ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
जानिए 500 रुपए के अंदर 10 ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स के बारे में

जानिए 500 रुपए के अंदर 10 ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स के बारे में

किसी भी लड़की के पास चाहे जितने लिपस्टिक के शेड्स हों, उसे वो कम ही लगते हैं। खासतौर पर जो लड़कियां अपने फेस पर कम मेकअप लगाना पसंद करती हैं उनके लिए तो लिपस्टिक उनकी बेस्ट फ्रेंड होती है। स्किन टोन पर सूट करने वाली लिपस्टिक आपके फीचर्स को और भी ज्यादा उभार देती है। सुन्दर होंठ सभी को बहुत भाते हैं इसलिए अपने नाजुक होंठों का ख्याल रखना और भी ज्यादा ज़रूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप मार्केट से कोई भी सस्ती लिपस्टिक खरीद कर लगा लेंगी तो आपके होंठों की रंगत पर भी इसका असर पड़ सकता है। यही वजह है कि लिपस्टिक का चयन बहुत ही सोच-समझकर किया जाना चाहिए। अगर आप ब्रांडेड लिपस्टिक को महंगा समझकर नहीं खरीदती हैं तो हम यहां आपको बता रहे हैं ऐसी 10 ब्रांडेड लिपस्टिक के बारे में जिनकी कीमत 500 रुपए से भी कम है।

मेबलिन न्यू यॉर्क कलर शो मैट लिपस्टिक- पिंक पावर  

lips 1      

कॉलेज गोइंग गर्ल हो या फिर ऑफिस, पिंक एक ऐसा शेड है जो हर लड़की की पहली पसंद होता है। मेबलिन न्यू यॉर्क कलर शो की रेंज में पिंक कलर की ये मैट लिपस्टिक हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट है। अगर आप चाहें तो इसके और भी शेड्स ट्राई कर सकती हैं। मेबलिन न्यू यॉर्क की इस रेंज में 12 शेड्स उपलब्ध हैं। इसकी खास बात यह है कि इसका कलर तब तक आपके होंठों पर बरक़रार रहेगा जब तक कि आप खुद इसे नहीं साफ़ करतीं। इसकी कीमत सिर्फ 350 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 263 रुपए में मिल जाएगी।    

लैक्मे एनरिच सैटिन लिपस्टिक

Lips 2

ADVERTISEMENT

लैक्मे के एनरिच सैटिन लिप कलर रेंज के कई शेड्स बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी खास बात यह है कि सभी शेड्स भारतीय रंगत को ध्यान में रखते हुए तैयार किये गए हैं जो आपको बिलकुल भी निराश नहीं करेंगे। लैक्मे की इस शानदार रेंज में ऑलिव एक्सट्रैक्ट और विटामिन ई का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 250 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 200 रुपए में मिल जाएगी।   

कलरबार वेलवेट मैट शाय चेरी लिपस्टिक

lips 3

चेरी कलर की लिपस्टिक के बिना आपकी लिपस्टिक किट एकदम अधूरी है। अगर अपने अभी तक इस कलर को ट्राई नहीं किया है तो यही मौका है इसे अपनी किट में शामिल करने का। कलरबार वेलवेट मैट शाय चेरी लिपस्टिक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका कलर 8 घंटों तक बना रहता है और गर्मी के संपर्क में आने पर फैलता नहीं है। इसकी कीमत सिर्फ 325 रुपए है।

ADVERTISEMENT

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 260 रुपए में मिल जाएगी।    

नायका सो मैट लिपस्टिक- नॉटी न्यूड

Lips 4

नायका सो मैट लिपस्टिक कलेक्शन का ये नॉटी न्यूड शेड एक बार लगाने में ही आपके लिप्स को देता है परफेक्ट पाउट लुक। इसका क्रीमी और लॉन्ग लास्टिंग टेक्सचर सुबह से शाम तक आपके लिप्स को बनाए रखता है एकदम फ्रेश। इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें।

ADVERTISEMENT

लोटस हर्बल्स प्योर कलर्स इंग्लिश रोज़ लिपस्टिक   

Lips 5

लोटस के हर्बल्स प्योर कलर्स की खास बात यह है कि सभी लिपस्टिक 100 प्रतिशत वेजिटेरियन हैं। इसके अलावा इनमें एलोवेरा और जोजोबा ऑयल के गुण भी शामिल किये गए हैं। इंग्लिश रोज़ कलर की ये लिपस्टिक आपकी किसी भी नाइट पार्टी या फिर फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है। इसकी कीमत सिर्फ 325 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 292 रुपए में मिल जाएगी।

मेबलिन रेड रेवोल्यूशन कलर सेंसेशनल लिप कलर

Lips 6

ADVERTISEMENT

आपका स्किन टोन चाहे डार्क हो या लाइट, मेबलिन के इस रेड रेवोल्यूशन कलर सेंसेशनल लिप कलर को आप दिन हो या रात किसी भी समय अपने होंठों पर लगा सकती हैं। अगर आप ज्यादा मेकअप की शौकीन नहीं हैं तो ये कलर आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसकी कीमत सिर्फ 500 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 350 रुपए में मिल जाएगी।

डेबोराह रॉसेटो नेचुरल ब्राउन लिपस्टिक  

Lips 7

अगर आप ब्राउन कलर लिपस्टिक की शौकीन हैं तो डेबोराह का ये रॉसेटो नेचुरल ब्राउन शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप अपनी पसंद के अनुसार कहीं भी लगा कर जा सकती हैं। इसकी कीमत सिर्फ 395 रुपए है।  

ADVERTISEMENT

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 275 रुपए में मिल जाएगी।

कलरबार डीप फैंटसी वेलवेट मैट लिपस्टिक

Lips 8

डार्क पिंक शेड के साथ कलरबार की इस डीप फैंटसी वेलवेट मैट लिपस्टिक में है यूनिक टू इन वन फॉर्मूला, जो आपके होंठों को मैट के साथ क्रीमी लुक भी देगा। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई के गुण भी समाए हैं, जो आपके नाज़ुक होंठों को फटने से रोकता है और बनाये रखता है उन्हें सॉफ्ट। इसकी कीमत सिर्फ 325 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 227 रुपए में मिल जाएगी।

ADVERTISEMENT

लैक्मे 9 टू 5 क्रीज़-लेस क्रीम रेड रेज लिपस्टिक

Lips 9

अगर आप काफी समय से सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का लिपस्टिक शेड ढ़ूढ रही हैं तो आपके लिए लैक्मे 9 टू 5 की क्रीज़-लेस क्रीम रेड रेज लिपस्टिक बेस्ट रहेगी। आपके होंठों को दिनभर स्वस्थ बनाए रखने के लिए इसमें एस पी एफ 15, विटामिन ई, ऑलिव ऑयल और जोजोबा ऑयल के तत्वों को मिलाया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 450 रुपए है।   

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 315 रुपए में मिल जाएगी।

नायका पेंटस्टिक्स लिपस्टिक- पर्पल मॉन्स्टर

Lips 10

ADVERTISEMENT

अगर आप भी लिपस्टिक के कॉमन कलर्स से हटकर कुछ अलग शेड ट्राई करने की शौकीन हैं तो ऐश्वर्या राय की तरह आप भी ये पर्पल मॉन्स्टर शेड ट्राई कर सकती हैं। इसकी कीमत सिर्फ 425 रुपए है।

हमारी सलाह है कि इसे आप यहां से लें क्योंकि यहां ये लिपस्टिक आपको डिस्काउंट के बाद सिर्फ 298 रुपए में मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें

खूबसूरत होंठों की ख्वाहिश पूरी करेंगे ये 9 आसान टिप्स!

ADVERTISEMENT

होंंठो को और भी खूबसूरत दिखाने के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स!

#PerfectLips: क्या आप Lipstick सही चुन रही हैं?

 

21 Mar 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT