पोस्टपार्टम यानी डिलीवरी के बाद महिलाएं सैंकड़ों परेशानियों से जूझने लगती हैं। सबसे पहले वे शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी होती हैं और दूसरा मानसिक तौर पर खुद को थका हुआ महसूस करती हैं। इसके अलावा एक समस्या और है, जो पोस्टपार्टम में आम है और वो है बालों का झड़ना यानी हेयरलॉस। अंग्रेजी में इसे पोस्टपार्टम हेयरलॉस कहा जाता है।
तकरीबन सभी महिलाओं में डिलीवरी के बाद बालों के झड़ने की शिकायत सुनने को मिलती है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि पोस्टपार्टम पीरियड में बालों को झड़ने से कैसे रोका जाए और साथ ही बताएंगे कि इस समस्या में आंवला कितना कारगार साबित हो सकता है।
डिलीवरी के बाद हेयर लॉस क्यों होता है? (Causes of Postpartum Hairfall in Hindi)
डिलीवरी के बाद 85 से 95 प्रतिशत महिलाएं हेयरफॉल की शिकायत करती हैं। ऐसा होना सामान्य है। शिशु को जन्म देने के कुछ समय बाद तक यह दिक्कत बनी रहती है। इसके पीछे हार्मोन के स्तर में होने वाली गिरावट को जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं। वहीं, डिलीवरी के बाद एस्ट्रोजन का स्तर गिरने लगता है। परिणामस्वरूप पोस्टपार्टम हेयरलॉस की समस्या होती है।
पोस्टपार्टम हेयरलॉस में आंवला कैसे फायदेमंद है?
बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए आंवले का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। यही वजह है बाजार में कई सारे आंवला युक्त शैंपू और हेयर ऑयल भी उपलब्ध हैं। पोस्टपार्टम हेयरलॉस से बचाव व इसे नियंत्रित करने के लिए आंवला कैसे फायदेमंद है, नीचे शोध के आधार पर इससे जुड़ी जानकारी देंगे।
- एक शोध में यह जिक्र मिलता है कि आंवला बालों की ग्रोथ को प्रेरित करता है। नियमिंत रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल घने होते हैं। इसके पीछे इसमें मौजूद विटामिन-ई को लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, यह हेयर फॉलिकल्स के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
- आंवला विटामिन-सी का उत्कृष्ट स्त्रोतों में से एक है। बता दें, विटामिन-सी कोलेजन के बूस्ट करता है। इससे सेल्स क्षतिग्रस्त होने से बचाव होता है।
- आंवले में टैनिन नामक एक तत्व होता है जो बालों को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। यही वजह है इसे हेयर टॉनिक के नाम से भी जाना जाता है।
पोस्टपार्टम हेयरलॉस से बचाव के लिए आंवले का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
डिलीवरी के बाद हेयरफॉल को रोकने के लिए आंवले का इस्तेमाल निम्न तरीकों से किया जा सकता है:
- आंवला तेल
सामग्री:
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच आंवला पाउडर
बनाने का तरीका:
- एक पैन में तेल को गर्म करें।
- इसमें आंवला पाउडर को मिलाएं।
- जब तेल का रंग भूरा हो जाए तो आंच बंद कर दें।
- तेल को ठंडा होने दें।
- आंवला तेल बनकर तैयार है। इसे एक बोतल में स्टोर करें।
- हफ्ते में एक से दो बार इस तेल से सिर की मालिश करें।
- मालिश के आधे घंटे बाद सल्फेट फ्री किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करें।
- आंवला और अंडा हेयर पैक
सामग्री:
- चार चम्मच आंवला पाउडर
- 2 अंडे
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक बाउल में अंडों को अच्छी तरह फेंट लें।
- अब इसमें आंवला पाउडर मिलाएं।
- एक बार फिर से फेंटे।
- अब इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
- एक घंटे बाद हेयर पैक के सूखने पर साधारण पानी से हेयर वॉश करें।
- आंवला और शिकाकाई मास्क
सामग्री:
- 2 चम्मच आंवला पाउडर
- 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर
बनाने का तरीका:
- एक कटोरे में थोड़ा पानी लें। इसमें आंवला और शिकाकाई पाउडर को मिलाएं।
- आंवला हेयर मास्क तैयार है। इसे स्कैल्प व बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब बालों को माइल्ड शैंपू से साफ करें। ध्यान रखें बालों को धोने के लिए सल्फेट युक्त शैंपू का इस्तेमाल न करें।
- आंवला शैंपू
सामग्री:
- ½ कटोरी रीठा पाउडर
- ½ कटोरी आंवला पाउडर
- ½ कटोरी शिकाकाई पाउडर
- ½ कटोरी फ्लैक्स सीड्स
बनाने का तरीका:
- एक बर्तन में लगभग चार गिलास पानी को उबलने रख दें।
- अब इसमें सारी सामग्रियों को मिलाएं।
- इसे करीबन 15 मिनट तक उबलने दें।
- जब मिश्रण गाढ़ा होना शुरू हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- ठंडा होने पर इसे कांच की शीशी में छानकर स्टोर करें।
- आंवला शैंपू बनकर तैयार है।
इस लेख में आपने पोस्टपार्टम हेयरलॉस से बचाव में आंवला कैसे फायदेमंद है, इसके बारे में जाना। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए आंवले का कैसे-कैसे इस्तेमाल किया जाता है, यह भी जाना। उम्मीद करते हैं लेख में दी गई जानकारी आपके काम आएगी।
Image Sources: Freepik
यह भी पढ़ें:
जानिए किस हार्मोन की कमी से बाल झड़ते है