ब्यूटी

जानिए कितनी देर और कैसे करना चाहिए स्क्रब, इन गलतियों से बचें नहीं तो हो सकती है स्किन खराब

Archana Chaturvedi  |  Apr 27, 2023
जानिए कितनी देर और कैसे करना चाहिए स्क्रब, इन गलतियों से बचें नहीं तो हो सकती है स्किन खराब

त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है, खासकर गर्मियों में जब धूप की वजह से त्वचा डल नजर आती है, इस वजह से सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। चेहरे पर जमी धूल और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। जब चेहरा डल हो जाए तो स्क्रबिंग की मदद से हम चेहरे की त्वचा में निखार ला सकते हैं।

स्क्रब करने के बाद ही त्वचा सक्रिय होती है और अन्य उत्पादों को ठीक से अवशोषित कर पाती है, लेकिन अक्सर हम स्क्रब करते समय बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। जिसके बाद इसका साइड इफेक्ट आपके चेहरे पर दिखने लगता है। कई बार पार्लर में भी गलत तरीके से एक्सफोलिएशन किया जाता है, जिससे चेहरे की बाहरी परत खराब हो जाती है और पिंपल्स जैसे दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। तो आइए जानते हैं स्क्रबिंग का सही तरीका क्या है और कितने समय तक स्क्रब करना है –

आपको कब तक स्क्रब करना चाहिए?

हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो बार स्क्रब करना सही माना जाता है। स्क्रबिंग के लिए अपनी उंगली पर स्क्रब लें और इसे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और चेहरे को सिर्फ दो से तीन मिनट तक ही स्क्रब करें। ज्यादा स्क्रब करने से चेहरे की बाहरी त्वचा खराब होने लगती है। स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

कई महिलाएं अधूरी जानकारी के कारण लंबे समय तक अपने चेहरे पर स्क्रब लगाती हैं। पार्लर में 10 मिनट तक स्क्रबिंग भी की जाती है। आप पाएंगे कि फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। आपकी त्वचा की बाहरी परत डैमेज होने लगती है।

स्क्रब करने के बाद ये स्टेप्स फॉलो करें

स्क्रब करने से चेहरा डीप क्लीन होता है। इसलिए इंटरनल पोर्स साफ हो जाते हैं। और आपकी त्वचा किसी भी तरह प्रोडक्ट को सोखने के लिए तैयार है। लेकिन अक्सर लोग स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे पर कुछ भी लगा लेते हैं। स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे पर लीव-ऑन मॉइस्चराइजर लगाएं। ताकि आपकी स्किन अच्छी तरह से हाइड्रेटेड और ग्लो करे।
जानिए क्या है हॉट टॉवल स्क्रब और इससे होने वाले फायदों के बारे में

घर में इन चीजों से करें स्‍क्रब

घर पर स्क्रब बनाने के लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में शहद मिलाकर फेस स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप चावल के आटे में शहद मिलाकर भी स्क्रब कर सकते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे भी गायब हो जाते हैं।

जीरे से बढ़ाएं अपने चेहरे की रंगत
DIY: सेंसिटिव स्किन के लिए 3 बेस्ट होममेड फेस स्क्रब

Read More From ब्यूटी