ADVERTISEMENT
home / Diet
Makhana Khane ke Fayde | मखाना के फायदे

Makhana Khane ke Fayde | सेहत के लिए जानिए मखाना के फायदे

मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सौ प्रतिशत हमारे भारत देश की अपनी उपज है। बिहार के दरभंगा इलाके में इसकी खेती की जाती है। अंग्रेजी में इसे फॉक्स नट्स कहते हैं। यह जापान, कोरिया और रूस के भी कई भागों में पाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कमल के बीज को ही मखाना कहते हैं? जी हां, यह कमल बीज ही होता है। यह तालाब के कीचड़ में उगता है। इसकी उपज आसान नहीं होती है। किसानों को इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही उपज होने के बाद भी इसके निर्यात में काफी कठिनाई होती है। वज़न में काफी हल्का और उजले रंग का होने के कारण इसे रूई फल भी कहा जाता है। मखाना एक ऐसा पौष्टिक फल है, जो शरीर को न केवल ऊर्जा देता है, बल्कि काफी स्वादिष्ट भी होता है। मखाना को हल्का फ्राई करके स्नैक्स के रूप में भी खूब खाया जाता है। मखाने का रोज़ाना सेवन करने से वज़न भी नियंत्रित रहता है। इसे अपने साथ रखना आसान होता है और सबसे खास बात कि यह स्वादिष्ट भी होता है। हम इस आर्टिकल में आपको makhana ke fayde मखाना के फायदे, makhane khane ke fayde मखाना खाने के फायदे और makhana ke nuksan मखाना खाने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं। 

Makhana Nutrients in Hindi | मखाना के पोषक तत्व

Makhana Nutrients in Hindi | मखाना के पोषक तत्व

क्या आप जानते हैं, सिर्फ मखाना ही नहीं इसके बीज को भी सुखाकर खाया जा सकता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मखाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थायमिन, प्रोटीन और फास्फोरस का अत्यधिक शक्तिशाली स्रोत होते हैं। इसके अलावा, कच्चा और तला हुआ दोनों तरह का मखाना आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होता है। मखाना में कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मखाने फाइबर से भरपूर होते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें पोटेशियम भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है। डॉक्टर भी हर दिन एक मुट्ठी मखाना खाने की सलाह देते हैं। 100 ग्राम मखाने में कैलोरी: 347, प्रोटीन: 9.7 ग्राम, वसा: 0.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट: 76.9 ग्राम, फाइबर: 14.5 ग्राम, कुल लिपिड (वसा): 0.1 ग्राम, कैल्शियम: 60mg, आयरन: 1.4mg शामिल होते हैं। 

Makhana Benefits in Hindi | मखाना खाने के फायदे

मखाना एक ऐसा आहार है, जिसका सेवन लोग व्रत के समय पर भी करते हैं। इनको हल्का भूनकर या मीठी खीर बनाकर भी खा सकते हैं। यह स्वास्थ्य का खजाना है। मखाना फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, जिंक, आदि से भरपूर होते हैं। वे शाकाहारी जीवन शैली के लिए एक आदर्श विकल्प हैं। जौ और गेहूं जैसी आम सामग्री के विपरीत, वे भी लस मुक्त हैं। पोषण और स्वाद से भरपूर, मखाना दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है। सुबह से शाम तक, आप मखानों पर भरोसा कर सकते हैं और इन्हें चबाते रह सकते हैं। makhana khane ke fayde मखाना खाने के फायदे के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए, makhana benefits in hindi मखाना के फायदे।

Makhana in Hindi

For Weight Control | वजन नियंत्रण

आमतौर पर जितने भी ड्राई फ्रूट्स होते हैं, उन्हें लेकर यह गलतफहमी होती है कि उनके सेवन से वजन बढ़ता है। लेकिन सच यह है कि मखाना ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो वजन बढ़ाता नहीं, बल्कि कंट्रोल करता है। यह ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है इसलिए इससे वजन नहीं बढ़ता है। यह शरीर से फैट की मात्रा को कम कर देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको काफी फायदा होगा। मखाने के गुण ये भी है कि इसके बीज में एथेनॉल पाया जाता है, जो  शरीर से वसा निकालने में मखाने के लाभ मिलता है।

ADVERTISEMENT

Benefit in Heart Disease | दिल की बीमारी से छुटकारा

मखाने के फायदे दिल की बीमारी के मरीज को भी मिलता है। हृदय रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एलेक्लाइड व अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिनकी वजह से दिल की बीमारी होने की गुंजाइश कम हो जाती है। राय दी जाती है कि दिल के मरीजों को हर दिन एक मुट्ठी मखाना ज़रूर खाना चाहिए। मखाने में मैग्नीशियम, ऑक्सीजन और फोलेट भी पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारी को कम करने में सहायक होते हैं।

Benefit in kidney disease | किडनी की बीमारी में फायदा

मखाने में एल्कलाइड, लिएसिनीन, आइसोलिएंसीन और नेफ्रीन पाए जाते हैं, जिन्हें लीवर के लिए अच्छा माना जाता है। ये तत्व लीवर को खून रिफाइन करने में मदद करते हैं और बाद में यही खून किडनी तक पहुंचता है। यही वजह है कि मखाने का नियमित सेवन करने से किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह होती है कि किडनी की किसी भी तरह की परेशानी को खत्म करने के लिए मखाना का प्रयोग होना चाहिए।

Stress Away | स्ट्रेस करे दूर

आजकल की दिनचर्या में तनाव मुक्त रहना मुश्किल है, ऐसे में मखाने के गुण हमारे लिए काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में कई बार हम इमोशनल ईटर बन जाते हैं और कुछ भी खाने लग जाते हैं, जिससे हमारा स्वास्थ्य ख़राब होता है। डॉक्टर कहते हैं कि मखाना उस स्ट्रेस को कम करता है और आपको ख़राब खाने से बचाता है। इस वजह से भी मखाना खाने की सलाह दी जाती है।

Makhana beneficial for gums

Strengthen Gums | मसूड़े को मजबूत बनाए

मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और विटामिन ए के गुण पाए जाते हैं। इसलिए यह मसूड़ों के लिए काफी अच्छा होता है। मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रभाव पाए जाते हैं। मखाने के फायदे (makhana ke fayde) मसूड़े संबंधित सूजन और बैक्टीरियल प्रभाव के कारण होने वाली सड़न को रोकने में भी मिलता है। यही नहीं, इसके सेवन से मसूड़ों में खून आने और दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है। 

ADVERTISEMENT

Sleep Disorder Relief | नींद की बीमारी में राहत 

हममें से कई लोग नींद की बीमारी से परेशान रहते हैं। ऐसे में मखाना खाने से काफी लाभ होता है । उसकी वजह यह है कि मखाना खून को साफ कर देता है और शरीर को ठंडा करता है। इसके बाद यह सभी तंत्रिकाओं को तरोताजा कर देता है और सारे विकारों को दूर करता है, जिसकी वजह से अनिद्रा और बेचैनी जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

Strong Bones | मजबूत हड्डियों के लिए

मखाना में आयरन और विटामिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसकी वजह से शरीर में होने वाले दर्द में काफी राहत मिलती है। मखाने में कैल्शियम की मात्रा भी अधिक होती है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है, जिसकी वजह से सारी हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे कमर, हड्डियों व घुटनों में दर्द जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Pregnancy Benefits of Makhana

Relieve Constipation | कब्ज को दूर करें  

मखाने में कई पोषक तत्वों के साथ ही फाइबर की भी प्रचुर मात्रा होती है, जो कब्ज जैसी परेशानी को दूर करने में काफी सहायक होती है। कब्ज की शिकायत से छुटकारा पाने के लिए मखाने का सेवन ज़रूर करें।

Loose Motion | लूज़ मोशन

मखाने में जरूरी एंटी डायरियल प्रभाव पाए जाते हैं इसलिए माना जाता है कि इसके सेवन से डायरिया और लूज़ मोशन जैसी समस्याओं से आसानी से निजात मिलती है।

ADVERTISEMENT

Benefits of Makhana in Diabetes | मखाने के फायदे शुगर में | 

डायबिटीज़ या शुगर में डॉक्टर हमेशा मखाना खाने की सलाह देते हैं। इसकी वजह है कि मखाना में पाए जाने वाले रेजिस्टेंस स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक होता है। इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित किया जाता है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहती है।

Control Blood Pressure | ब्लड प्रेशर कंट्रोल  

कई शोधों में पता चला है कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में रोजाना मखाने को शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें जो एल्कलाइड मौजूद होता है, वह हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों को खत्म करता है।

Skin Benefits of Makhana in Hindi | त्वचा के लिए मखाना के फायदे

Skin Benefits of Makhana in Hindi | त्वचा के लिए मखाना के फायदे

मखाना आपके चेहरे को भी काफी पोषण देता है। यह आपकी त्वचा को सुरक्षित रखने में भी सहायक होता है। यह आपके शरीर और त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है। साथ ही रेगुलर एजिंग की समस्या से भी मुक्त करता है। इतना ही नहीं, मखाने में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा से संबंधित समस्याओं में काफी लाभदायक होते हैं। मखाने में पाए जाने वाले सभी एंटी ऑक्सीडेंट्स त्वचा को अच्छा इफेक्ट देते हैं और यही आपको झुर्रियों से भी बचाते हैं।

Makhana aur Shahad ke Fayde | मखाना और शहद के फायदे 

ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मखाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थायमिन, प्रोटीन और फास्फोरस का अत्यधिक शक्तिशाली स्रोत होते हैं। वहीं शहद में ज्यादातर चीनी, साथ ही अमीनो एसिड, विटामिन, खनिज, लोहा, जस्ता और एंटीऑक्सिडेंट का मिश्रण होता है। एक प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में इसके उपयोग के अलावा, शहद का उपयोग एक एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल एजेंट के रूप में किया जाता है। दोनों का मिश्रण यानि Makhana aur Shahad ke Fayde मखाना और शहद के फायदे स्वास्थ पर जादुई काम करता है। 

ADVERTISEMENT

Pregnancy me Makhana Khane ke Fayde | प्रेगनेंसी में मखाना खाने के फायदे 

गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी के समय डॉक्टर आपको काफी खाद्य पदार्थ खाने से मना करते हैं क्योंकि आपके अंदर एक और जान पल रही होती है। जहां इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो काफी फायदेमंद हैं, खासकर प्रेगनेंसी के दौरान। मखाना, जिसे फॉक्स नट्स या कमल के बीज के रूप में भी जाना जाता है, ऐसा ही एक व्यंजन है। pregnancy me makhana khane ke fayde प्रेगनेंसी में मखाना खाने के फायदे न सिर्फ आपको अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और डायरिया से भी बचाते हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी में मखाना खाने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।  

Doodh aur Makhana Khane ke Fayde | दूध में मखाना खाने के फायदे 

Doodh aur makhana khane ke fayde दूध में मखाना खाने के फायदे के बारे में आपने कई बार आपने घर के बड़े-बुज़ुर्गों से सुना होगा। ढूढ़ कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है वहीं मखाना भी कई पौष्टिक तत्वों का मालिक है। ऐसे में दोनों का साथ में सेवन अपने साथ कई फायदे लेकर आता है। खासतौर पर अगर आप रात के साथ दूध में 6-8 मखाना मिलकर सेवन करते हैं तो यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। यह न सिर्फ आपका तनाव दूर करेगा बल्कि पाचन में भी सुधर करेगा। 

Khali Pet Makhana Khane ke Fayde | खाली पेट मखाना खाने के फायदे 

मखाने में मौजूद एंटी बैक्टीरियल, कैल्शियम और प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इन गुणों के कारण शरीर से कई समस्याएं दूर रहती हैं। मगर क्या आप जानते हैं khali pet makhana khane ke fayde खाली पेट मखाने खाने के भी कई फायदे हो सकते हैं। जी हां, खाली पेट मखाना खाने से न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। इतना ही नहीं यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ दिल का ख्याल भी रखता है। 

Makhana aur Khaskhas ke Fayde | मखाना और खसखस के फायदे

खसखस और मखाने की तासीर बेहद ठंडी होती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इनका सेवन साथ में करने से कई प्रकार के स्वस्थ लाभ मिलते हैं। आप इन दोनों को दूध में साथ मिलकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट में दर्द व जलन की समस्या दूर होती है बल्कि सांस लेने में दिक्कत का भी ये रामबाण इलाज है। दोनों का सेवन साथ करने से बुखार, सूजन और नींद न आने की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 

ADVERTISEMENT

Tal Makhana Ke Fayde In Hindi | ताल मखाना खाने के फायदे

तलमाखाना, जिसे स्थानीय भाषा में कोकिलाक्ष के नाम से जाना जाता है। ‘कोकिलाक्ष’ शब्द दो शब्दों से बना है जहाँ ‘कोकिला’ का अर्थ है ‘भारतीय पक्षी कोयल’ और ‘अक्ष’ का अर्थ है ‘आँखें’। तो, शब्द का सीधा सा अर्थ है ‘पक्षी कोयल की तरह आंखें’। यह एक व्यापक रसायनिक जड़ी बूटी है जिसका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार तालमखाना पुरुष यौन रोग का इलाज करता है, मूत्र पथ के विकारों का इलाज करता है, पूरे शरीर को फिर से जीवंत करता है, मांसपेशियों की ताकत में सुधार करता है, जलन से राहत देता है, अत्यधिक प्यास से राहत देता है, पेट के ट्यूमर में उपयोगी, स्वाद में सुधार करता है, आंखों की समस्याओं का इलाज करता है, पीलिया को रोकता है, पोषण के लिए भी अच्छा है।

Makhana Khane ka Tarika | मखाने खाने की विधि

 

Makhana Khane ka Tarika
मखाने खाने की विधि

मखाने की सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। मखाने को कई रूपों में खाया जा सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा इसे भूनकर खाया जाता है। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें, मखाने और काला नमक डालकर फ्राई कर लें। आप चाहें तो इन्हें एयर टाइट डिब्बे में भी काफी दिनों तक रख सकते हैं। लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि डिब्बा एयरटाइट ज़रूर हो वर्ना मखाने पसीज जाएंगे। इसके अलावा भी आप मखाने को कई प्रकार से खा सकते हैं। 

– आप इन्हें नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। 

– मखाने की खीर भी बना सकते हैं, इसके अलावा मशरूम के साथ भी इसके कई व्यंजन बनते हैं। 

ADVERTISEMENT

– इन्हें मलाईदार व्यंजनों में खासतौर पर प्रयोग किया जाता है। 

– मखाने की दाल पंजाबियों में दाल मखनी के रूप में बहुत लोकप्रिय है। 

– मखाने को व्रत का पॉपकॉर्न कहा जाता है। मखाने की यह भी खूबी होती है कि यह हल्का होता है, इसलिए इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। 

– मखाने की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप इसे सर्दियों और गर्मियों, दोनों सीज़ंस में खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Makhana Khane ke Nuksan | मखाने के नुकसान

Makhana Khane ke Nuksan | मखाने के नुकसान

नि:संदेह मखाने के लाभ कई हैं। लेकिन हर चीज़ की तरह अगर makhana ke fayde in hindi मखाना के फायदे हैं तो makhana ke nuksan मखाना खाने के नुकसान भी हैं। कई मामलों में मखाने के नुकसान देखने को मिलते हैं। मखाने का अधिक सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह अनुमान लगाया गया है कि 100 ग्राम मखाना में लगभग 347 कैलोरी होती है। इसके अलावा, 100 ग्राम मखाना की पोषण सामग्री में 9.7 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 76.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 14.5 ग्राम फाइबर शामिल हैं। इसका मतलब है कि आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त मात्रा में मखाना खाने की आवश्यकता है। इसके अलावा यहां makhana ke nuksan के बारे में भी बता रहे हैं।  

– मखाना कब्ज में फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका अत्यधिक सेवन किया गया तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं । यह गैस व पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

– इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप एलर्जी जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही मखाना खाएं। कई लोगों को मखाने से एलर्जी की समस्या भी हो जाती है क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है।

– मखाने में एक तरह का एस्टेरॉयड भी होता है, जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन करने से मुंह में जलन हो सकती है। 

– शुगर के मरीज़ों को भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही मखानों का सेवन करना चाहिए।

– मखाने के अत्यधिक सेवन से पेट फूलना और सूजन हो सकती है।

– अगर आप पहले से किसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं तो मखाने का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। 

मखाने से जुड़े सवाल और जवाब

1. क्या मखाना खाने से कमजोरी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है?
जवाब: जी हां, बिल्कुल मिलता है। मखाना एक अच्छी ऊर्जा का स्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स बनाने और आपको फिट रखने में मदद करता है। इसलिए यह शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
2. खाली पेट मखाने खाने के फायदे क्या हैं?  
जवाब: दरअसल, मखाना खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का ही होता है। हर दिन अगर सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जाए तो इससे मधुमेह जैसी बीमारी से फौरन छुटकारा मिल जाता है।
3. क्या यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है?
जवाब: बिल्कुल, मखाने में फ्लेवोनॉयड्स और मेटाबोलाइट होते हैं। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
4. क्या यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है?
जवाब: जी हां, इसकी वजह है कि इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। साथ ही मैग्नीशियम भी होता है। यह शरीर से सूजन और बैक्टीरिया को मिटाने में मदद करता है।
5. मैंने सुना है कि यह भूख की बीमारी में भी सहायक होता है?
जवाब: जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। जिन लोगों को भूख न लगने की बीमारी है, उन्हें डॉक्टर मखाना खाने की सलाह देते हैं। इससे अच्छी ऊर्जा मिलती है और भूख भी बढ़ती है। व्यक्ति धीरे-धीरे बाकी खाने की तरफ आकर्षित होता है। इसलिए डॉक्टर भूख न लगने वाले मरीजों को हर दिन मखाना खाने की राय देते हैं।

अगर आपको यहां दिए गए makhana khane ke fayde मखाना के फायदे पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें।

ये भी पढ़ें 

Akhrot ke Fayde

हर ड्राई फ्रूट की तरह अखरोट का सेवन भी कई मायनों में हमारे लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। बात सेहत की हो, त्वचा की या बालों की, अखरोट का सेवन हर तौर पर शरीर के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है। 

ADVERTISEMENT

Khaskhas ke Fayde

खसखस ओमेगा -6 फैटी एसिड और फाइबर से भी भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विभिन्न प्रकार के फाइटोकेमिकल्स, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल हैं। इसके सेवन से कई तरह के हेल्दी फायदे होते हैं। 

जाने ड्राई फ्रूट्स के सस्ते विकल्प

बाजार में आपके सामने ऐसे कई सस्ते विकल्प मौजूद हैं जिन्हें खाने से आपको ड्राई फ्रूट्स के बराबर ही पोषक तत्व मिलते हैं और वे आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ते। 

ADVERTISEMENT

Badam Khane ke Fayde

बादाम आपके दिमाग की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लोग इस सूखे मेवे को खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों का खजाना होता है।

Kaju Khane ke Fayde

काजू को अभी तक आप ड्राई फ्रूट के तौर पर ही जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजू स्वाद का ही नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना है?

ADVERTISEMENT

भुने चने खाने के फायदे

वैसे तो बाजार में कई तरह के प्रोटीन युक्त स्नैक्स उपलब्ध हैं, लेकिन भुना हुआ चना असली और लोकप्रिय बॉडीबिल्डिंग स्नैक्स में से एक है। यह भारतीय संस्कृति का एक लोकप्रिय आहार/नाश्ता भी है।

किडनी इन्फेक्शन के लक्षण

जानिए क्यों होता है किडनी का इंफ्केशन और क्या हैं इसके लक्षण।

ADVERTISEMENT
07 Nov 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT