DIY ब्यूटी

इन 11 होममेड फेस पैक से पाएं खूबसूरत और जवां त्वचा! – Face Pack For Glowing Skin

POPxo Hindi  |  Oct 25, 2021
इन 11 होममेड फेस पैक से पाएं खूबसूरत और जवां त्वचा! – Face Pack For Glowing Skin

हम सभी चाहते हैं कि हम बेदाग और खूबसूरत लगें। हमारी त्वचा जवां और निखरी लगे। इसके लिए हमें क्या करना चाहिए, ये प्रॉब्लम नहीं है। प्रॉब्लम ये है कि इतने सारे फेस पैक्स के बीच हम अपना फेस पैक कैसे चुनें? मुलतानी मिट्टी, बेसन-हल्दी, दही और एलोवेरा.. वगैरह के बीच हम ये कैसे जानें कि हमारे लिए कौन-सा फेस पैक है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि किन प्रॉब्लम्स के लिए कौन-सा फेस पैक लगाएं

जानिए आपके फेस के हिसाब से कौन सा फेस पैक है आपके लिए परफेक्ट – Perfect Homemade Face Pack For You

टाइट और टोन्ड स्किन के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – buttermilk (मट्ठा), oatmeal, बादाम का तेल और olive oil

एक कप बटरमिल्क में 4 चम्मच उबले हुए ओट्मील डालें और इसे तब तक छोड़ दें जब तक ये रूम टेम्परेचर पर न आ जाए। अब इसमें बादाम तेल और जैतून तेल डालकर मिक्स करें जिससे पेस्ट तैयार हो जाए। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – दही और हल्दी

एक बड़ा चम्मच दही लें, इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे, यहां तक कि झुर्रियां भी खत्म हो जाएंगी।                                   झाइयों के लिए बेस्ट क्रीम 

Hydration के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – नारियल तेल और खीरा

ताज़ा नारियल का दूध निकालें और इसमें आधा खीरा मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आप तुरंत तरो-ताज़ा और हाइड्रेट फील करेंगी। नारियल का दूध आपके एक्स्ट्रा ड्राय स्किन को भी नमी देता है और खीरा आपकी सेंसिटिव स्किन की सुरक्षा करता है।

चेहरे के pores ठीक करने के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – मसूर दाल और बेसन
मसूर की दाल को पानी में उबालें, इसे निकाल कर इसमें बेसन मिलाएं। हर एक कप दाल में 2 चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गले पर लगाते हुए मसाज करें। 15 मिनट तक इसे छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के पोर्स छोटे हो जाएंगे।

Collagen की मात्रा बढ़ाने के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – गाजर और आलू

गाजर विटामिन A से भरपूर होता है और आलू झुर्रियों को दूर भगाता है। इन दोनों को छील कर उबाल लें। अब इनके पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर हल्का मसाज करें और हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।

मुलायम त्वचा के लिए – Face Pack For Soft Skin

shutterstock

आपको चाहिए – दही और जैतून तेल (Olive oil)

एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें, इसमें 4-6 बूंद जैतून तेल डालें और अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा हमेशा मुलायम रहेगी और झुर्रियों का नाम-ओ-निशान मिट जाएगा।

निखरी दमकती त्वचा के लिए – Face Pack For Glowing Skin

shutterstock

आपको चाहिए – avocado, kiwi और पपीता

एक एवोकैडो और एक कीवी छील लें। इन्हें मिक्स कर लें। अब इसमें पपीते का पल्प मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गले पर लगाएं। आधे घंटे बाद कुनकुने पानी से धो लें।

Puffy eyes से छुटकारा पाने के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – गुलाबजल और कॉफी

गुलाब-जल आपकी त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे सूजन में आराम मिलता है और कॉफी में कैफीन होता है जो आपको थका हुआ महसूस नहीं होने देता। इसलिए इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक रहने दें फिर धो लें। हो सके तो धोने के बाद भी कॉटन से चेहरे पर गुलाब जल लगाएं, चेहरा खिल उठेगा

फ्रेश और जवां त्वचा के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – अनार, ग्रीन टी, शहद और नींबू
ग्रीन टी बनाकर उसमें अनार का पेस्ट मिलाएं। अनार के पेस्ट में उसके बीज भी शामिल हों। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें। ये पीलिंग पैक की तरह काम करता है और हर स्किन को सूट करता है। ध्यान रहे कि हर बार ये पैक फ्रेश बनाएं। पुराना पैक oxidized होने के बाद स्किन के लिए ठीक नहीं रहता।

स्किन को टाइट व moisturize करने के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – glycerin, egg white

Egg white में करीब 69 तरह के प्रोटीन होते हैं जो स्किन को टाइट रखते हैं और जवां बनाते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को नमी देने के लिए बेहतरीन है। अंडे को तोड़ कर उसका सफेद हिस्सा अलग कर लें। इस हिस्से में ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। आप इस पैक को हफ्ते में 3-4 बार लगा सकती हैं।

त्वचा की overall nourishment के लिए

shutterstock

आपको चाहिए – apple cider vinegar और शहद

एप्पल साइड विनेगर त्वचा में ब्लड फ्लो दुरुस्त रखता है, pH लेवल को सामान्य करता है और नैचुरल टोनर की तरह काम करता है। तभी तो अगर इसे शहद के साथ मिला लें तो पूरा फेस पैक बन जाता है। एक बड़ा चम्मच apple cider vinegar में एक बड़ा चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें। अब इसे 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। आप इस पैक को हफ्ते में 3-4 बार लगा सकती हैं।

तो इन फेस पैक्स के साथ आप जवां और खूबसूरत दिखें, हमेशा..

Read More From DIY ब्यूटी