ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Disha Vakani Welcomes Baby Boy

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन दिशा वकानी दूसरी बार बनी मां, शो में वापसी की भी है तैयारी

पिछले कुछ सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल यही है कि शो में दिशा वकानी कब वापसी करेंगी। शो के सबसे पॉपुलर किरदार में से एक दयाबेन की भूमिका के लिए घर-घर प्रसिद्ध दिशा वकानी ने अपनी बेटी के जन्म पर शो से 2017 में ब्रेक लिया था। तब से कई बार ऐसी चर्चाएं हुई कि शो में जल्दी ही दिशा वकानी वापसी करेंगी, लेकिन उन्होंने कभी भी इन बातों को कंफर्म नहीं किया था। ऐसी चर्चाएं भी होती रही हैं कि एक्ट्रेस शो में वापसी के लिए अधिक फीस मांग रही हैं, जिसके लिए निर्माता राजी नहीं थे। 

साभार- इंस्टाग्राम

अब जब एक तरफ दिशा को लेकर ये बातें हो रही थी कि लोगों की चहेती दयाबेन शो में वापसी कर रही है, तब एक्ट्रेस के घर से फैन्स को अलग खुशखबरी मिली है। दिशा वकानी दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है और एक बार फिर से मदरहुड के खास पलों को एंजॉय कर रही हैं।

दिशा की लाइफ से जुड़ी ये खुशखबरी दिशा के पति मयूर पांडिया और भाई मयूर वकानी ने एक न्यूज पोर्टल को दी थी और एक्ट्रेस इस समय अपने बेटे के साथ मदरहुड के इस फेज को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

क्या होगा शो में वापसी का

बेटे के जन्म के साथ-साथ दिशा के भाई मयूर वकानी ने ये भी कंफर्म किया है एक्ट्रेस अपने लोकप्रिय रूप दयाबेन बनकर शो में वापसी जरूर करेंगी। वैसे मयूर के पहले शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी शो में दिशा की वापसी को कंफर्म किया था। अब देखना ये है कि दिशा खुद इस बात को कब कंफर्म करती हैं।

ADVERTISEMENT
25 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT