ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
विरुष्का की सालगिरह: विराट ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, अनुष्का ने शेयर किया शादी का वीडियो

विरुष्का की सालगिरह: विराट ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, अनुष्का ने शेयर किया शादी का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस व प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली 11 दिसम्बर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंध गए थे। ये शादी उस साल की सबसे बड़ी और यादगार शादियों में से एक थी। अब इस बात को एक साल पूरा होने पर ये दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह ऑस्ट्रेलिया में मना रहे हैं। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा होने की वजह से विराट कोहली वहां पहले से ही मौजूद थे और अब अनुष्का भी वहां पहुंच चुकी हैं। शादी की पहली सालगिरह दोनों किस तरह मनाएंगे ये तो बाद में पता चलेगा, मगर उससे पहले हम आपको बताते हैं कि विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ बिताए इस एक साल के बारे में क्या- क्या कहा। ऐसा पहली बार है जब इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में खुल कर बात की।

Virat- Anushka 2

आम लोगों की तरह बिताते है ज़िंदगी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली सालगिरह के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रह चुके एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली से उनकी क्रिकेट के बाहर की ज़िंदगी पर सवाल कर रहे हैं। और विराट इस पर खुलकर भी कर रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अनुष्का शर्मा के साथ उनका ये एक साल किस तरह से बीता। अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा, “हम दोनों अपने प्रोफेशन में काफी ब‍िजी रहते हैं, ऐसे में जब भी मौका मिलता है हम साथ घर पर ही वक्त ब‍िताते हैं। मुंबई में रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ समय ब‍िताना आसान होता है। कई बार लोग सोचते हैं कि सेलिब्रिटी होने की वजह से हम बहुत अलग तरह से अपनी ज़िंदगी बिताते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है हम भी आम इंसानों की तरह समय ब‍िताते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं, जैसे कि हर आम इंसान रहता है।”

अनुष्का से सीखीं बहुत चीज़ें

विराट ने आगे बताया,  मैं जब से अनुष्का से मिला, तबसे मेरी ज़िंदगी में लगातार सकारात्मक बदलाव हुए हैं। मैं नार्थ इंडिया के टिपिकल परिवार से था और अनुष्का की ज़िंदगी मुझसे एकदम अलग थी। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था। अनुष्का से मैंने बहुत सी बातें सीखीं हैं। हम दोनों एक दूसरे को ज़िंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अनुष्का से मिलने के बाद मैं अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ा हूं।”

ADVERTISEMENT

Virat- Anushka 1

अनुष्का ने शेयर किया वीडियो

वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में विरुष्का की पूरी शादी को शॉर्ट में बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में दिखाया गया है। आप भी देखें ये वीडियो…

बता दें कि जल्द की अनुष्का शर्मा फिल्म “जीरो” में शाह रुख खान के साथ नजर आने वाली हैं और इन दिनों वह इसी फिल्म की प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में अपनी पहली सालगिरह के मौके पर अनुष्का इस फिल्म के प्रमोशन से छुट्टी लेकर ऑस्ट्रेलिया विराट कोहली के पास पहुंच गई हैं।

इमेज सोर्सः Instagram

ADVERTISEMENT

सब्यसाची ने बताईं प्रियंका की शादी के खूबसूरत लहंगे की सीक्रेट बातें, देखिए वीडियो

दीपवीर : दीपिका- रणवीर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन

देखिए कैसे बना दीपिका की शादी का लहंगा, सब्यसाची ने शेयर किया वीडियो

10 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT