ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
zodiac, Pisces, Pisces characteristics, rashi, astrology

जानिए कैसे होते हैं मीन राशि (Pisces) के लोग, क्या हैं उनकी पॉजिटिव और निगेटिव बातें

मीन राशि (Pisces) के लोगों के जन्म का महीना 19 फरवरी से 20 मार्च तक माना जाता है। इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु होता है। मीन राशि के लोग काफी सोशल होते हैं। ये खुद से ज्यादा दूसरों की परवाह करते हैं। ये हंसमुख होते हैं और अपनी इसी खूबी से लोगों को दीवाना बना देते हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी की राशि मीन है तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसा होता है इन राशि वाले लोगों का स्वभाव।

मीन राशि के लोग कैसे होते हैं Pisces sign people Positive and Negative Characteristics in Hindi

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई-बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। तो आइए जानते हैं मीन राशि (Pisces) के लोगों के बारे में –

Pisces

  • जहां लोग सोचना बंद कर देते हैं, मीन राशि के लोगों की सोच वहीं से शुरू होती है। जब लोग मुसीबत के आगे हार मान जाते हैं, तब ये उसका ऐसा हल लेकर आते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। ये लोग बोरिंग चीज को भी दिलचस्प बना सकते हैं।
  • मीन राशि वालों को ट्रेवल करना बहुत पसंद होता है। ये अपने डेली रुटीन से चाहे जितना थके ही क्यूं न हों, लेकिन घूमने के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं। इनकी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति इन्हें हमेशा प्रकृति और एडवेंचर के करीब ले जाती है।
    मीन राशि के लोग थोड़े शर्मीले लेकिन रोमांटिक होते हैं। इन्हें ‘प्यार करने’ के नाम से ही प्यार होता है। अपनी सारी सेंसिटिविटी और केयरिंग नेचर के साथ ये बहुत ही रिलाएबल पार्टनर का रोल अदा करते हैं।
  • प्यार में सबकुछ न्यौछावर कर देने वाली इनकी यही क्वालिटी इन्हें कभी-कभी खतरे का शिकार भी बना देती है। इसी वजह से इन्हें प्यार में धोखे बहुत मिलते हैं।
  • मीन राशि का पार्टनर जब आपसे प्यार करता है, तो भी आपको पता लग जाता है और जब आपसे प्यार नहीं करता, तो भी आपको पता लग जाता है। बिना आपके कहे, ये आपकी बात और फीलिंग्स समझ जाते हैं। इनकी आंखों में इतनी कशिश होती है कि आप इनकी फीलिंग्स का पता लगा सकती हैं। इनकी रोमांटिक साइड काफी संस्कारी होती है, जो हर रोज की एक्टिविटीज में सामने आती रहती है।

Pisces

ADVERTISEMENT
  • परफेक्ट मैच की बात करें तो मीन और कर्क राशि का मेल एकदम फिट बैठता है। क्योंकि दोनों ही इमोशनल राशियां हैं, जो कि एक-दूसरे के दर्द को महसूस कर सकती हैं। एक कपल के तौर पर ये मेल सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ये दार्शनिक होते हैं और रोमांटिक जीवन जीते हैं। एक-दूसरे के लिए इन्हें इससे बढ़िया पार्टनर मिलना थोड़ा मुश्किल है
  • इस राशि के लोगों को अपनी बुराई और आलोचना सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। इससे इन्हें डर लगता है। ये लोग बेहद सेंसेटिव और ईमानदार होते हैं। इनको किसी का सामना या विरोध करने से डर लगता है। ये लोगों को न समझ पाएं या लोग इनको गलत समझ बैठें, इस बात का डर इन्हें हर वक्त रहता है।
  • मार्च के महीने में पैदा होने की वजह से इनका ग्रह गुरु होता है। तभी ये लोग बेहद प्रतिभाशाली होते हैं। कला इनके खून में दौड़ती है। ये संगीत और ललित कलाओं को पसंद करते हैं और यही कारण है कि देश की कई महान हस्तियां इस महीने में ही पैदा हुई हैं।
  • बात करें अगर इनके प्रोफेशनल पक्ष की तो ये फैसले लेने से ज्यादा काम करना पसंद करते हैं। इनकी लगन और मेहनत को देखकर इन्हें तरक्की आसानी से मिल जाती है या यूं कहें कि ये लोग जिम्मेदारी के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं।
  • मीन राशि के जातकों में शो ऑफ करने की भावना ज्यादा होती है। खर्चीले होने की वजह से ऐसे लोग बचत नहीं कर पाते हैं और उधारी से अपना स्टेटस मेंटेन रखना इन्हें सरल और आसान लगता है।
  • इन लोगों को रहस्यमयी चीजें बहुत लुभाती हैं। अगर इन्हें कोई बात न पता चले तो ये आफत मचा देते हैं और वहीं इनपर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि ये दूसरों की बातें सीक्रेट नहीं रखते हैं। बल्कि उसमें मिर्च मसाला लगाकर इधर की उधर करते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/malaika-arora-fitness-and-beauty-tips-in-hindi

लकी नंबर – 3, 7, 9
लकी कलर – पीला, हरा, गुलाबी
लकी डे – रविवार, सोमवार और शनिवार
लकी स्टोन – पुखराज
मीन राशि वाले बॉलीवुड सितारे – टाइगर श्रॉफ, आमिर खान, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, उर्वशी राउतैला, भाग्यश्री, अभय देयोल।

https://hindi.popxo.com/article/capricorn-sign-people-positive-and-negative-characteristics-in-hindi

POPxo की सलाह : मीन राशि की सेलिब्रिटी जैसा परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए ट्राई करें  MYGLAMM  ये शनदार मेकअप प्रोडक्ट्स –

23 Nov 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT