अगर हम लड़कियां किसी चीज़ का stock रखती हैं तो वो है nail-paint और lipstick. Pink और red के अलग-अलग शेड्स तो समझ आता है पर हमारे पास off-beat का खज़ाना भी होता है 😉 मतलब औरेंज, परपल और ब्राउन के शेड्स भी! हम आपको बता रहे हैं 5 nude lipsticks के बारे में जो हर Indian skin-tone girl के पास होने ही चाहिेए.. हर glam night, super-Monday और messy hair-day के लिए.. अगर नहीं हैं, तो देर किस बात की? अपना stock बढ़ाने में देर न करें।
1. अपनी Date-night के लिए Coral lipstick
ये soft lipstick आप पर भी ज़रूर pretty लगेगी क्योंकि ये bold होते हुए भी super-bright नहीं होती (Obviously! Boys को डराना थोड़ी है!) इसका texture थोड़ा glossy होता है जो लाइट पड़ते ही shine करता है.. पर इतना भी नहीं कि आपकी पहली date-kiss बर्बाद हो जाए!
Fair-skin (गोरी) लड़कियों के लिए – MAC Ravishing का peach-touch
Medium-toned लड़कियों के लिए – Bourjois Rouge Edition Lipstick 1,2,3 Soleil में खूबसूरत peachy coral है।
Wheatish-skin (गेहुंए रंग वाली) लड़कियों के लिए – MAC See Sheer coral का बहुत ही प्यारा शेड है जो आपकी त्वचा पर जंचेगा।
2. मीटिंग या ऑफिस के लिए power-dresser lipstick
अगर आप ऑफिस की किसी मीटिंग में glossy touch वाली लिपस्टिक लगाकर जा रही हैं तो ये वाकई किसी disaster से कम नहीं है। Bold, matte और red ये कलर्स ऐसे हैं जिन्हें आप जब भी वियर करेंगी आपके कॉरपोरेट बोर्ड रूम में सबकी निगाहें आप पर होंगी।
Fair girls के लिए – Maybelline Pleasure Me Red
Medium-toned girls के लिए – MAC Scarlet Ibis
Wheatish girls के लिए – MAC Dubonnet
3. अपने होठों जैसा दिखने के लिए – बेहतरीन lipstick
Neutral pinky-browns आपके Tees वाले लुक पर भी अच्छे लगेंगे साथ ही आपके इंडियन और वेस्टर्न लुक पर भी।
Fair girls के लिए – MAC Velvet teddy.. ये pale pinky brown shade है जो गोरे लोगों पर गज़ब लगता है।
Medium-toned girls के लिए – MAC Cosmo/ Revlon Rosy Nude
Wheatish girls के लिए – Maybelline My Mahogany/ Mac Taupe
4. वो Nude lipstick
गहरी काली आंखों और nude lips के combination से ज्यादा सेक्सी कुछ भी नहीं! लेकिन हर स्किन-टोन के लिए सही nude tone पहचानना मुश्किल है.. ये रही हमारी पसंद!
Fair girls के लिए – MAC Kinda Sexy परफेक्ट है।
Medium-toned girls के लिए – MAC Hug me
Wheatish girls के लिए – MAC Mocha
5. Hot pink lipstick को कैसे भूल सकती हैं आप!
बात girls night-out की हो या फिर दोस्तों के साथ brunch की.. Hot pink से बेहतर क्या हो सकता है! Fun! flirty और bright! ये लिपस्टिक आपको पूरे दिन पार्टी-मूड में रखेगी।
Fair girls के लिए – MAC girl about town
Medium-toned girl के लिए – Bobbi Brown pink lily
Wheatish girls के लिए – MAC Impassioned
तो आइए, अपनी lipstick-stock को और colourful बनाएं! 😉 🙂