ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अनुष्का शर्मा को हुई यह गंभीर बीमारी, क्या यहीं खत्म हो जाएगा उनका फिल्मी करियर

अनुष्का शर्मा को हुई यह गंभीर बीमारी, क्या यहीं खत्म हो जाएगा उनका फिल्मी करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि कुछ और ही है। दरअसल पिछले कई दिनों से अनुष्का शर्मा को डॉक्टर के क्लीनिक के चक्कर लगाते हुए देखा जा रहा है। इसी वजह से गॉसिप गलियारों में यह खबर तेज़ हो गई थी कि विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं यानि कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं। मगर यह खबर मात्र एक अफवाह निकली। अनुष्का शर्मा डॉक्टर के क्लीनिक के चक्कर तो ज़रूर काट रही हैं लेकिन किसी और वजह से।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अनुष्का

कई दिनों से अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। इन तस्वीरों में वे डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर नजर आ रही हैं। तस्वीरों के वायरल होते ही अनुष्का के बीमार होने के कयास लगने शुरू हो गए। दरअसल अनुष्का शर्मा लंबे टाइम से बल्जिंग डिस्क नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।

anushka-sharma-Back-Pain1

बता दें कि पहले भी अनुष्का इस बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। मगर हाल ही में अनुष्का शर्मा की यह परेशानी फिर से बढ़ गई है। दोबारा परेशानी बढ़ने की वजह से वे इसका इलाज करा रही हैं। इसी सिलसिले में अनुष्का एक फिजियोथेरेपिस्ट के क्लीनिक पहुंची थीं।

ADVERTISEMENT

बता दें, बल्जिंग डिस्क कमर से जुड़ी परेशानी है, जिसमें व्यक्ति एक ही जगह पर लंबे टाइम तक बैठ नहीं पाता है। इस बीमारी के शिकार ज्यादातर वे लोग होते हैं, जो लंबे टाइम तक एक ही जगह बैठे रहते हैं। इसमें कमर और बैक में दर्द भी होता है। अनुष्का शर्मा फिलहाल इसी समस्या से जूझ रही हैं।

Anushka Sharma Back Pain4

नहीं साइन कर रहीं कोई फिल्म

अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म “ज़ीरो” थी। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख़ खान और कटरीना कैफ भी नज़र आए थे। मगर इस फिल्म के बाद अनुष्का ने हाल- फिलहाल कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। इसी के चलते उनके प्रेगनेंट होने की खबरें तेज़ हो गई थीं।

Anushka Sharma Back Pain3

ADVERTISEMENT

मगर इस बीमारी का खुलासा होने के बाद यह साफ़ हो गया है कि आखिर अनुष्का किसी भी फिल्म को साइन क्यों नहीं कर रही हैं। इसी के साथ गाॅसिप गलियारों में यह चर्चा भी होने लगी है कि क्या अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर यहीं खत्म हो जाएगा? खबरों की मानें तो इस बीमारी के पूरी तरह ठीक होने तक अनुष्का किसी नई फिल्म को साइन करने के बारे में नहीं सोच रही हैं।

Anushka Sharma Back Pain2

बता दें कि अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस होने के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अब तक “एनएच 10”, “फिल्लौरी” और “परी” जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। इन फिल्मों में अनुष्का प्रोड्यूसर होने के साथ बतौर एक्ट्रेस भी नज़र आई थीं। हम तो यही दुआ करेंगे कि अनुष्का शर्मा जल्द ही ठीक होकर फिल्मी दुनिया में वापस लौट सकें।  

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)  

… अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

ये भी पढ़ें-

सुई धागा ही नहीं अनुष्का शर्मा के ये 6 लुक्स भी हो चुके हैं काफी फेमस

ADVERTISEMENT

विरुष्का की सालगिरह: विराट ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, अनुष्का ने शेयर किया शादी का वीडियो

सोनम कपूर या अनुष्का शर्मा, किसका ब्राइडल लुक रहा ज्यादा खूबसूरत ?

एचआईवी/एड्स सिर्फ इन 5 कारणों से ही फैलता है

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के उपचार और लक्षण 

ADVERTISEMENT
23 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT