ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
कंगना रनौत ने बताया उन्हें किसी से है प्यार, कहा – 5 साल में मैं खुद को एक पत्नी और मां के रूप में देखती हूं

कंगना रनौत ने बताया उन्हें किसी से है प्यार, कहा – 5 साल में मैं खुद को एक पत्नी और मां के रूप में देखती हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्हें यह सम्मान, देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया है। इसके अलावा कंगना अपने बैक-टू-बैक शूट के कारण भी काफी व्यस्त हैं। हालांकि, काम के अलावा कंगना ने हाल ही में अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया कि उनकी जिंदगी में कोई खास है। इतना ही नहीं उन्होंने खुद के लिए अपना 5 साल का विजन भी बताया, जिसमें उनकी शादी और बच्चे शामिल हैं।

कंगना ने बताया कि वह जल्द ही शादी करना चाहती हैं और बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा, मैं सही में शादी करना चाहती हूं और अपने बच्चे चाहती हूं। मैं खुद को 5 सालों में एक पत्नी और मां के रूप में देखती हूं और एक ऐसे इंसान की तरह जो नए भारत के विजन में पूरी सहभागिता निभाता है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान है। हालांकि, कंगना ने उस खास शख्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। 

इसके साथ ही कंगना ने सबको टीज करते हुए कहा कि जल्द ही लोगों को उनके स्पेशल समवन के बारे में पता चल जाएगा। कंगना ने कहा, आप सभी उनके बारे में जल्द जान जाएंगे। कंगना के काम की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म तेजस की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में कंगना, एयर फॉर्स में फाइटर पायलट के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म को सरवेश मेवाड़ा ने प्रोड्यूस किया है और फिल्म को रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि, अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी साझा नहीं की गई है। 

वहीं इसके अलावा कंगना जल्द ही धाकड़ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह हार्डकोर एक्शन करते हुए नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एजेंट अग्नी के किरदार में दिखेंगी और अर्जुन रामपाल भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म अगेल साल थिएटर में रिलीज की जाएगी। 

ADVERTISEMENT

POPxo की सलाह: MyGlamm की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

11 Nov 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT