ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
31 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

31 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – पुरानी कटुता दूर होगी

आज आपका भाग्य हर कदम पर आपके साथ है। पारिवारिक संबंधों में पुरानी कटुता दूर होगी। परिवार संग खुशियां मनाने का मौका मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। व्यावसायिक विस्तार की संभावना। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

वृषभ – थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी

आज अधिक भाग-दौड़ से थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। परिजनों के सहयोग जटिल काम पूरे होंगे। मित्रों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। यात्रा को टालें।

मिथुन – नौकरी में मिलेंगे नए विकल्प

बेरोजगारों को नौकरी में नए विकल्प मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। व्यवसाय में लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। पार्टनर का मिलेगा सहयोग। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENT

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

कर्क – आर्थिक संकट सामने आ सकता है

व्यवसाय की गति धीमी होने से आर्थिक संकट सामने आ सकता है। कार्यस्थल पर कुछ परेशानी आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कोई अनुचित काम न करें जिसका सामाजिक सम्मान पर असर पड़े। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह – माता की सेहत में सुधार होगा

माता की सेहत में सुधार होगा। खान-पान और दिनचर्या नियमित रखें। आर्थिक स्थिति में होगा सुधार। मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। विरोधियों से सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे।

कन्या – परिवार में विवाद हो सकता है

घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक संबंध सोच-समझ कर बनाएं। धन लाभ होने का योग है। सेहत ठीक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

तुला – मिल सकते हैं उपहार

मित्रों से महंगे उपहार पाकर खुशी होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। नए संपर्कों से फायदा होगा। उच्चाधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक रहेगा। पारिवारिक मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्रोग्राम।

बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

वृश्चिक – सेहत को लेकर बनी रहेगी उलझन

दिन भर सेहत को लेकर उलझन बनी रहेगी। सावधानियां बरतें। पार्टनर से हो सकती है अनबन। वाद-विवाद से बचें। आत्मविश्वास की कमी से फैसले लेने में हिचकेंगे। पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात। धार्मिक कार्यों में बढ़ेगा विश्वास। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु – किसी खास से होगी मुलाकात

जो आपको मन ही मन प्यार करता है, आज उससे आपकी मुलाकात हो सकती है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बिगड़े काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENT

मकर- आर्थिक घाटा हो सकता है

लापरवाही से अच्छे अवसर गंवा देंगे। आर्थिक घाटा हो सकता है। अधिकारियों के आदेश की अवहेलना महंगी पड़ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पार्टनर की भावनाओं को समझें। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

कुंभ – आकस्मिक धन मिलने का योग है

आज आपको आकस्मिक रूप से कहीं से धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा संभव है जिससे नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझने की संभावना है। पार्टनर के साथ रहेगी मौज-मस्ती। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बुजुर्गों के सेहत की चिंता रहेगी।

मीन – परीक्षा में लापरवाही न बरतें

विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में लापरवाही न बरतें। परिणाम बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत करने के बावजूद आय कम होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपना काम करवाने के लिए सौदेबाजी भारी पड़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहें।

30 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें कि आज के दिन किसे मिलेगा किसका सहयोग

ADVERTISEMENT
29 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT