ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे दिसंबर में पैदा होने वाले लोग आशिकाना मिजाज के होते हैं। लेकिन साथ ही बहादुर, आशावादी और भुलक्कड़ किस्म के भी होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन दिसंबर में आता है तो जानिए कैसा होता है धनु राशि वाले लोगों का स्वभाव।

आइए जानते हैं दिसंबर में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में –

1- दिसंबर में पैदा होने वाले लोग भाग्यशाली होने के साथ ही इंटेलीजेंट भी होते हैं। इनके अंदर टैलेंट कूट- कूट के भरा होता है, जोकि इन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है।

2- इस महीने में पैदा होने वाले लोगों का दिल से जवां रहने वाला नेचर इन्हें हमेशा कुछ नया करने के लिए उकसाता रहता है और ये लोग भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहते हैं।

3- पैदाइशी लीडर होने की क्वालिटी इन्हें राजनीति की ओर आकर्षित करती है। इस वजह ये लोग ज्यादातर अपना करियर, फिल्म, राजनीति, बिजेनस जैसे क्षेत्र में बनाते हैं।  

ADVERTISEMENT

4- दिसंबर में पैदा होने वाले लोगों की राशि धनु होती है। ये राशि शक्तिशाली राशियों में से एक मानी जाती है। लेकिन कभी- कभी घृणा का शिकार हो जाती है और खुद अपना नुकसान कर बैठती है।

5- बात करें अगर इस महीने में पैदा होने वाली लड़कियों की तो वो अंधेरे में भी उम्मीद की किरण ढूंढ लेने वाले लोगों में से होती हैं। इनके आशावादी नज़रिए के लिए इन्हें खूब सराहा जाता है। बच्चों सी इनोसेंस लिए हुए ये लड़कियां शायद ही कभी अपने पार्टनर से नाराज होती होंगी क्योंकि इन्हें किसी भी इंसान की अच्छाई सबसे पहले दिखती है और बेहतरीन गर्लफ्रेंड साबित होती हैं। लेकिन अगर उनके इंडिपेंडेंस पर कभी सवाल उठा तो वो खतरनाक हो सकती हैं।

6- इन्हें हंसी- मजाक बहुत पसंद होता है। हर छोटी- छोटी बातों में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। अगर आप इनके साथ हैं तो कभी बोर नहीं हो सकते, इस बात की तो पक्की गारंटी है। लेकिन हां ये लोग मुंहफट होते हैं। चाहे इनकी बात किसी को बुरी लगे या अच्छी, ये उसके मुंह पर ही बोल देते हैं।

7- ये लोग आपको अपना प्यार दिखाने के लिए इनडाइरेक्ट एप्रोच करते हैं। अगर ये आपको एंटरटेन करें, तो समझ लीजिए कि ये आपसे प्यार करते हैं। आपको अच्छा महसूस कराने के लिए ये सब कुछ करते हैं। ये पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आपके साथ रहते हैं।

ADVERTISEMENT

8- ये लोग थोड़ा अक्खड़ और जिद्दी स्वभाव भी अपने व्यक्तित्व में छिपा कर रखते हैं। अगर इन्हें कुछ पसंद नहीं तो उसे कभी भी स्वीकार नहीं करते। कई बार खुद गलत होने के बावजूद खुद को सही ही मानते हैं, जिसकी वजह से कई बार ये दूसरों की नजर में दोषी बन जाते हैं।

9- इनको अपनी आजादी बेहद पसंद हैं। ये ऊर्जा से भरपूर रहते हैं और अपनी रचनात्मकता के दम पर कहीं भी जाने को तैयार रहते हैं। इनको सबसे ज्यादा डर लगता है इस बात से कि कहीं कोई इन पर कंट्रोल करने की कोशिश न करे। बंधन इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। ये अपने शर्तों और चाहतों के अनुसार जिंदगी जीना चाहते हैं।

10- इनकी लाइफ में एडवेंचर न हो, तो इन्हें चैन नहीं मिलता। हर वक्त नया सोचना, नया करना इनके रुटीन में शामिल होता है। इसलिए इनकी लाइफ भी हमेशा अलग-अलग दिलचस्प किस्सों से भरी रहती है, और लोग भी चाहते हैं कि काश उनके पास भी इनकी ये खूबी होती।

लकी नंबर – 6,16,23,60 और 81

ADVERTISEMENT

लकी कलर – पीला, हल्का आसमानी, गुलाबी।

लकी डे –  गुरुवार, मंगलवार

लकी स्टोन – पुखराज

दिसंबर में जन्मे फेमस पर्सनैलिटी –

ट्विकल खन्ना, दिलीप कुमार, रजनीकांत, सलमान खान, दिया मिर्जा, तमन्ना भाटिया, सोनिया गांधी, गोविंदा, धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा आदि।

ADVERTISEMENT
13 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT