ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  23 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 23 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है

पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। नए अनुबंध मिलेंगे। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। ससुराल से धन या उपहार मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ – कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है

ADVERTISEMENT

कार्यस्थल पर अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। बातचीत में नरमी बरतें। विरोधियों से सावधान रहें। जरूरी कामों में आलस न करें। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन – शारीरिक कमजोरी और थकान रहेगी

कामकाज को लेकर दौड़- धूप बनी रहेगी। शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान रहेगी। अपनी बात समझाने के लिए सही वक्त का इंतजार करें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।

कर्क – रोमांस के मामले में अच्छा दिन है

ADVERTISEMENT

आज रोमांस के मामले में अच्छा दिन है। इस संबंध में ठोस निर्णय ले सकते हैं। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक लाभ भी होगा। व्यवसाय में स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के सहयोग से जरूरी काम पूरे होंगे। यात्रा का योग है।

सिंह – नौकरी में प्रगति होगी

नौकरी में प्रगति होगी। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। किसी संस्था द्वारा सम्मानित हों सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या – आर्थिक नुकसान होने की आशंका

ADVERTISEMENT

जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहेगी। मन अशांत रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। विरोधी खुलकर चुनौती देंगे। पुरानी समस्या का समाधान होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

तुला – पिता की सेहत में सुधार आएगा

पिता की सेहत में सुधार होगा। सूर्य स्नान और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक – माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं

ADVERTISEMENT

आज अचानक किसी मित्र के फोन से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से मतभेद होने की आशंका है। पार्टनर के साथ समय बिताएं। व्यवसाय में बनी योजनाओं में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यात्रा का योग है।

धनु – सेहत को लेकर उलझन रहेगी

दिन भर सेहत को लेकर उलझन बनी रहेगी। सावधानियां बरतें। पार्टनर से अनबन हो सकती है। वाद- विवाद से बचें। आत्मविश्वास की कमी से फैसले लेने में हिचकेंगे। धार्मिक कार्यों में विश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ होगा।

मकर- महंगे उपहार या धन मिल सकता है

ADVERTISEMENT

ससुराल से महंगे उपहार या धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा के लिए अनुकूल समय है। नई योजना कामयाब हो सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च अधिक होगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति होगी। रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा। बच्चे की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ – पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे

पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान के सहयोग से आपकी समस्याएं सुलझेंगी। अतीत की कमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका नियंत्रण रहेगा। व्यावसायिक लाभ के लिए समझौता कर सकते हैं। लेन- देन के मामले सुलझेंगे।

मीन- छात्रों को असफलता मिल सकती

ADVERTISEMENT

छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में असफलता मिलने की आशंका है। नियमित पढ़ाई पर ध्यान दें। अनजान लोग आपको धोखा दें सकते हैं। सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में जरा सी लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

ये भी पढ़ें – 

राशि के अनुसार जानिए क्या है आपकी ताकत और क्या है आपकी कमजोरी
राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
राशि के अनुसार जानिए अपने पार्टनर 
इस राशि के पार्टनर होते हैं कुछ ज्यादा ही केयरिंग, रखते हैं हर छोटी- छोटी बातों का ख्याल

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

ADVERTISEMENT

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

22 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT