ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
बादाम के फायदे, Badam Benefits in Hindi, Almonds Benefits in Hindi

जानिए बादाम खाने के फायदे और नुकसान – Badam Khane ke Fayde

बादाम घरों में सबसे लोकप्रिय ड्राई फ्रूट्स में से एक है। डॉक्टर आपको बादाम का नियमित रूप से सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि इनमें स्वास्थ्य पोषक तत्व होते हैं। इस छोटे से सूखे मेवे के शरीर को होने वाले फायदे (badam khane ke fayde in hindi) अद्भुत हैं। इसके अलावा, कैलोरी की मात्रा कम होती है। बादाम खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। बादाम की छोटी-सी गिरी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम पेड़ पर एक फल की तरह लगता है और उसके अंदर जो बीज होता है उसे खाया जाता है। अंडाकार का बादाम एक सिरे से नुकीला होता है। इसका बीज सफेद रंग का होता है जिस पर भूरे रंग का पतला छिलका होता है। बादाम आपके दिमाग की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। लोग इस सूखे मेवे को खाना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों का खजाना होता है। इतना ही नहीं अगर आप खूबसूरत और चमकदार स्किन पाना चाहते हैं तो रोजाना बादाम का सेवन करें। इस ड्राई फ्रूट के इतने सारे फायदों (badam khane ke fayde) के साथ, आइए आज बादाम के बारे में सब कुछ जानें।

बादाम के फायदे – Badam ke Fayde

बादाम हर किसी के घर में सूखे मेवों में जरूर होता है। बादाम रोजेशी परिवार से संबंधित है जिसमें आडू, सेब, नाशपाती, चेरी और खुबानी भी शामिल है। प्राचीन काल से, बादाम मिस्र के साथ-साथ एशियाई देशों में, मुख्य रूप से भारत में बहुत लोकप्रिय रहे हैं। बादाम के औषधीय गुणों को भारतीय आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें प्राकृतिक गुणों का खजाना है। इसमें कई खनिज और पोषक तत्व होते हैं। बादाम कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाते हैं। रोजाना बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होते हैं इसीलिए आपको बादाम के स्वास्थ्य लाभ जानने की जरूरत है। तो आइए जानते हैं बादाम खाने के फायदे ( badam khane ke fayde) के बारे में –

Badam ke Fayde

काजू बादाम खाने के फायदे – Kaju Badam Khane ke Fayde

काजू और बादाम टेस्टी होने के साथ-साथ हमारी अच्छी सेहत और गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी लाभदायक हैं। काजू और बादाम को सूखे मेवे में सबसे स्वादिष्ट माना जाता है। काजू बादाम खाने के फायदे ही फायदे हैं। दिमाग को चुस्त-दुरुस्त रखने, पाचन तंत्र को सुधारने, दिल की सेहत और हड्डियों के विकास के लिए काजू बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

गर्मी में बादाम खाने के फायदे

बादाम खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसीलिए सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में बादाम का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है। गर्मियों में बादाम को गुनगुने पानी में भिगोकर रात भर के लिए रख दें और सुबह छीलकर खा लें। ऐसा करने से बादाम गर्मियों में भी नुकसान नहीं करता है।

खाली पेट बादाम खाने के फायदे – Khali Pet Badam Khane ke Fayde

सुबह-सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे 1-2 नहीं बल्कि बहुत से हैं। जी हां, खाली पेट भीगे बादाम खाने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। बादाम पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है, जो आपको दिन भर एनर्जी से भरपूर रख सकता है।

किशमिश बादाम खाने के फायदे – Badam Kismis ke Fayde

किशमिश बादाम खाने के फायदे बहुत से हैं, खासतौर पर इनका साथ में सेवन करने से हमें दिनभर का पोषण और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे हमें दिनभर थकावट महूसस नहीं होती है। साथ ही इनमें मोनोअनसैचुरेटिड फैट का स्तर हाई होता है, जो कि हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में सहायक है।

सूखे बादाम खाने के फायदे

कुछ लोग सूखे, कुछ भिगोकर तो कई रोस्टेड बादाम खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सूखा बादाम खाने के फायदे भी उतने ही मिलते हैं जितने किसी और तरीके से। बस फर्क इतना है कि सूखे बादाम पचने में थोड़ा समय ज्यादा लेते हैं और कभी-कभी परेशानी भी पैदा कर देते हैं। हालांकि अगर आयुर्वेद बात करें तो सूखे बादाम, ऊतकों की मरम्मत करता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद (almond benefits in hindi) माने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार छिलके सहित बादाम खाने से पित्त का स्तर बढ़ जाता है। दरअसल, बादाम के छिलकों में टैनिन नामक एक एंजाइम मौजूद होता है। बादाम खाने पर यह एंजाइम शरीर को बादाम के पोषक तत्वों का अच्छी तरह अवशोषण होने से रोकता है। जिससे, बादाम खाने के फायदे सही ढंग से आपके शरीर को नहीं होते। इसीलिए बादाम को छिलका उतारकर ही खाना चाहिए। 

bhige badam ke fayde

भीगा बादाम खाने के फायदे

कुछ लोग बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रख देते हैं। लेकिन आप बादाम को 5 से 6 घंटे के लिए भिगो कर रख सकते हैं। भीगे हुए बादाम (bhige badam khane ke fayde in hindi) सूखे बादाम की तुलना में अधिक पौष्टिक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भीगे हुए बादाम पचने में आसान होते हैं। भीगे हुए बादाम शरीर को पोषक तत्वों की उच्च आपूर्ति प्रदान करते हैं। सूखे बादाम ज्यादा न खाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने की संभावना है। आप भीगे हुए बादाम दिन में आठ से दस खा सकते हैं।

बादाम मुनक्का खाने के फायदे

 

बादाम मुनक्का खाने के फायदे के बारे बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन ये देसी नुस्खा बहुत काम है। मुनक्का खाने से शरीर में जबरदस्त एनर्जी आ जाती है। इसके लिए बादाम के छिलके उतारकर, मुनक्का के बीज निकालकर पेस्‍ट बना लें और इसे खाएं। आप इस चटनी या पेस्ट को दूध के साथ भी ले सकते हैं। इससे यौन दुर्बलता कम होती है और शरीर एनर्जेटिक बनता है।

ADVERTISEMENT

सोने से पहले बादाम खाने के फायदे

 

रात में सोने से पहले बादाम खाने के फायदे ही फायदे हैं। जी हां, बादाम में मैग्निशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो अच्छी नींद देने का काम करती है। अगर आप रात में सोने से पहले बादाम खा कर सोते हैं तो इसे आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। डायबीटिज के मरीजों को रात में सोने से पहले बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।

काली मिर्च बादाम खाने के फायदे

 

काली मिर्च को किंग ऑफ स्पाइस के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टेरियल गुण होते हैं यह शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप भी कफ़ और बलगम से लम्बे समय से पीड़ित हैं तो बादाम, मिश्री और काली मिर्च के सेवन से आपको इस समस्‍या से छुटकारा मिल जाता है। यही नहीं बादाम की गिरी में काली मिर्च और मिश्री मिलाकर खाने से हिचकी खत्म हो जाती है।

badam for weight loss in hindi

वजन कम करने में बादाम के फायदे

 

बादाम में नियंत्रित मात्रा में कैलोरी होती है, इसलिए इनके सेवन से शरीर को जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा नहीं होती और शरीर जरूरी पोषक तत्वों का इस्तेमाल कर पाता है। चूंकि यह शुगर फ्री पोषक तत्व है, इसलिए इसका सेवन आहार नियंत्रण के लिए बहुत उपयोगी है। लो कैलोरी एनर्जी शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देती है जिससे भूख कम लगती है। 

ADVERTISEMENT

दिल के लिए बादाम के फायदे

 

बादाम के तेल में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जो आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद (almond benefits in hindi) हैं। एक टीस्पून तेल में खाना पकाइए और सेहत का खज़ाना पाइए।

इम्युनिटी बढ़ाए और डाइजेशन सुधारे

 

इसे नियमित तौर पर खाने से बॉडी स्ट्रॉन्ग होती है और उसे इंफेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है। इसे आप अपने सलाद की ड्रेसिंग के रूप में उपयोग कर सकती हैं।

पेन और मसल स्ट्रेस कम करे

 

बादाम को थोड़ा सा गर्म करके प्रभावित एरिया पर मसाज करें। ये तुरंत ही जोड़ों के दर्द और मसल पेन से राहत दिलाएगा।

दिमाग तेज करने में बादाम के फायदे

 

बादाम को रात भर दूध में भिगोकर सुबह बच्चों को उनकी बुद्धि में सुधार करने के लिए दिया जाता है। छोटे बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है। याददाश्त मजबूत होती है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। युवा वर्ग में मानसिक तनाव में बुद्धि के समुचित कार्य के लिए बादाम का प्रतिदिन सेवन लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों को रोजाना बहुत ज्यादा मानसिक काम करना पड़ता है उन्हें बादाम का सेवन (badam ke fayde in hindi) जरूर करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

कैंसर को दूर रखने में बादाम के फायदे

 

बादाम दोनों हाथों से कैंसर से लड़ने की ताकत भी रखता है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों को दूर रखते हैं। सबसे बड़ी और भयानक बीमारियों में से एक है कैंसर। तो आपको बादाम जरूर खाना चाहिए। मखाना के फायदे

बादाम खाने के नुकसान – Badam Khane ke Nuksan

अंग्रेजी में एक कहावत है ‘Excess Of Everything Is Bad’ यानि कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा उपयोग हानिकारक ही होता है। उसी तरह बादाम खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। अगर आप इनका नियमित और सही मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको बादाम खाने के फायदे होंगे और वहीं अगर जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकते हैं। तो आइए जानते बादाम खाने के नुकसान के बारे में –

Badam Khane ke Nuksan

  • जिन लोगों को स्किन रैशेज़ जैसी समस्या होती है, उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही बादाम इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • बादाम का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
  • वयस्क के मामले में एक शिशु के लिए इसकी मात्रा कम होनी चाहिए। 
  • बादाम की तासीर (badam ki taseer) गर्म होने की वजह से इसके अत्यधिक सेवन से आपको एक्ने, पिंपल्स आदि स्किन संबंधी समस्यायें भी हो सकती हैं।
  • बादाम में विटामिन ई पाया जाता है। अगर आप बादाम का सेवन ज्यादा कर लेते हैं तो इसके कारण दस्त, पेट फुलना, दृष्टि का साफ ना होना सिर में दर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।
  • कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड होते हैं, जो तांत्रिक तंत्र को मंदा कर सकता है, जिससे सांस लेने में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

बादाम के फायदे से जुड़े सवाल-जवाब

ADVERTISEMENT
बादाम की तासीर कैसी होती है?

बादाम की तासीर (badam ki taseer) गर्म होती है। सर्दियों के मुकाबले में गर्मियों में भी नियमित रूप से सीमित मात्रा में बादाम का सेवन करने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ (badam ke fayde in hindi) होते हैं।

बादाम भिगोकर खाना बेहतर है या कच्चे बादाम खाने के अधिक लाभ हैं? 

दरअसल, वैसे तो छिलके सहित बादाम खाने के फायदे भी हैं भीगे बादाम खाने के फायदे (bhige badam khane ke fayde in hindi) भी, दोनों ही स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक होते हैं। लेकिन भीगे बादाम खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। क्योंकि बादाम में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं और इन सभी का पूरा फायदा मिले इसलिए बादाम को रातभर भिगोकर रखना अच्छा माना जाता है।

सबसे अच्छा बादाम कौन सा होता है?

अगर आप सबसे अच्छा और बेस्ट क्वालिटी का बादाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ईरान का मामरा बादाम बहुत ही अच्छा होता है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिये भी फायदेमंद (almond benefits in hindi) माना जाता है। 

रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए?

बादाम की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसे रोजाना ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। 1 दिन में 8-10 बादाम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए, अगर साथ में कोई दूसरा ड्राई फ्रूट न हो तो। अगर दूसरे मेवे भी खा रहे हैं तो 4-5 बादाम का ही सेवन करें।

बादाम में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं?

अगर आप बादाम खाते हैं तो आपको यह भी पता होना चाहिए कि बादाम में कौन-कौन से पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं। तो हम आपको बता दें कि बादाम में फाइबर: 3.5 ग्राम, प्रोटीन: 6 ग्राम, वसा: 14 ग्राम (मोनोअनसैचुरेटेड में उच्च), मैंगनीज: 20%, विटामिन ई: 37%, मैग्नीशियम: 20% और इसके अलावा कॉपर, विटामिन बी2 और फॉस्फोरस जैसे गुण पाये जाते हैं।

25 May 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT