भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
आज प्रेमी के साथ कोई रोमांचक योजना बन सकती है। कोई करीबी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस में रुके हुए प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
नौकरी में इच्छा के विरुद्ध काम मिल सकता है। प्रोफेशनल करियर में प्रमोशन को लेकर उम्मीद पूरी नहीं होगी। कहीं से अचानक लाभ हो सकता है। लोगों से नये संपर्क बनाएं, लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ रहेगी मौज-मस्ती। युवा सामाजिक क्षेत्र में रोमांचक समय बिता सकते हैं।
जानिए कैसे होते हैं दिसंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग
गोल्ड या किसी वित्तीय योजना में लाभ मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से बिना धन खर्च किये काम बनेंगे। नौकरी पेशा महिलाएं अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगी। मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का बन सकता है कार्यक्रम।
नौकरीपेशा महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी से वाद-विवाद में संयम बरतें। बिजनेस या प्रोफेशनल करियर से संबंधित फैसले तर्क के आधार पर लें। सपने होंगे पूरे। रुकावटें दूर होती नजर आएंगी। पार्टनर को इग्नोर न करें। रिश्तों में कड़वाहट होगी दूर।
प्रेमी के साथ रोमांटिक मूड में रहने का समय है। पार्टनर से मतभेद होंगे दूर। अविवाहित अपनी भावी योजनाओं के प्रति गंभीर रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में कोई नया कांट्रेक्ट मिल सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
आज सारा दिन आलस आपको घेरे रहेगा। रोजमर्रा के काम में भी आएंगी परेशानियां। पार्टनर की सेहत संबंधी परेशानी सामने आएगी। मन अशांत रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगी। बिजनेस में होगा फायदा और नौकरी में पदोन्नति संभव है।
छात्रों को जल्दी ही मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल करियर में काम बेहतर तरीके से करने की सम्मान मिलेगी। बिजनेस या नौकरी में मिलेगा आर्थिक लाभ। महिलाओं के लिए माहौल अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रहेगी मौज-मस्ती। बन सकता है घूमने का प्लान।
बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कभी नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
आज आपका खर्च कुछ बढ़ सकता है। बिजनेस में परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। आय में हो सकती है कमी। छोटी-मोटी बीमारियां भी तंग कर सकती हैं। नौकरी में महिलाओं पर होगा काम का दबाव। माता-पिता की सलाह को मानने से ही बचाव संभव है।
आपको सेहत में बेहतरी महसूस होगी, पूरा लाभ एक-दो दिन में दिख जायेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ खास काम करने में होंगे सफल। किसी पर किया गया भरोसा सही साबित होगा। मित्रों के साथ बन सकता है घूमने का प्रोग्राम।
घरेलू परेशानियों को सुलझाने के लिए किसी बड़े की सलाह लेना सही रहेगा। छोटी-सी बात को लेकर मित्रों से मनमुटाव संभव है। छात्रों को शिक्षा संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। सेहत का रखें ध्यान। आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत।
प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में सफलता मिलने के संकेत हैं। कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने सही मौका है। आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। पारिवारिक समस्या को प्यार व आपसी समझ से सुलझाएं। सेहत का रखें ख्याल।
नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपकी जिंदगी में बढ़ सकता है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। नौकरी में आ सकती हैं कुछ परेशानियां। किसी खास मित्र की मदद से प्रोफेशनल करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी जरूरी कार्य को पूरा करने में मिलेगी सफलता।
16 दिसंबर, 2018 का राशिफल: जानें अपने भाग्य के पीछे छिपे राज़, कैसा रहेगा आपका दिन