ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
How to Reduce Breast Size

नैचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये असरदार TIPS

परफेक्ट फिगर की चाहत के चलते जहां कुछ लड़कियां अपना ब्रेस्ट साइज कुछ बढ़ाना चाहती हैं, वहीं कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो अपने बड़े ब्रेस्ट साइज को अपनी फिगर के अनुरूप नहीं पातीं और इन्हें कुछ छोटा करना चाहती हैं। हालांकि आपका ब्रेस्ट साइज आपका खानपान, पारिवारिक पृष्ठभूमि और हॉरमोनल स्थिति ही तय करता है, लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जो ब्रेस्ट साइज के बड़े या छोटे होने के लिए जिम्मेदार होती हैं। आप अपना ब्रेस्ट साइज सही तरह से एक्सरसाइज और खानपान में बदलाव करके आसानी से घटा सकती हैं। 

How to Reduce Breast Size Naturally at Home Tips in Hindi | नैचुरल तरीके से हैवी ब्रेस्ट साइज कम करने के उपाय  

कई बार कुछ लड़कियां मेहनत से बचने के लिए ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए सर्जरी का सहारा ले लेती हैं लेकिन यह लंबे समय के लिए सही नहीं रहती और इसके अलग दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं। ब्रेस्ट साइज घटाने के लिए अनेक उपाय हैं, जो आप आसानी से अपने घर पर ही फॉलो कर सकती हैं। 

सही साइज की पहनें ब्रा

अपने ब्रेस्ट को सुडौल करने और ब्रेस्ट साइज़ को सही करने के लिए सबसे पहले तो आपको सही साइज़ की ब्रा पहनने की जरूरत है, क्योंकि अनेक लड़कियों के ब्रेस्ट गलत साइज की ब्रा पहनने की वजह से भी बड़े और बिगड़े आकार के दिखाई देने लगते हैं। अक्सर गलत साइज की ब्रा पहनने की वजह से लड़कियों के कंधों और पीठ में भी दर्द होने लगता है। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज़ और खान-पान में बदलाव करके आप आसानी से अपने ब्रेस्ट साइज को कम करके खुद को आकर्षक दिखा सकती हैं।

मसाज से भी पड़ेगा फर्क

अपने ब्रेस्ट की रोजमर्रा में सही तरीके से मसाज करके भी ब्रेस्ट साइज को लंबे समय में कम कर सकती है। मसाज के लिए इसेंशियल या नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करें। आमतौर पर जैतून का तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस तेल का इस्तेमाल करने के लिए जैतून के तेल को हल्का सा गर्म करके ब्रेस्ट पर लगाएं। इसके बाद अपने हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में ब्रेस्ट की मालिश करें।

ADVERTISEMENT

रोजाना करें ये एक्सरसाइज़

अगर आप वाकई चाहते हैं कि आपकी बॉडी टोन्ड हो और आपके ब्रेस्ट का साइज आपकी बॉडी के लिहाज से बड़ा न दिखाई दे तो आपको रोजमर्रा में एक्सरसाइज करने की जरूरत है और सिर्फ एक्सरसाइज ही एक ऐसी चीज है जो आपका चेस्ट  फैट घटाकर ब्रेस्ट साइज घटा सकती है।

दरअसल, ब्रेस्ट का काफी हिस्सा फैट से बना होता है, इसलिए इसे कम करने के लिए आपको कार्डियो जैसी हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज पर ही फोकस करना होगा, सिर्फ तभी आप तेजी से ब्रेस्ट साइज घटा पाएंगी। ध्यान रखें कि बिना जानकारी के कोई भी एक्सरसाइज करना शुरू न कर दें, क्योंकि कुछ एक्सरसाइज आपके ब्रेस्ट का साइज बढ़ा भी सकती हैं। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सप्ताह में कम से कम चार बार 30 मिनट की नीचे दी गई ये एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है –

  • कार्डियो ट्रेनिंग ब्रेस्ट साइज पर काफी कारगर होती है। अगर आप रोजमर्रा में कार्डियो करेंगी तो यह ब्रेस्ट साइज कम करने में खासी मददगार हो सकती है।
  • पुशअप्स भी आपके चेस्ट और ब्रेस्ट को टाइट करके सुडौल बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे ब्रेस्ट का साइज भी कम दिखाई देने लगेगा।
  • ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए एरोबिक्स करने का भी सुझाव दिया जाता है। इसे आप साइकलिंग, सीढ़ियां चढ़ने या ब्रिस्क वॉकिंग से कर सकते हैं।
  • डांस के फास्ट स्टेप्स रोजमर्रा में करने से भी आप सही ब्रेस्ट साइज पा सकती हैं। ऐसे डांस स्टेप्स फॉलो करें जो आपके चेस्ट में मूवमेंट पैदा करते हों।

What foods reduce breast size | ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए क्या खाएं

आप जो कुछ खाते हैं, आपकी बॉडी में जमा फैट इसी पर निर्भर करता है। एक्सरसाइज के साथ- साथ अपनी डाइट को भी कंट्रोल करने से ही आप अपना ब्रेस्ट साइज घटा सकते हैं। अगर आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी का सेवन करते हैं तो आपके लिए ब्रेस्ट साइज कम करना मुश्किल होगा। बल्कि इससे आपके ब्रेस्ट छोटे होने के बजाय बड़े होने लगेंगे। इसलिए ध्यान रखें कि उतना ही खाएं, जितना पचा सकें। इसके अलावा अपने खानपान में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल करें जो आपके ब्रेस्ट का फैट कम करती हों, जैसे –

  • अदरक फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह सबसे पहले एक कप गर्म पानी में पिसा अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। यह ब्रेस्ट साइज को कम करने का सबसे कारगर तरीका है।
  • ग्रीन टी भी ब्रेस्ट साइज कम करने में काफी प्रभावी मानी जाती है। हर दिन दो कप ग्रीन टी पीने से ब्रेस्ट साइज कम हो सकता है।
  • फ्लैक्स सीड्स यानि अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बॉडी में एस्ट्रोजन लेवल को कम करता है। अगर आप एक ग्लास भीगे हुए फ्लैक्स सीड्स खाएंगी तो कुछ ही दिन में आपका ब्रेस्ट साइज कम हो सकता है। इसके साथ- साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • ब्रेस्ट को सुडौल बनाने के लिए अंडे की सफेदी भी अच्छा प्राकृतिक उपाय है। एक अंडे की सफेदी में एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर खाने से आपके ब्रेस्ट का आकार कम दिखने लगेगा।
  • अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज कम करना चाहते हैं तो इसके लिए यह घरेलू फॉर्मूला जरूर ट्राई करें – एक मुठ्ठी नीम के पत्ते को उबाल कर इसमें हल्दी और एक चम्मच शहद मिला दें। इसे अच्छी तरह से पीस कर छान लें और रोजाना पियें।

#एक्सपर्ट Tips : जानिए योग से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कैसे कम कर सकते हैं
यहां जानिए ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय
ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज

ADVERTISEMENT
15 Mar 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT