ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

अक्सर लोग समझ लेते हैं कि उनके जन्म का नम्बर ही उनका लकी नंबर है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। जन्म तिथि वाला नम्बर मूलांक होता है, जिससे आपके व्यक्तित्व की पहचान होती है। लेकिन लकी नम्बर आपकी राशि पर निर्भर करता है। अगर अपना लकी नम्बर पता है तो उससे आप अपनी लाइफ को और भी खूबसूरत बना सकते हैं और सक्सेस की नई ऊचाइयों को छू सकते हैं। तो राशि के अनुसार जानिए कौन सा नम्बर आपके लिए रहेगा लकी –

Aries

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)

इस राशि का ग्रह मंगल है, इसलिए ये लोग अपने हर काम का परिणाम अव्वल दर्जे का ही चाहते हैं। इसीलिए इनका लकी नम्बर 1 है यानि प्रथम। अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो 1 नम्बर हो ही प्राथमिकता दें।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 9, 36, 13, 69, 53, 67

Taurus

वृषभ ( 20 अप्रैल – 20 मई)

इस राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, इसलिए ये लोग ज्यादातर रोमांटिक, तार्किक और दयालु होते हैं। इनके लिए 2 नंबर बहुत लकी साबित होता है। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं तो इस नंबर वाली तारीख में कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 6, 9, 11, 35, 50, 57, 82

Gemini

मिथुन (21 मई – 21 जून)

इस राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए ये लोग बेहद बुद्धिमान और क्रिएटिव होते हैं। इनके लिए 8 नंबर बहुत लकी होता है। इससे आप किसी भी काम में सफलता पा सकते हैं।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 3, 12, 18, 35,43,52 86

Cancer

कर्क (22 जून – 22 जुलाई)

इस राशि के लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। इन लोगों के अंदर गजब का सिक्स सेंस होता है। ऐसे लोग सीधे और सरल स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए 7 नम्बर लकी होता है। अगर इस नम्बर को किसी भी तरह से आप अपने कार्य में शामिल करते हैं तो आपके बिगड़ते काम भी बन जाते हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 2, 11,58, 24, 66,53

leo

सिंह (23 जुलाई- 22 अगस्त)

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। ये लोग जल्दी किसी के सामने सर नहीं झुकाते। इनके लिए 1 नम्बर भाग्यशाली होता है। इसका इस्तेमाल कर भाग्य के बंद दरवाजे भी खोले जा सकते हैं।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 4, 10,34,83,59

Virgo

कन्या (23 अगस्त – 22 सितम्बर)

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। ये बहुत ही दयालु और नाजुक होते हैं। हर छोटी-छोटी बात में बहुत सावधानी बरतते हैं। इनके लिए 5 नम्बर बहुत ही शुभ साबित होता है। ये नम्बर हमेशा गुड लक का काम करता है।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 3, 16, 90, 29, 80

Libra

तुला (23 सितम्बर – 22 अक्टूबर)

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इसलिए ये लोग आदर्श व्यक्तित्व होते हैं। इनके लिए 4 नम्बर बहुत शुभ होता है। ये चाहे तो 6 नम्बर लिखी वस्तु का एक ताबीज बना कर भी पहन सकते हैं, शुभ रहेगा।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 4, 7, 20, 55, 35

Scorpio

वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

इसका स्वामी मंगल होता है। इस राशि के लोग एनर्जी से भरपूर होते है साथ ही आजाद ख्यालात के भी होते हैं। इनके लिए 9 नम्बर भाग्यशाली माना जाता है। आपका इस दिन या इस नम्बर के समय पर किए गए कार्य से लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 11,17,  27, 45, 53

Sagittarius

धनु (22 नवंबर – 21 दिसम्बर)

इस राशि का स्वामी बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग अपने दिमाग में कोई लक्ष्य बना लें, तो लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इनके लिए 3 नम्बर गुडलक लाता है। इस तारीख या नम्बर में किया गया काम दोगुनी खुशी देता है।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 5,15, 12, 21, 30

Capricorn

मकर (22 दिसम्बर – 19 जनवरी)

इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इसलिए ये सबसे दिलचस्प व्यक्तित्व में से एक होते हैं। ये लोग ज्यादातर आत्म विश्वासी, महत्वाकांक्षी, नियमित, जिम्मेदार और विश्वसनीय होते हैं। इनका लकी नम्बर 4 होता है। ये नम्बर तरक्की का हर रास्ता खोल देता है।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 1, 10, 13, 17, 22, 25

Aquarius

कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी)

इस राशि का स्वामी ग्रह यूरेनस है। वायु तत्व की राशि होने के कारण ये लोग डरपोक और कई बार विद्रोही स्वभाव के हो जाते हैं। इनका लकी नंबर 8 है जो कि इन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 4, 13, 17, 40, 61

Pisces

मीन ( 19 फरवरी – 20 मार्च)

मीन राशि का स्वामी गुरु है। ये लोग समस्याओं को सुलझाने में महान होते हैं। वे ठीक अपनी तरह ही दूसरों से भी खुले विचार के होने की उम्मीद रखते हैं। इनका लकी नम्बर 3 होता है।

ADVERTISEMENT

ये भी हैं आपके लकी नम्बर – 12, 27, 30, 34, 61

इन्हें भी पढ़ें –

20 Apr 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT