है –
नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर के लिए लगाए रखें। फिर बाल धो लें। झड़ना कम होगा।
चायपत्ती के उबले पानी से बाल धोएं, बाल कम गिरेंगे।
कच्चे पपीते का पेस्ट सिर में लगाएं और 10 मिनट तक रहने दें। बालों का झड़ना कम होगा।

4. शरीर व सांसों की बदबू

Bad odour

गर्मी के दिनों में हम में से कई लोग इससे परेशान रहते हैं और deodorant की पूरी bottle भी हमारी कोई मदद नहीं कर पाती। दादी मां इसका भी इलाज बताती हैं –
नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे रंगत में निखार आएगा और बदबू भी गायब हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

रोज़ गाजर का जूस पीने से भी bad odour की प्रॉब्लम सॉल्व होती है।
पान के पत्ते और आंवले को बराबर मात्रा में पीसें, नहाने से पहले इसका पेस्ट लगाएं, असर महसूस करेंगे।
सांसों की बदबू के लिए तुलसी के पत्ते या लौंग चबाएं, मुंह की smell अच्छी हो जाएगी।

images: shutterstock

यह भी पढ़ें: नानी के नुस्खे: ये आसान घरेलू टिप्स Gorgeous Hair के लिए

यह भी पढ़ें: खूबसूरत बालों के 10 Secrets जो बदल देंगे आपकी दुनिया

ADVERTISEMENT
05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT