ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Yearly Horoscope 2023 In Hindi

राशि के अनुसार जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2023

साल 2022 कई मायनों में लोगों के लिए खुशियां लेकर आया। करोनाकाल से निकल कर इस साल ने लोगों को जीवन की उम्मीद दिखाई। सब यही दुआ कर रहे हैं उनका आने वाला नया साल 2023 बीत गये 2022 से भी अच्छा हो। तभी तो आने वाले साल की सलामती के लिए सभी पलकें बिछाये इंतजार कर रहे हैं। जो काम बीते हुए साल में पूरे नहीं पाएं वो इस साल होंगे या नहीं ये सवाल सभी को परेशान करने लगता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं।

Yearly Horoscope 2023 In Hindi | साल 2023 का वार्षिक राशिफल 

कहते हैं कि जो हुआ सो बीत गया अब आने वाले कल की परवाह करो। जी हां, साल 2022 अब बीत गया है और नया साल 2023 दस्तक दे चुका है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि उसका ये साल कैसा बीतेगा? तो हम आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार आने वाला समय अच्छा रहेगा या परेशानियों से घिरे रहेंगे, ये सब ग्रहों की दशा तय करती है। वैसे बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2023 में धरती एक बड़ी खगोलीय घटना की गवाह बनेगी। वही ये साल कुछ राशियों के लिए शुभ योग लेकर भी आ रहा है और कुछ की ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। जानिए आचार्य संजय मिश्र से कि किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये साल और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी (Yearly Horoscope 2023) –

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष राहु और केतु का गोचर आपके प्रथम और सप्तम भाव में होने से आपके परिवारिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। वहीं इस साल नौकरी में पदोन्नति के योग की प्रबल संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार से जीवन स्तर में बदलाव आएगा।

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023

वृषभ राशि के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप और करियर के दृष्टिकोण से नया साल काफी अच्छा रहने की उम्मीद है क्योंकि इस वर्ष के शुरूआत में शनि आपकी राशि के दशम में रहने वाले हैं, जिसके चलते आपके कार्य मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
इन राशि के लोग पैसे बचाने की कला में होते हैं माहिर, नहीं करते हैं कभी फिजूलखर्ची

ADVERTISEMENT

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। वर्ष की शुरुआत में शनि देव आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे इससे आपको धन लाभ होगा परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2023

प्रेम, स्वास्थ्य, संतान और करियर कार्य के हिसाब से यह साल आपके लिए कुछ ज्यादा ही बेहतरीन होने वाला है। अगर कोई प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं या मकान लेना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखने से बिगड़ते काम भी बन जायेंगे।
New Year Resolutions 2023: अपनी राशि के अनुसार इन रेजोल्यूशन के साथ करें नये साल की शुरुआत

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2023

आर्थिक मामलों में यह वर्ष बेहतर रहने वाला है कुछ आकस्मिक लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी। संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए सहायक सिद्ध होगी। सिंह राशि के जो जातक नौकरी में है उनको अपनी नौकरी में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष आमदनी में कुछ नया इजाफा हो सकता है जो लोग शेयर मार्केट आदि बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा। आपको विदेशी संपर्कों से भी लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर इस वर्ष स्थानांतरण हो सकता है। वैसे इस पूरे वर्ष में कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपके लिए नहीं बनेगी। काम की व्यस्तता के कारण जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे।

ADVERTISEMENT

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष शनि की ढैया से आपको छुटकारा मिलेगा और शनि एक योगकारक ग्रह के रूप में आपके लिए सहायक बनेंगे। संतान के संबंध में कोई सुखद समाचार इस वर्ष मिल सकता है। आर्थिक मामलों में यह वर्ष मिलाजुला फल देगा। यदि पीछे कहीं प्रॉपर्टी में कोई निवेश किया है तो इस वर्ष उससे लाभ मिल सकता है। आपसी रिश्तों का मनमुटाव दूर होगा। परिजनों के सहयोग से हर मुश्किल आसान होगी। 

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2023

शनि की ढैया भी मानसिक रूप से आपको वर्ष के प्रारंभ से ही कुछ परेशान करती रहेगी। अगर किसी बड़े संस्थान में दाखिले का मन बना रहे हैं तो अप्रैल के पूर्व आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों  के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। अगर कोई महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए टाल दें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आवागमन में सावधानी बरतें।

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष आपको कार्य क्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी इस वर्ष आपको करियर के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के प्रबल संकेत मिलते हैं। अगर नया घर लेने का सोच रहे हैं तो इस वर्ष सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहने से मानसिक सुख शांति बनी रहेगी। ए संपर्कों का लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत से उलझे मामले सुलझेंगे। आपकी योजना का लाभ सभी उठाएंगे।
इन राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए एक-दूसरे से प्यार, रिश्तों में आ जाती है दरार

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2023

आपके व्यापार से उत्तम लाभ होगा, जितना निवेश करेंगे, उतना लाभ होगा। जो मानसिक परेशानियां पिछले वर्ष थी इस वर्ष उनसे छुटकारा मिलेगा। कोई भी कार्य साझेदारी में ना करें यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। बुजुर्गों के सेहत की चिंता रहेगी। जोखिम के कार्यों में सावधानी बरतें।
मकर राशि अनुसार नाम की लिस्ट – Makar Rashi Name

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष की शुरूआत में ही नए लोगों से मुलाकात होगी,जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। आपके परिवार में किसी ने सदस्य के जुड़ने का संकेत दे रहा है। यह नया सदस्य आपके विवाह या बच्चे के जन्म के रूप में हो सकता है। छठे भाव के स्वामी चंद्रमा शनि से प्रभावित हैं इसलिए सर्दी से संबंधित बीमारियां आपको परेशान करेंगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। निवेश करने से बचें।

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2023

इस वर्ष करियर के मामले में सुखद परिणाम प्राप्त होने के अवसर मिलेंगे। कुछ पारिवारिक संपत्ति के मामले में विवाद भी हो सकते हैं। वर्ष के प्रारंभ मैं शनि की साढ़ेसाती का आगमन कुछ मानसिक परेशानियां देगा। छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अप्रैल तक कोई सुखद परिणाम मिलेगा। जायदाद के मामले में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ सकता है। घरेलू मामलों में लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
जानिए कैसे होते हैं मीन राशि (Pisces) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

30 Dec 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT