टीवी की सबसे पॉपुलर बहू में से एक हिना खान ने करियर में सफलता और बुलंदियों के लिए अपना रास्ता खुद बनाया है और कई लोगों के लिए उनकी जर्नी किसी इंस्पिरेशन की तरह है। टीवी की दुनिया से निकलकर कान्स तक पहुंचना, अपने आप में एक बड़ी बात है, जिसके लिए एक्ट्रेस की जितनी तारीफ की जाए कम है।
हिना खान ने साल 2019 में कान्स फिल्म समारोह में अपनी फिल्म लाइन्स के पोस्टर लॉन्च के लिए डेब्यू किया था और खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस साल भी एक्ट्रेस कान्स में अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए कान्स पहुंचने वाली हैं। और इस बार भी इस बात की पूरी संभावना है कि एक्ट्रेस अपने फैशन चॉइस से कान्स में धूम मचाएंगी। लेकिन इसके पहले हिना के 2019 में कान्स के लुक्स को एक बार फिर देखिए-
इंटरव्यू रेडी
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/pjimage.jpg)
हिना खान ने कान्स में अपने इंटरव्यू के लिए मॉव कलर का पैंटसूट पहना था। एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट करते हुए मिनिमल मेकअप और वेवी हेयर लुक अपनाया था।
गॉर्जियस गाउन
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/60892254_470185560392256_4044617710151779655_n-Copy.jpg)
एक्ट्रेस ने रेड कारपेट अपीयरेंस के लिए ग्रे कलर का फिगर हगिंग, लॉन्ग ट्रेल वाला गाउन पहना था जो शिमरी और सीक्विन सजा था।
लैवेंडर ड्रेस
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/59547892_298335827744109_2643678254861201606_n.jpg)
हिना ने कान्स में लैवेंडर कलर में लॉन्ग ड्रेस पहना था। इस लुक के साथ एक्ट्र्रेस ने ब्लैक ब्रॉड बेल्ट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करते हुए बाल में बैक क्लच लगाया था और लॉन्ग डैंगलर्स पहने थे।
कूल ब्लू
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/59434004_687633841685241_6233177583242510804_n.jpg)
हिना ने कान्स के चौथे दिन वाइड लेग प्रिंटेड पैंट्स के साथ लाइट ब्लू कलर का रफल वाला शर्ट पहना था और उनका ये लुक बहुत कूल और क्लासी था।
ग्रीन गर्ल
कान्स के चौथे दि ही अपे दूसरे लुक के लिए हिना ने प्लीटेड लुक में शाइनी ग्रीन आउटफिट स्टाइल किया था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/59464860_261004891389662_210807243113200243_n.jpg)
रैप गाउन
रेड कारपेट पर अपने दूसरे लुक के लिए भी हिना खान ने ग्रे कलर का रैप गाउन स्टाइल किया था और वो बहुत स्टनिंग दिख रही थी।
पार्टी लुक
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/05/60760501_864404393922022_1547997331228461266_n.jpg)
कान्स के लोकप्रिय चोपार्ड पार्टी के लिए हिना खान ने ब्लैक कलर का पैंटसूट स्टाइल किया था जिसके साइड में गोल्डन वर्क था। एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, हुमा कुरेशी और डायना पेंटी के साथ पार्टी से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।