ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अर्पिता खान की ईद पार्टी में दीपिका-रणवीर से लेकर शहनाज गिल तक पहुंचे कई सितारें, देखें Inside Pics

अर्पिता खान की ईद पार्टी में दीपिका-रणवीर से लेकर शहनाज गिल तक पहुंचे कई सितारें, देखें Inside Pics

इंस्टाग्राम के लिए बीता दिन काफी बिजी था क्योंकि पूरी दुनिया की नजरें पूरा वक्त इंस्टाग्राम पर ही टिकी हुई थीं। सभी फैशन पसंद करने वाले लोग मेट गाला 2022 में सेलेब्स लुक्स को देख रहे थे तो वहीं बॉलीवुड फैंस अर्पिता खान की ईद पार्टी की तस्वीरों का सामने आने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि हमेशा की तरह इस साल भी अर्पिता खान की ईद पार्टी में इंडस्ट्री कई सारे बढ़े सितारे शामिल हुए थे।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मंगलवार को ईद की पार्टी रखी थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, कंगना रनौत और शहनाज गिल तक कई सितारे शामिल हुए थे। यहां तक कि सभी एक्टर्स ने पैप्स के लिए पोज भी किया और हम सबके लुक्स को बहुत ही पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान और शहनाज गिल के बीच का स्पेशल मोमेंट

शहनाज गिल और सलमान खान ईद की इस पार्टी के मौके पर एक साथ पैप्स के लिए पोज करते हुए दिखाई दिए। सना ने अपने बिग बॉस 13 के होस्ट को टाइट हग भी दिया और ये भी पूछा कि वह उन्हें कार तक छोड़ कर आएं। बता दें कि दोनों जल्द ही फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में दिखाई देंगे और हम बहुत ही एक्साइटेड हैं।

सिक्के के दो पहलू

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोम भी अर्पिता की ईद पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान एक ओर जहां दीपिका खूबसूरत ब्लैक सलवार सूट में दिखाई दीं तो वहीं रणवीर सिंह वाइब्रेंट प्रिंटिड शर्ट में नजर आए।

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड हंक्स

कार्तिक आर्यन से लेकर करण जौहर तक बॉलीवुड के सभी हंक्स ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आए।

बॉलीवुड कपल्स

ये सभी बॉलीवुड कपल्स साथ में बहुत ही खूबसूरत और प्यारे लग रहे हैं और उनके ये क्यूट मोमेंट्स को आप भी मिस नहीं करना चाहेंगे।

खूबसूरत आउटफिट्स से लेकर चेहरे की खुशी तक, अर्पिता खान की पार्टी ने सही में हमारा दिन और भी अच्छा बना दिया है।

04 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT